New Delhi, 15 December (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar rose by Rs 200/250 to Rs 5000/5050 per quintal owing to the weak selling and higher demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 4950/5000 per quintal. In NCDEX, the prices of guar December delivery also showed uptrend owing to the feeble speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

ग्वार-रुका रह सकता है

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने तथा बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 200/250 रूपये बढ़कर 5000/5050 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 4950/5000 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा दिसम्बर डिलीवरी में तेजी का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भावों के आस-पास रुका रह सकता है।

Wheat: no risk at the current rates

New Delhi, 15 December (NNS): The all-round availability of the stock reported to be high due to the huge amount of stock in the central pool and higher production of wheat. On the other hand, the traders have already store huge amount of stock in April and May in the producing markets on seeing the increment in the prices from the last three years and the roller flour mills have purchased huge amount of stock, whereas, the stock of maida and suji have been ruling at the sluggish rates, in these circumstances, there is no possibility of long uptrend in the prices, but there will no risk in the trade at the current rates. Wheat prices dropped down to Rs 2800 per quintal. The prices reported to be at the higher level from the last week. Now, the trade should not be store at the current rates. Here, it is available at Rs 2890/2810 per quintal.

गेहूं-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार स्टॉक ज्यादा होने से चौतरफा उपलब्धि बनी हुई है। दूसरी ओर विगत तीन वर्षों से गेहूं में आई भारी तेजी को देखकर कच्ची मंडियों के कारोबारी अप्रैल-मई में ही भारी स्टाक कर चुके थे तथा सीजन पर ही रोलर फ्लोर मिलों ने भी ज्यादा माल खरीद लिया था, जबकि जहां मैदा सूजी खपता है, वहां भाव नीचे चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में गेहूं में लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव पर अब रिस्क भी नहीं है। गेहूं 2800 रुपए से नीचे भी नहीं जाएगा। पिछले सप्ताह कुछ बढ़ोतरी हुई थी। अब इन भावों में  ज्यादा माल लेकर नहीं चलना चाहिए। यहां 2890/2810 रुपए के बीच भाव चल रहे हैं।

Fine rice: no possibility to decrease

New Delhi, 15 December (NNS): The millers are not selling the stock of fine rice at the sluggish rates due to the unavailability of the stock at the lower level by the rice mills during the previous week. The exporters are purchasing nominal amount of stock in these prices and the basmati rice crop has suffered heavy damage in MP, UP and Bihar and the damage had already occurred in Punjab, on seeing this, the prices of all varieties of basmati rice will be profitable in the near future.

बारीक चावल-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह राइस मिलों को मंदे भाव में धान नहीं मिलने से मिल्लर्स स्टॉक के बारीक चावल घटाकर बेचने से पीछे हट गए, इन भाव में निर्यातक छिटपुट माल खरीद रहे हैं तथा जिस हिसाब से एमपी यूपी एवं बिहार में बासमती धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है तथा पंजाब में पहले ही नुकसान हो गया था, इसे देखते हुए वर्तमान भाव के सभी तरह के चावल में आगे चलकर लाभ मिल सकता है।

Maize: should purchase at the current rates

New Delhi, 15 December (NNS): The demand of maize reported to be weak from the ethanol companies and there is a swamp of downfall in the prices due to the constant arrivals of the crop in Maharashtra and MP after UP. Its prices have been ruling between 1700/1800 per quintal in the markets of MP, but the buying has been started from the rack companies during the last 10 days. It is expected that the market  may gain by Rs 150 per quintal. Therefore, there will be no risk in the trade at the current rates.

मक्की-वर्तमान भाव पर खरीदिए

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग मकई में काफी घट जाने तथा यूपी के बाद एमपी महाराष्ट्र में फसल आ जाने से एक बार मंदे का दलदल बन गया था। मध्य प्रदेश की मंडियों में 1700/1800 रुपए प्रति क्विटल भाव चल रहे हैं, लेकिन 10 दिनों से रैक वाली कंपनियों की लिवाली शुरू हो गयी है, बाजार एक झटके में 150 रुपए बढ़ गया है। अत: वर्तमान भाव में कोई दूर-दूर तक जोखिम नहीं दिखाई दे रहा है।

Maize: heavy loss in UP

New Delhi, 15 December (NNS): The ready crop of millet gets affected from Kanpur to West Bihar due to the constant rainfall during the previous days and there, 50 percent of the crop gets affected. The millet of Rajasthan is being consume there and the prices have been ruling at the higher level in Mauli and Barwala reach. The all-round leading of millet seems constant in Haryana, due to this reason, its prices rose by Rs 75/100 to Rs 2150/2200 per quintal during the previous week. Now, the market may increase during the coming days and the trade will be profitable during the near future.

बाजरा-यूपी में भारी नुकसान

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों की बरसात से कानपुर से लेकर पश्चिमी बिहार तक बाजरे की तैयार फसल को भारी नुकसान हो गया है तथा वहां 50 प्रतिशत तक ही फसल मुश्किल से आएगी। राजस्थान का बाजरा वहीं लोकल में खप रहा है, मौली बरवाला के लिए पड़ता नहीं लग रहा है, हरियाणा का बाजरा चौतरफा लोडिंग हो रहा है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह 75/100 रुपए बढ़कर 2150/2200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच में व्यापार हो गया। आगे अभी और बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं तथा इसमें भरपूर लाभ मिलने वाला है।

Masoor: increment but should sell the stock

New Delhi, 15 December (NNS): The sowing of masoor reported to be high in UP, MP and Rajsthan, but the arrivals of the crop seems delayed as its sowing seems late. Presently, there is a shortage of the stock and its crop gets affected due to the constant rainfall in the eastern parts of MP during the previous days. However, its prices went up by Rs 100/150 per quintal during the previous week. Here, bold masoor is being traded at Rs 6750/6800 per quintal in Bilti, whereas, its prices remained stable at the same level of Rs 6090/6100 per quintal as the inferior quality stock has been arriving from Canada. Therefore, the market may increase, but it is profitable to sell the stock at the current rates during the coming days.

मसूर-फिर तेजी आएगी किंतु बेचिए

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) मसूर की बिजाई यूपी एमपी राजस्थान में नमी अधिक मिलने से प्रचुर मात्रा में हुई है, लेकिन फसल इस बार विलंब से बिजाई के चलते लेट हो जाएगी। वर्तमान में स्टॉक ज्यादा नहीं है तथा पिछले दिनों की मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में लगातार बरसात होने से इसकी फसल पर भी व्यापक दुष्प्रभाव पड़ा है। हालांकि कि पिछले सप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी। यहां मोटी मसूर में 6750/6800 रुपए का बिल्टी में व्यापार रह गई है, जबकि हल्के भारी माल कनाडा के आने से 6090/6100 रु पर पूर्ववत स्थिति बनी रही। अत: भविष्य में फिर तेजी लग रही है, लेकिन इन बढ़े भाव में एक बार माल बेचना चाहिए।

Urad: no arrival pressure of desi stock

New Delhi, 15 December (NNS): The new crop of urad was arriving in Saharanpur and Gangoh line and its effect also been over. The Rangoon stock has been selling for the consumption and there is a shortage of the stock in the markets, due to this, the market may not show downfall. In Chennai, it is being quoted at Rs 7600 per quintal during the previous week due to the higher import prices from Rangoon. During the review week, the prices of FAQ also gained by Rs 350 per quintal. The stock of desi urad will not affect the market, due to this, the prices may increase in the near future. Therefore, the trade of Rangoon urad should be done at the current rates. Here, the stock of SQ quality also ruling at Rs 7975 per quintal and FAQ is being traded at Rs 7350 per quintal respectively.

उड़द-देसी माल का प्रेशर समाप्त

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) उड़द की फसल सहारनपुर गंगोह लाइन में आ रही थी, उसका प्रभाव अब समाप्त हो गया है, रंगूनी माल ही खपत के लिए बिक रहा है तथा स्टॉक कहीं भी नहीं है, इसलिए बाजार ज्यादा घटना वाला नहीं है। रंगून से आयात महंगा हो जाने से चेन्नई में भाव बढ़कर पिछले सप्ताह 7600 बोलने लगे थे, एफ ए क्यू आलोच्य सप्ताह 350 रु बढ़ गई। देसी उड़द का प्रभाव अब नहीं रहेगा, जिससे भविष्य में अब तेजी आ सकती है। अत: वर्तमान भाव में रंगूनी उड़द का व्यापार करना चाहिए। यहां 7975 रुपए एसक्यू क्वालिटी के भाव चल रहे हैं तथा एफ ए क्यू 7350 रुपए बोल रहे हैं।

Moong: both the inferior and superior quality stock will be available

New Delhi, 15 December (NNS): We believe that no new crop of moong will likely to arrive in the near future, but huge amount of both inferior and superior quality stock has been lying in Rajasthan which is being available to all the mills as per the quality. The best quality stock also ruling between Rs 7400/7600 per quintal, but the dhoya stock has been available to the mills at s 5000/6500 per quintal, in these circumstances, there is no possibility of long uptrend in the prices. The prices of best quality stock will be available after some time.

मूंग-हल्के भारी माल मिलते रहेंगे

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि नई मूंग कोई निकट में आने वाली नहीं है, लेकिन राजस्थान के हल्के भारी माल प्रचुर मात्रा में आ रहे हैं, जो क्वालिटी अनुसार सभी मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं। बढ़िया माल 7400/7600 बिक रहा है, लेकिन नीचे में 5000/6500 रुपए के बीच माल भी धोया के मतलब के मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं, इन परिस्थितियों में अभी लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। बढ़िया माल में जरूर थोड़ी तेजी और आ सकती है।

Tur: weak production due to the unseasonal rainfall

New Delhi, 15 December (NNS): The new crop of tur has been started arriving in Maharashtra and Karnataka after 15 days, but this year, the crop gets affected due to the constant rainfall from the last some days, but this year, the finger showed unfavourable effect owing to the constant rainfall during the previous days. Almost 15 percent of the crop gets affected due to the constant rainfall after the sowing, after this, both the flower and the finger gets affected, due to this reason, the market showed uptrend after the downfall in the prices. The prices of lemon tur slipped by Rs 300 to Rs 7050 per quintal because of the constant buying from the mills during the previous days. There is no possibility of more downfall in the prices. The trade of dal and tur will be profitable in these prices.

तुवर-बेमौसमी बरसात से उत्पादन घटा

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर की नई फसल महाराष्ट्र कर्नाटक में 15 दिन बाद प्रेशर में आने लगेगी, लेकिन इस बार पिछले दिनों की लगातार बरसात से वहां की फली पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ गया है। बिजाई होने के बाद लगातार बरसात होने से 15 प्रतिशत फसल पानी से गल गई थी, उसके बाद फूल एवं फली पर मार पड़ी है। यही कारण है कि तुवर के नीचे वाले भाव के बाद बाजार काफी बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह दाल मिलों की लिवाली से 300 रुपए घटकर 7050 रुपए लेमन यहां हो गई, आगे  भी इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। इन भावों में दाल व तुवर का व्यापार करना चाहिए।

Gram desi: no increment due to the arrivals of the stock from Australia

New Delhi, 15 December (NNS): The import deals of gram desi have been done at the sluggish rates from Australia and the steamers have already been delivered from there, but the traders are quoting less amount of sown stock. As per the experts, the shipments get delayed in Australia due to the unfavourable weather conditions, in these circumstances, the prices of gram desi may decrease by Rs 50/75 per quintal. The stock seems unfavourable in the pipeline and the prices of old gram remained stable at the same level on seeing the further consumption, but it is profitable to sell the stock after the improvement in the market and it is good to store the stock at the current rates.

देसी चना-ऑस्ट्रेलिया से तेजी को निराशा

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया से मंदे भाव के देसी चने के आयात सौदे हुए हैं तथा और स्टीमर भी चले हुए हैं, लेकिन बोई हुई फसल कम राजस्थान के व्यापारी बता रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में भी मौसम खराब होने से शिपमेंट में विलंब हो रहा है, इन परिस्थितियों में पिछले सप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल देसी चने में गिरावट आ गई थी। पाइपलाइन में माल अनुकूल नहीं है तथा आगे खपत को देखते हुए पुराने चने में ठहराव लग रहा है, लेकिन बाजार सुधरने पर ही माल बेचना चाहिए, माल को संभालना ठीक रहेगा।

Rajma chitra: more downfall at the current level

New Delhi, 15 December (NNS): The rajma chitra of China has been started unloading and the crop of Barsi line has already been ready, due to this, the market showed heavy downfall. The crop of rajma chitra reported to be bumper in Barsi line, on seeing this, almost 8 lakh bags of crop expected to produce, in these circumstances, it is profitable to sell the stock at the current rates. Its prices slipped by Rs 3/4 to Rs 96/98 per kg. There is a shortage of the stock in the first day of the week and the stockists are selling out their stock. Therefore, the market may decrease and the traders are selling the stock at Rs 92/93 per kg from Mumbai.

राजमां चित्रा-भविष्य में और मंदा

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) चीन का राजमा चित्र लगातार उतर रहा है तथा बरसी लाइन में तैयार हो चुका है, जिससे बाजार लुढ़क कर पानी पानी हो गया है। बारसी लाइन में बंपर फसल को देखते हुए उत्पादन अनुमान 8 लाख बोरी का लगाया जा रहा है इन परिस्थितियों में इन भावों में अब एक बार माल को बेचना चाहिए। गत सप्ताह चाइना 3/4 रुपए घटकर 96/98 रुपए तक बिकने की खबर थी। चालू सप्ताह के पहले दिन भी ग्राहकी की भारी कमी रही तथा स्टॉकिस्ट अपना माल निपटने में लगे हुए हैं। अत: बाजार अभी और मंदा लग रहा है, मुंबई से 92/93 रुपए में बेचू आने लगे हैं।

Gram kabuli: sowing seems unfavourable

New Delhi, 15 December (NNS): There is a lack of demand in gram kabuli and the stockists are doing competitive buying at every rate, due to this, there is swamp of downfall in the prices. Here, the unfiltered stock of gram kabuli dropped down by Rs 3/4 to Rs 56/58 per kg. This year, the production reported to be weak due to the downfall in the sowing. We believe that there is a lack of rupee in the markets because the traders may not show downfall, due to this, the trade should not be done in the panic situation, but if there is an opportunity, saving it carefully will cover the losses.

काबुली चना- बिजाई अनुकूल नहीं

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने में पिछले सप्ताह ग्राहकी का सन्नाटा होने तथा स्टॉकस्टों की हर भाव में प्रतिस्पर्धात्मक बिकवाली आने से पूरी तरह मंदे का दलदल बन गया। यहां 3/4 रुपए घटकर 56/58 रुपए महाराष्ट्र का बिना छना हुआ काबुली चना रह गया। बिजाई में पोल आने से उत्पादन इस बार कम होने वाला है। हम मानते हैं कि रुपए की तंगी बाजारों में बनी हुई है, क्योंकि कारोबारियों के रुपए काबुली चने में फंसे हुए हैं। अब वर्तमान भाव का काबली चना में और मंदा नहीं लग रहा है, इसलिए घबराकर इन भावों में माल नहीं काटना चाहिए, बल्कि गुंजाइश हो तो संभाल कर रखने से घाटे पूरे हो जाएंगे।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 15 December (NNS): The government has allotted 30 percent of import duty before one and a half month, due to this, there is no risk in the trade at the current level. Less amount of deals have been done from Canada and its consumption showed uptrend in the domestic markets. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current rates. On the other hand, almost 50 percent of the domestic crop reported to be weak from UP and MP. The sown crop gets affected owing to the constant rainfall during the previous days.

मटर-व्यापार में कोई जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) गत डेढ़ महीने पहले सरकार द्वारा पिछले दिनों 30 प्रतिशत आयात ड्यूटी लगा दिए जाने से अब रिस्क धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है। कनाडा से सौदे कम हो रहे हैं तथा घरेलू मंडियों में इसकी खपत बढ़ गई है। अत: वर्तमान भाव में जहां भी माल मिले, खरीद करना लाभदायक रहेगा। उधर यूपी एमपी से आने वाली घरेलू फसल 50 प्रतिशत कम होने की संभावना है। पिछले दिनों की हुई बरसात से सबसे अधिक प्रभाव बोई हुई मटर पर पड़ा है।