New Delhi, 04 December (NNS): Here, the prices of red Chilli 334 no. remained stable at Rs 16,500 per quintal due to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 70000 bags were reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Guntur. The market sentiments may affect as the new crop will likely to arrive soon in Andhra Pradesh. There is no possibility of uptrend in the spot red chilli prices during the near future.
लालमिर्च : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 70 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आंध्र प्रदेश के तूफान प्रभावित क्षेत्रों में इस प्रमुख किराना जिंस की नई फसल जल्दी ही शुरू होने की उम्मीद से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Cloves: no fear of downfall
New Delhi, 04 December (NNS): The rupee declined to 90 as compared to the American dollar, due to this reason, the import of cloves has been started increasing as comparatively. Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments remained stable at the same level due to the ongoing winter season. There is no fear of downfall in the prices during the near future.
लौंग : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होता हुआ 90 के स्तर से भी नीचे चले जाने की वजह से अन्य जिंसों की तरह लौंग का आयात पड़ता भी अपेक्षाकृत रूप से बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद भी यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। सर्दियों का मौसम चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने का डर नहीं है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 04 December (NNS): Here, the prices of small cardamom 7.5 mm held firm at Rs 2600 per kg because of the weak sale. The arrivals of small cardamom descended to 86245 kg in the KCPMC auction which held during the previous day. Its average auction price went down to Rs 2388.04 per kg because of the weak buying even after the feeble arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2408.42 per kg in the last auction which held on 15th November. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों मंदी आने के बाद भी यहां छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई केसीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 86,245 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2388.04 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व 15 नवम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2408.42 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 04 December (NNS): Here, the prices of black pepper reported to be at the same level of the previous day due the sluggish trading activities i n Kochi mandi of Kerela. There, its arrivals seems negligible as comparatively. The prices of black pepper markara remained stable at Rs 725 per kg even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। केरल की कोच्चि मंड़ी में सुस्त कामकाज के बीच कालीमिर्च एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। वहां इसकी आवक भी नगण्य बताई जा रही है। यहां भी बीते दिनों आई मंदी के बाद भी कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: not likely to improve
New Delhi, 04 December (NNS): The prices of dry ginger remained stable at Rs 29,500 per quintal because of the sluggish buying even after the increment in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the higher prices than the normal level. There is fear of possibility of improvement in the spot dry ginger during the near future.
सौंठ : सुधार की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर बनी होने की जानकारी मिली। कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Pistachio: remained strong
New Delhi, 04 December (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3000 per quintal due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the record lower level and ongoing wedding season. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
पिस्ता : मजबूत ही बना रहेगा
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पिस्ते के उठाव में सुस्ती छाने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां चालू होने तथा रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 04 December (NNS): The prices of cumin descended by Rs 100 to Rs 22300 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the recent uptrend in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 10000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Unjha. The active contract prices reduced by Rs 125 or 0.58 percent to Rs 21475 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may change due to the higher sowing of this famous commodity in Gujarat. There is no possibility of more uptrend in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद भी स्टॉकिस्टों की लिवाली में और कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 22,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 125 रुपए या 0.58 प्रतिशत मंदा होकर 21,475 रुपए पर आ गया। गुजरात में इस प्रमुख किराना जिंस की बुआई में पिछले सप्ताह में पिछले सप्ताह आए भारी उछाल की वजह से बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
