New Delhi, 12 December (NNS): The market of wheat showed downfall from the producing markets due to the constant selling of wheat in UP, MP and Haryana. On seeing this, here also, the prices of wheat also ruling between Rs 2780/2800 per quintal due to the sluggish demand from the roller flour mills. On the other hand, the government has been selling the stock at the lower level in the open market sale scheme before two weeks. The stockist are not selling the stock at the sluggish rates from the distributive markets. The market seems soft for some days. The prices of wheat gained to Rs 2850 per quintal after the increment in demand, but the stock has not been available at the current rates. It is expected that the market may get back after reach its higher level.
गेहूं- आवक बढ़ने से मंदा
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) स्टाकिस्टों की हरियाणा एमपी यूपी में गेहूं की बिकवाली से कच्ची मंडियों बाजार काफी टूट गए हैं। इसे देखकर यहां भी प्रॉब्लम फ्लोर मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने से क्वालिटी अनुसार गेहूं के भाव 2780/2800 रुपए प्रति कुंतल के बीच रह गए हैं। दूसरी ओर दो सप्ताह पहले सरकार द्वारा ओपन मार्केट सेल स्कीम में बिकवाली टेंडर द्वारा घटाकर कर दी गई थी। वितरक मंडियों के स्टॉकिस्ट भी बिकवाल घटाकर आने लगे हैं। अभी कुछ दिन बाजार और नरम रहेगा। इस महीने के बाद ग्राहकी निकलने पर निकट 2850 रुपए के आसपास मिल क्वालिटी गेहूं बन सकता है है, लेकिन इससे ऊपर होना मुश्किल लग रहा है। बाजार इसके नजदीक आते ही बैक मार जाएगा।
Fine rice: increment in the supply of paddy
New Delhi, 12 December (NNS): The arrivals of new paddy of basmati variety reported to be around 65/66 lakh bags in Amritsar and Tarantaaran line after the increment in the prices during the previous days. Here, the arrivals of paddy seems weak in the producing markets as comparatively in the producing areas including Satna and Jabalpur line of MP because the arrivals of the crop seems delayed due to the heavy rainfall in the last of the previous month, due to this, its harvesting gets affected. There also, the paddy 1509 has been selling at Rs 3000/3100 per quintal as per the moisture and the length. The reality is that almost 20/25 percent of the paddy crop gets affected in Punjab due to the flood. On the other hand, the exporters are purchasing less amount of stock from the rice mills, due to this reason, the market of rice has remained under pressure, but the market m ay increase again after the increment in the arrivals. Therefore, the trade of basmati rice should not be done at the lower level, due to this, it may not show uptrend at the current level during the near future.
बारीक चावल-धान की आपूर्ति में बढ़ी
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों की आई तेजी के बाद पंजाब के अमृतसर तरनतारन लाइन में बासमती प्रजाति के नये धान की आवक बढ़कर 65-66 लाख बोरी दैनिक हो गई है। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक मंडियों में भी धान की आवक अपेक्षाकृत कम हो रही है, क्योंकि वहां पिछले महीने के अंत में भारी बरसात होने से फसल लेट हो गई है, जिससे कटाई बाधित हुई है। वहां भी 3000/3100 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान बिकने लगा है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 20-25 प्रतिशत पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक खरीद कम कर रहे हैं। जिस कारण चावल में बाजार दबा हुआ है, लेकिन कुछ दिनों के बाद आवक का दबाव घटने पर फिर बाजार बढ़ जाएगा। अत: बासमती प्रजाति के चावल में मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मोटे धान की फसल भी कट गई है, इसलिए इसमें भी तेजी नहीं लग रही है।
Maize: buying will be profitable
New Delhi, 12 December (NNS): The buying of maize reported to be constant from the stock of MP, due to this, in Haryana and Punjab reach, the prices of maize gained by Rs 50/75 to Rs 1700/2000 per quintal. The traders are quoting the prices at the strong level due to the improved stock in the ethanol companies during the previous days. Apart from this, there were fear in the big companies related to the maize, but now, the situation seems normal. Presently, the availability of maize reported to be high from the ethanol companies, in these circumstances, the market will likely to remain high. The market may increase due to the downfall in the crop of Rajasthan and Maharashtra during the current season.
मक्की- लिवाली लाभदायक
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) मकई में एमपी के स्टॉकिस्टों की लिवाली का माहौल बना हुआ है, जिससे बाजार चालू सप्ताह में 50/75 रुपए बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी अनुसार 1700/2000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों इथेनॉल कंपनियों में माल सुधर जाने से कारोबारी मजबूती में है। इधर बड़ी कंपनियों में भी मक्की में कुछ दहशत बन गया था, लेकिन अब सामान्य हो गया है। फिलहाल एथेनॉल क्वालिटी मक्की का उपलब्धि ज्यादा है, इन परिस्थितियों में बाजार कुछ दिन तेज रहेगा। राजस्थान महाराष्ट्र की चालू सीजन की फसल में पोल से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ेगा।
Millet: no downfall, but weak production
New Delhi, 12 December (NNS): This year, the crop of millet reported to be delayed owing to the constant rainfall. On the other hand, almost 60 percent of the crop seems weak in the prayagraj line because the plants have been started growing in the crop due to the continuous rainfall of the last 25 days. The arrivals of millet reported to be high in the bordering areas of Haryana along with Dausa, Deedwana, Khatu and Nagaur. The demand from Haryana and Punjab has been started increasing continuously before a week, but its prices softened by Rs 25/30 per quintal. Despite this, there, tis prices softened to Rs 2150/2160 per quintal in Haryana and Punjab reach which means its prices reached at the prices of maize. The prices of millet have been ruling between Rs 2000/2075 per quintal as per the quality. In Mauli barwala reach, it is being traded at Rs 2150 per quintal. The arrivals of the crop from western UP seems weak from the last two days, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
बाजरा-उत्पादन में कमी मंदा नहीं
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) इस बार लगातार बरसात होने से बाजरे की फसल कुछ लेट आई है। उधर प्रयागराज लाइन में 60 प्रतिशत फसल कम रह गई है, क्योंकि 25 दिन पहले चार दिन की लगातार बरसात से फसल में ही पौधे उगने लगे हैं। बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक बढ़ गई है। एक सप्ताह पहले हरियाणा पंजाब की मांग से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ था, लेकिन मक्की के दलदल में 25-30 रुपए मुलायम हो गया है। इन सबके बावजूद अब वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में 2150/2160 रुपए पर थोड़ा सुस्त चल रहा है। यानी मकई के बराबर भाव हो गए हैं। मंडियों में 2000/2075 रुपए प्रति कुंतल के भाव में क्वालिटी अनुसार बाजरा बिकने की खबर थी, मौली बरवाला पहुंच में 2150 रुपए का व्यापार हो गया है। पश्चिमी यूपी का बाजरा 2 दिन से मंडियों में कम बिकने कम आ रहा है, इन परिस्थितियों में अब ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।
Masoor: trade will be profitable
New Delhi, 12 December (NN): The supply of masoor reported to be weak in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line and the arrived crop of masoor gets affected during the previous days. The growth of crop showed uptrend in the moisture areas, this will lead to unfavourable conditions for pod formation because the rapid growth of lentin crop in a short period of time is not ideal. We believe that the prices slipped by Rs 50 to Rs 6800 per quintal in Bilti due to the weak demand from the mills and profit taking selling at the higher rates, but its prices have been ruling at the higher level while purchasing the stock in these prices, due to this, it is profitable to trade at the current rates during the coming days.
मसूर-फिर लाभ का सौदा रहेगा
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति पूरी घट गई है तथा पिछले दिनों की आई हुई फसल को भी व्यापक नुकसान हुआ है। जिन क्षेत्रों में अधिक नमी थी, वहां फसल का ग्रोथ बढ़ गया है। जिस कारण फली लगे में प्रतिकूलता रहेगी, क्योंकि मसूर की फसल का ग्रोथ, कम समय में ज्यादा होना ठीक नहीं होता है। हम मानते हैं कि पिछले दिनों के बढ़े हुए भाव में मुनाफा वसूली बिकवाली आने एवं दाल मिलों की मांग कमजोर होने से बाजार 50 रुपए घटकर 6800 रुपए बिल्टी में रह गया है, लेकिन इन भाव में पीछे से माल मंगाने पर पड़ता नहीं है, इसलिए मसूर में वर्तमान भाव पर लाभ का सौदा रहेगा।
Urad: possibility to increase
New Delhi, 12 December (NNS): The ready crop of urad reported to be good in Gangoh, Saharanpur, Nanauta line, but its prices seems good as compared to the Rangoon stock, due to this, the mills have sold their stock, now, the arrivals of the crop seems weak in the markets. Presently, the stock has been selling out rapidly n the markets as the weather seems clear and the farmers have sold their stock on seeing the higher prices. On the other hand, the import deals of urad reported to be at the higher level and the prices of rack loading also reported to be at the record level from Chennai, due to which, the prices of urad SQ quality have been ruling at Rs 7975/8000 per quintal as per the quality. The stock of FAQ also been available at Rs 7350 per quintal. Presently, there is no possibility of more uptrend in the prices at the current level. Here, the consumption of millet seems constant from Chandausi line in Bareilly and Lucknow. The stock has been lying in some yields, there, it will not led the prices of urad to go up. Therefore, The trade should not be done at the current level during the coming days.
उडद-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) उड़द की खड़ी फसल गंगोह सहारनपुर ननौता लाइन में फसल बहुत बढ़िया आई है, लेकिन रंगूनी माल से इसका पड़ता अच्छा लगने से दाल मिलों ने माल झटक लिया है, अब मंडियों में आवक कम हो रही है। वर्तमान में साफ होने से वहां तेजी से माल निकल रहा है तथा किसान ऊंचे भाव देखकर माल काट चुके हैं। दूसरी ओर उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग पड़ते महंगा होने लगे हैं, जिससे बाजार 7975/8000 रुपए प्रति कुंतल पर एसक्यू क्वालिटी पर आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा। एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 7350 रुपए चल रहे हैं। वर्तमान भाव में बढ़ने की गुंजाइश नहीं है, इधर चंदौसी लाइन की खपत बरेली लखनऊ की दाल मिलों में रहेगी, अभी कुछ खेतों में बची भी है, वह वर्तमान में उड़द को ज्यादा उठना नहीं देगी। अत: इन परिस्थितियों वर्तमान भाव के उड़द में जरूर का व्यापार करना चाहिए।
Moong: increment in best quality stock
New Delhi, 12 December (NNS): The inferior quality stock has been available at the current due to the higher arrivals of kharif moong and its quality also reported to be spotted. There is a lack of best quality stock in Rajasthan. The farmers have sown huge amount of stock, but the equation of quality gets affected due to the higher rainfall, despite this, no new crop will likely to arrive in the near future during the coming 5/6 month, due to this, the trade of moong should be done at the current level. Presently, the difference between inferior and superior quality stock reported to be high. Now, the upcountry sale has been started increasing for makar sankranti, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices. Here, the inferior quality stock also ruling between Rs 5000/7600 per quintal.
मूंग-बढ़िया माल में आगे तेजी
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) खरीफ वाली मूंग बहुत अधिक किंतु दागी माल ज्यादा आने से हल्के माल के उपलब्धि बनी हुई है। राजस्थान में बढियां माल की किल्लत है। किसान अधिक बिजाई किए थे, लेकिन सीजन में अत्यधिक बरसात होने से क्वालिटी का समीकरण बिगड़ गया है, इन सबके बावजूद भी 5-6 महीने तक दूसरी फसल आने वाली नहीं है, इसलिए वर्तमान भाव पर मूंग का व्यापार करते रहना चाहिए। फिलहाल बढ़िया एवं हल्के माल का अंतर ज्यादा जरूर रहेगा। अब मकर संक्रांति के लिए चालानी में सेल निकलने लगी है, जिस कारण वर्तमान भाव में अब घटने की भी गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही है। यहां हल्के भारी माल 5000/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे है।
Tur: should purchase the stock at the current level
New Delhi, 12 December (NNS): The upcoming kharif tur gets affected due to the constant unseasonal rainfall during the last some days and there is no doubt in it. There were around 52 lakh metric tonnes of the stock reported to be produce during the last year which is higher than the last three years, but this year, almost 43/44 lakh metric tonnes of the stock reported to be produce, due to this reason, the tur of Maharashtra also being available at the higher level to the mills. Most of the mills have been purchasing the stock at the sluggish rates. The raw stock has been available at the higher rates as compared to the whole stock. Here, lemon tur is being traded at Rs 7050 per quintal. The stock of patka lemon was selling at Rs 96/98 per kg. The government has imposed almost 30 percent of import duty during the previous days. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current rates.
तुवर-वर्तमान भाव में खरिदिए
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर की खरीफ सीजन में आने वाली फसल पिछले दिनों की बेमौसमी बरसात से खराब हो गई है, इसमें कोई दो राय नहीं है। गत वर्ष उत्पादन दोनों सीजन का मिलाकर 52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक हुआ है, लेकिन इस बार फिर 43-44 लाख मीट्रिक टन रह जाने की संभावना बन गई है। यही कारण है कि अभी भी महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही है, अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं, पक्के मालों की तुलना में कच्चे माल महंगे मिल रहे हैं। लेमन तुवर यहां 7050 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी 96/98 रुपए प्रति किलो के बीच चल रही है। पिछले दिनों मटर पर आयात शुल्क सरकार ने 30 प्रतिशत लगा दिया है। अत: माल अब खरीदना चाहिए।
Gram desi: fear due to the stock of Australia
New Delhi, 12 December (NNS): There is fear of gram desi stock which arrived from Australia, due to which, the traders are constantly selling out their stock. Here also, the stored stock has been selling out at the every price, due to which, the stock has been available to the mills as per the milling. Here, the stock of gram Rajasthan also ruling at Rs 5600 per quintal. However, there is a shortage of the stock in the markets, but the mills are purchasing the stock as per the needs for the milling, due to this, the market may not show uptrend and there is no chance of increment in the prices. The market may show uptrend during the coming days.
देसी चना-ऑस्ट्रेलिया के माल से दहशत
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया से आया हुआ देसी चने का दहशत बाजार में बना हुआ है, जिससे आढ़त पर आए हुए माल कारोबारी काटने लगे है। यहां भी स्टॉक के माल को हर भाव में बेचू आ गए हैं, जिससे दाल मिलों को मिलिंग के अनुरूप माल एक बार फिर मिलने लगा है। यहां राजस्थानी चना 5600 रुपए प्रति कुंतल के आसपास बिक रहा है। हालांकि मंडियों में कहीं भी स्टॉक नहीं है, लेकिन दाल मिलें जरूरत की ही मिलिंग के लिए माल खरीद रहे हैं, इसलिए बाजार उठने का नाम नहीं ले रहा है तथा अभी तेजी का कोई चांस दिखाई नहीं दे रहा है। ग्राहकी निकलने पर ही कुछ बाजार बढ़ सकता है।
Rajma chitra: no uptrend in the roots
New Delhi, 12 December (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock in the pipeline, but the market dropped down from Rs 116/117 to Rs 93/94 per kg as the stock has been reached in all the markets along with Delhi and Mumbai. Here also, its prices also went down from Rs 122 to Rs 98/99 per kg. The inferior quality stock also being quoted at the sluggish rates. The traders are selling the stock of full November at the lower level, due to which, there is a situation of fear in the markets, on seeing this, the market may decrease by Rs 4/5 per kg during the coming days.
राजमां चित्रा-जड़ में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइपलाइन में ज्यादा नहीं है, लेकिन पिछले सप्ताह चीन के चले हुए कंटेनर लग जाने तथा दिल्ली मुंबई सहित सभी मंडियों में माल पहुंच जाने से बाजार 116/117 रुपए खुलने के बाद 93/94 रुपए प्रति किलो वहां रह गया है। यहां भी 122 रुपए बिककर 98/99 रुपए रह गए हैं। नीचे वाले माल और मंदे भाव बोलने लगे हैं। फुल नवंबर का कारोबारी घटाकर बेचने लगे हैं, जिससे बाजारों में घबराहट का माहौल बन गया है, इसे देखते हुए चार-पांच रुपए किलो की और जल्दी गिरावट आ सकती है।
Gram kabuli: should trade as per the needs
New Delhi, 12 December (NNS): Presently, huge amount of gram kabuli stock has been lying to the traders, due to this reason, the selling reported to be high and the buying seems weak. There is a lack of demand in the markets, due to which, the market will not stop any where. Here, the gram kabuli of Maharashtra also ruing between Rs 5700/5900 per quintal. The stock of Indian Mexico and Other stock also quoted at the lower level. We believe that the sown crop of gram kabuli gets because of the continuous rainfall during the previous days and the sowing seems feeble, but the market may not increase till there will be lack of demand.
काबुली चना-केवल जरूरत का व्यापार
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने का भी मंडियों में स्टाक ज्यादा कारोबारियों को दिखाई दे रहा है, इस वजह से बिकवाल अधिक एवं लिवाल कम है। फिलहाल बाजारों में ग्राहकी का पूरी तरह सन्नाटा बना हुआ है, जिसके चलते बाजार कहीं रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां महाराष्ट्र काबुली चना 5700/5900 रुपए प्रति कुंतल के निम्न स्तर पर चल रहा है। इंडियन मैक्सिको एवं अन्य माल भी इसी अनुपात में घटाकर बोल रहे हैं। हम मानते हैं कि काबली चने की बोई हुई फसल को पिछले दिनों की बरसात से व्यापक नुकसान है तथा बिजाई भी कम हुई है, लेकिन अभी जब तक ग्राहकी नहीं निकलेगी, तब तक बाजार बढ़ना मुश्किल है।
Pea: no more downfall
New Delhi, 12 December (NNS): The government has imposed 30 percent from November 01st on the stock of Canada during the last some days, due to which, the market may increase after the downfall in the prices. The stock has been ruling at the higher level as compared to the others because the consumption of pea dal seems high in besan and gram along with tur dal and the demand reported to be good in all the states like Orissa, Bengal, Assam and Jharkhand as its prices seems feeble. Therefore, the stock also ruling at Rs 34 per kg at the ports and the unfiltered stock also selling at Rs 39 per kg respectively.
मटर-घटने का तंत नहीं
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों सरकार द्वारा एक नवंबर से 30 प्रतिशत कनाडा की मटर पर आयात शुल्क लगा दिया था, जिससे गिरते भाव में उछाल आ गया है। कोलकाता पोर्ट, अन्य से तेज चल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि वहां मटर दाल की खपत बेसन व चने की दाल, तुवर की दाल में बढ़ गई है तथा सस्ता होने से उसकी मांग उड़ीसा बंगाल असम झारखंड सभी राज्यों की अच्छी है। अत: बंदरगाहों पर यह 34 रुपए एवं यहां बिना छनी हुई 39 रुपए बिक रही है।
Guar gum: no downfall
New Delhi, 12 December (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained firm at Rs 9000/9900 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 4850/4900 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4650/4700 per quintal in loose. The prices of guar December delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
ग्वार गम-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने एवं निचले स्तर पर बिकवाल घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9000/9100 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4850/4900 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4650/4700 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार दिसम्बर डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और मंदे की संभावना कम है।
