New Delhi, 12 December (NNS): The prices of copra in bags dropped down by Rs 500 to Rs 33000 per quintal as the wedding season will likely to be over soon. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect due to the normal supply and availability of the stock. There is no possibility of more uptrend in the spot copra prices during the near future.

गोला : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। ब्याह-शादियों का वर्तमान दौर अपने वर्तमान दौर के अंतिम चरण में है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 500 रुपए मंदा होकर 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता करीब-करीब सामान्य ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cashew: likely to remain sluggish

New Delhi, 12 December (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25per kg. The market sentiments may affect as most of the Christmas demand has already been over. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी काजू की बिक्री में सुस्ती का रुख बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस की ज्यादातर मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बनी रहने की उम्मीद है।

Almond kernel: held strong

New Delhi, 12 December (NNS): The import of almond reported to be around 832 containers from America during the last some months. There were almost 892 containers have imported during the previous month. Here, the prices of almond kernel California improved by Rs 15 to Rs 845 per kg. Recently, the booking rates reported to be high. The market sentiments may affect because of expected winter consumption. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले महीने अमेरिका से बादाम का आयात घटकर करीब 832 कंटेनर्स का होने के समाचार हैं। इससे एक महीना पूर्व इसके 892 कंटेनर्स का आयात हुआ था। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रुपए तेज होकर 845 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। हाल ही में बुकिंग दर में भी बढ़ोत्तरी हुई थी। सर्दियों की संभावित खपत से भी बाजार की धारणा को समर्थन मिल रहा है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।