New Delhi, 15 December (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 40 to Rs 845 per kg due to the weak import than the normal level during the previous month and higher booking rates. Before this, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। बुकिंग दर बढ़ने तथा पिछले महीने आयात का आंकड़ा भी तुलनात्मक रूप से नीचा आने के कारण यहां गत सप्ताह बादामगिरी में तेजी दर्ज की गई। यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 40 रुपए तेज होकर 845 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 15 December (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kilogram as most of the Christmas demand has already been over. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as its consumption season will likely to be over soon. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। क्रिसमिस की अधिकतर मांग पूरी होने के कारण यहां पर काजू में स्थिरता का वातावरण बना हुआ है। बीतेि सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन अपने अंतिम चरण में होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।