New Delhi, 11 December (NNS): The prices of mustard oil slipped by Rs 50 to Rs 14200 per quintal amid weak demand. In dadri, its prices also being quoted at Rs 14100 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also firm at Rs 14400 per quintal because of weak demand from Bihar and Bengal. Apart from this, it is being available at Rs 14650 per quintal in Jaipur. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
सरसों तेल-मंदे की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने से सरसों तेल के भाव 50 रूपये घटकर 14200 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 14100 रु पए प्रति क्विंटल बोले गए। बिहार, बंगाल की मांग कमज़ोर होने से गंगानगर सरसों तेल कच्ची धानी के भाव 14400 रुपए एवं जयपुर 14650 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हाल में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Acid oil: likely to remain firm
New Delhi, 11 December (NNS): The prices of acid oil gained by Rs 50 to Rs 7750/7800 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 7400 per quintal. The prices of palm fatty remained sluggish at Rs 8200/8500 per quintal in Kandla owing to the weak demand at the higher level. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
एसिड ऑयल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से एसिड आयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 7750/7800 रुपए क्विटंल कुंतल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7400 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से कांदला में पाम फैट्ïटी के भाव 8200/8500 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed cake: no increment
New Delhi, 11 December (NNS): The prices of cottonseed cake remained firm at Rs 3400/3500 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of UP, cottonseed prices also being quoted at Rs 3300/3500 per quintal amid feeble selling. There is no possibility of uptrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and soft trend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to remain stable during the near future.
बिनौला खल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकालने तथा घटे भाव पर बिकवाली कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 3400/3500 रुपए प्रति कुंतल पर टिकी रहे। उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी बिकवाली कमजोर होने से उसके भाव 3300/3400 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में नरमी का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 11 November (NNS): The prices of refined soya oil remained firm at Rs 13300 per quintal due to the higher demand and the Chicago’s soya oil contract is in minus in the international markets. In Indore, the prices of soya refined also being quoted at Rs 12500 per quintal and in Nanded line, it is ruling at Rs 12600 per quintal. In kandla, its prices remained stable at Rs 12400 per quintal due to the feeble selling from the importers and downfall in rupee against the American dollar. There is no possibility of more decrement in the prices during the near future.
सोया तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) विदेशो में सोया तेल वायदा के माइनस में होने के बावजूद ग्राहकी निकलने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 13300 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे ।इंदौर लाइन में भी इसके भाव 12500 रुपए कुंतल तथा नांदेड़ में इसके भाव 12600 रूपये प्रति कुंतल बोलें गए। डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 12400 रुपए पर टिके रहे ।आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।
Rice fatty: no decrement
New Delhi, 11 December (NNS): The prices of rice fatty gained by Rs 100/150 to Rs 8800/8850 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In dhuri line, its prices also being quoted at Rs 8500 per quintal. However, the prices of raw stock showed strong trend due to the weak selling of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
राइस फैट्टी- मंदा नहीं
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 100/150 रुपए बढ़कर 8800/8850 रूपए प्रति कुंतल हो गये।धुरी लाइन में इसके भाव 8500 प्रति कुंतल बोले गए । यद्यपि साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती कर रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Castor oil: no expectations to decrease
New Delhi, 11 December (NNS): Castor oil prices gained by Rs 100 to Rs 14600/14700 per quintal owing to the weak supply and higher industrial demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13800 per quintal. The castor contract December delivery showed nominal downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and uptrend. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकालने तथा आपूर्ति कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 14600/14700 रुपए प्रति कुंतल हो गये। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 13800 रुपए कुंतल बोलें गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा दिसम्बर में मामूली गिरावट रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soybean: held sluggish
New Delhi, 11 December (NNS): The active soya oil contract declined by 38 cents per pound due to the weak buying from the investors, whereas, in KLCE, the active palm oil reported to be improved by 6 Ringgit per tonne. In Jalgaon, the prices of soybean remained firm at Rs 4550 per quintal owing to the sluggish buying from the plants. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the coming days.
सोयाबीन : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस)। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 38 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 6 रिंगिट प्रति टन का सुधार होने की जानकारी मिली। इधर, प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जलगांव में सोयाबीन 4550 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन सुस्त ही बना रह सकता है।
