New Delhi, 10 December (NNS): There is no support of export in milk powder from the last one month because it’s prices declined by $45/50 per tonne in the international markets. The reality is that the selling of inferior quality stock reported to be week in Manila, Bangladesh, Oman and Nepal, due to this reason, the domestic companies are coating the prices at the lower level. Cow milk powder of South India is being traded at Rs 255/260 per kg. The companies of North India are selling the stock at Rs 275/285 per kg and there is no possibility of town fall in the prices. Here, the milk powder of the federations of Maharashtra and Gujarat has been selling at the lower level in full December.

दूध पाउडर-निर्यात का सपोर्ट नहीं

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) दूध पाउडर में निर्यात का सपोर्ट पिछले एक महीने से नहीं मिल रहा है, क्योंकि विदेशी बाजारों में इसके भाव इस समय 45-50 डॉलर प्रति टन सुस्त हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि मनीला बांग्लादेश ओमान एवं नेपाल में हल्के माल इस समय कम जा रहे हैं। जिस कारण वर्तमान मैं घरेलू कंपनियां अंदरुनी घटाकर बोल रही हैं। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 255/260 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है। उत्तर भारत की कंपनियों का जो दूध पाउडर 275/285 रुपए बिक रहा है, इसमें और मंदी लग रही है। इधर महाराष्ट्र एवं गुजरात फेडरेशन के दूध पाउडर यहां फुल दिसंबर सस्ते बिक रहे हैं।

Desi ghee: possibility of more downfall

New Delhi, 10 December (NNS): The storage of butter reported to be high and all the plants as compared to the previous year and the competition in collection seems high for the production. Now, 95% of full flash plant have been started running. The companies are relaxed now as the GST slipped from 12 percent to 5 percent from the last 22 Decemb which help them to increase the production. The companies hav reduced the prices by Rs 150 per tin during the previous days. On seeing the current season, the trade should be done at the current level. The production of butter seems high in the companies as comparatively.

देसी घी-अभी और मंदा संभव

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) बटर का स्टॉक सभी प्लांटों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में बढ़ गया है तथा उत्पादन हेतु दूध के कलेक्शन में प्रतिस्पर्धा बनी हुई है, लेकिन उपलब्धि भरपूर हो रही है। अब 95 प्रतिशत प्लांट फुल फ्लैश चलने लगे हैं। गत 22 सितंबर से जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने से कंपनियों काफी राहत मिली है तथा उत्पादन अधिक करने में प्रोत्साहन मिला है। पिछले सप्ताह भी कंपनियों ने 150 रुपए प्रति टीन देसी घी के भाव घटा दिए। सीजन को देखते हुए इन भाव में जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए। अभी स्टॉक का व्यापार लाभदायक नहीं लग रहा है। मक्खन का उत्पादन भी पहले अपेक्षा अधिक कंपनिया कर रही है।