New Delhi, 05 December (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 805 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of record downfall in rupee along with the higher booking rates of almond. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 805 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। बुकिंग दर में पिछले दिनों वृद्धि होने तथा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Copra: no possibility to increase
New Delhi, 05 December (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, the prices remained firm at Rs 33500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect due to the sluggish buying of wedding season and higher prices than the normal level. The spot copra prices will not likely to increase during the near future.
गोला : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 33,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने तथा ब्याह-शादी वालों की लिवाली भी सुस्त पड़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Cashew: no expectations to increase
New Delhi, 05 December (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish sale. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the Chritmas season will arrive soon. The spot cashew prices will not expected to increase during the coming days.
काजू : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (एनएनएस)। खपत का समय जारी होने के बाद भी यहां काजू की लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस अब दूर नहीं होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित होने लगी है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
