New Delhi, 12 December (NNS): The prices remained stable at Rs 695 per kg due to the sluggish offtake amid ongoing winter season. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the lack of activeness from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.

जायफल : सुस्ती जारी रहने की आस

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम होने की वजह से जायफल का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की गतिविधियां का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती जारी रह सकती है।

Turmeric: held strong

New Delhi, 12 December (NNS): Here, the prices of turmeric remained firm at Rs 14100 per kilogram owing to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, its prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices rose by Rs 100 per quintal. The active contract prices went up by Rs 286 or 1.89 percent to Rs 15410 per quintal due to the strong speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.

हल्दी : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद हल्दी की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 15,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 286 रुपए या 1.89 प्रतिशत तेज होकर 15,410 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 12 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1300 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the normal supply and availability of the stock. The spot poppy seeds prices will not likely to remain high during the coming one or two days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना 1300 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता लगभग सामान्य ही बनी होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Coriander: not likely to increase

New Delhi, 12 December (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 10800 per quintal owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 800 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 14 or 0.14 percent to Rs 10378 per quintal because of nominal speculative buying. There is no possibility of increment in the spot coriander prices during the coming days.

धनिया : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद धनिए का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 10,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। बारां मंड़ी में इसकी करीब 800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 14 रुपए या 0.14 प्रतिशत सुधरकर 10,378 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की आस नहीं दिख रही है।

Big cardamom: no long uptrend

New Delhi, 12 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1660 per kg owing to the improved sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction price reported to be at Rs 1450/1787.50 per kg in the last auction which held during the previous day. The market sentiments may affect because of the another crop. The spot big cardamom prices will not likely to increase during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां बड़ी इलायची की बिक्री में थोड़ा सुधार देखा गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए बढ़कर 1660 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1450/1787.50 रुपए पर बनी होने की जानकारी मिली। दूसरी फसल से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Cumin: held sluggish

New Delhi, 12 December (NNS): There were around 6000/7000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The prices of cumin remained stable at Rs 22000 per quintal owing to the sluggish buying even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices softened by Rs 25 or 0.12 percent to Rs 20900 per quintal because of sluggish buying from the speculators. The market sentiments may affect because of the continuous arrivals of the new crop. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

जीरा : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। गुजरात की ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 6-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 25 रुपए या 0.12 प्रतिशत नरम होकर 20,900 रुपए पर आ गया। नई फसल की बिजाई में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 12 December (NNS): The offtake of fenugreek reported to be sluggish even after the downfall in the prices. As a result, here, fenugreek prices remained stable at Rs 6800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiments may affect due to the affected supply. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

मेथीदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद मेथीदाने का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।