New Delhi, 05 December (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6800 per quintal due to the sluggish sale even after the recent uptrend. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect as the arrivals gets affected in the famous markets of Rajasthan and MP. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming days.

मेथीदाना : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई तेजी के बाद सोयाबीन की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान और मध्य प्रदेश की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक सामान्य से कमजोर बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Nutmeg: no possibility of improvement

New Delhi, 05 December (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish in the Kochi mndi of Kerela. Here, the prices of nutmeg held firm at Rs 695 per kg because of the sluggish rading activities even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the lack of buying from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to improve during the coming days.

जायफल : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। केरल की कोच्चि मंड़ी में जायफल की आवक नगण्य रह गई है। इसके बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से वहां इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी होने से जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। निर्यातकों की लिवाली का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Turmeric: no improvement

New Delhi, 03 December (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 14800 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100/200 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices fell down by Rs 56 or 0.38 percent to Rs 14530 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will not likely to improve during the coming days.

हल्दी : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से हल्दी का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 100-200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 56 रुपए या 0.38 प्रतिशत घटकर 14,530 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Poppy seeds: no increment

New Delhi, 05 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the rupee dropped down to 90 as compared to the American dollar. The spot poppy seeds prices will not likely to increase during the coming one or two days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों मंदी आने के बाद भी यहां पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ 90 के निचले स्तर के आसपास बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की आस नहीं दिख रही है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 05 December (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 11000 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the increment. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 500/600 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level. The active contract prices rose by Rs 108 or 1.02 percent to Rs 10652 per quintal because of higher speculative buying. The market sentiments may affect due to the higher speculative buying. The spot coriander prices will not likely to increase during the near future.

धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी धनिए में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरविर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 500-600 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 108 रुपए या 1.02 प्रतिशत तेज होकर 10,652 रुपए हो गया। बिजाई में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 05 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained stable at Rs 1670 per kg owing to improved offtake even after the downtrend in the prices. Recently, the prices have improved in the same ratio. The average auction price gained to Rs 1500/1737.50 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बड़ी इलायची के उठाव में सुधार देखा गया है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए बढ़ाकर 1670 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही सुधार हुआ था। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1500/1737.50 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Cumin: will remain sluggish

New Delhi, 05 December (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 22300 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the recent downtrend. During the previous day, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 40 or 0.19 percent to Rs 21540 per quintal because of weak speculative buying. The market sentiments may change due to the uptrend in the prices. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.

जीरा : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद भी स्टॉकिस्टों की लिवाली में और कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 22,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर डटा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.19 प्रतिशत मंदा होकर 21,540 रुपए पर आ गया। गुजरात में इस प्रमुख किराना जिंस की बुआई में पिछले सप्ताह में आए भारी उछाल की वजह से बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रहने की संभावना है।