New Delhi, 08 December (NNS): The crop of red chilli gets affected in Kurnool district of Andhra Pradesh because of montha storm and the new crop has been started arriving after the delay, due to this reason, there were around 80000/85000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained stable at the same level in Guntur. The prices of red Chilli 334 no. remained stable at Rs 16,500 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। मोंथा तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के करनूल जिले की फसल को हानि होने तथा देरी के बाद नई फसल शुरू हो गई है। यही वजह है कि गुंटूर में लालमिर्च की आवक बढ़कर करीब 80-85 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है।
Turmeric: not likely to increase
New Delhi, 08 December (NNS): Here, the prices of turmeric dropped down by Rs 200 to Rs 14700 per kilogram owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, its prices have gone down in the same ratio. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices dropped down by Rs 100 per quintal. The active contract prices declined by Rs 74 or 0.51 percent to Rs 14310 per quintal due to the weak speculative buying. There is no possibility of uptrend in the spot cloves prices during the near future.
हल्दी : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड गा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 14,700 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 74 रुपए या 0.51 प्रतिशत मंदा होकर 14,310 रुपए रह गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में तेजी के आसार नहीं हैं।
Poppy seeds: not likely to increase
New Delhi, 08 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish offtake even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain high during the coming one or two days.
पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है। सर्दियों का मौसम चालू होने की वजह से उठाव सुस्त बना होने के कारण बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति करीब-करीब सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Coriander: no expectations to increase
New Delhi, 08 December (NNS): Here, the prices of coriander badami dropped down by Rs 400 at Rs 10800 per quintal owing to the profit taking selling from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 188 or 0.74 percent to Rs 10626 per quintal because of weak speculative buying. There is no possibility of increment in the spot coriander prices during the coming days.
धनिया : तेजी का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवालाी जारी रहने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 400 रुपए मंदा होकर 10,800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 188 रुपए या 1.74 प्रतिशत गिरकर 10626 रुपए पर आ गया। बिजाई में आ रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में तेजी की संभावना नहीं है।
Black pepper: held sluggish
New Delhi, 08 December (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 725 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the prices and the arrivals remained stable at the same level of the previous level in Kochi. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त बना होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रु प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।
Cumin: no increment
New Delhi, 08 December (NNS): The prices of cumin slipped by Rs 600 to Rs 22000 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 300/400 per quintal. There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 60/75 per 20 kg. The active contract prices fell down by Rs 655 or 3.05 percent to Rs 20820 per quintal because of higher selling pressure from the speculators. The market sentiments may affect because of the continuous arrivals of the new crop. There is possibility of uptrend in the spot cumin prices during the coming one or two days.
जीरा : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है। पिछले दिनों आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 600 रुपए मंदा होकर 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300-400 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 60-75 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली का दबाव बढ़ने से सक्रिय वायदा 655 रुपए या 3.05 प्रतिशत लुढ़ककर 20,820 रुपए पर आ गया। नई फसल की बिजाई में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 08 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1670 per kg owing to limited buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction price increase to Rs 15000/1737.50 per kg in the last auction which held on 03rd December. The market sentiments may affect because of the another crop. The spot big cardamom prices will not likely to increase during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी तेजी की आस नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट मामूली 10 रुपए सुधरकर 1670 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 3 दिसम्बर को हुई अभी तक की नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1500/1737.50 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। दूसरी फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
