New Delhi, 3 December (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard remained stable at Rs 7100/7150 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6650/6700 per quintal in loose. In Jaipur, it is being available at Rs 7250/7300 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने से लॉरेंस रोड पर सरसो के भाव बढ़कर 7100/7150 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे।नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6650/6700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। जयपुर में इसके भाव 7250/7300 रूपये क्विंटल बोले गए। स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Rice bran oil: less possibility to decease
New Delhi, 03 December (NNS): The prices of rice bran oil gained by Rs 20 to Rs 10720 per quintal owing to the higher demand from the refiners along with the feeble supply. The prices of imported oils showed strong trend because of weak selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
राइसब्रान ऑयल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) सप्लाई कमज़ोर होने एवं रिफाइंड वालों मांग बढ़ने से राइस ब्रान ऑयल के भाव 20 रुपए बढ़कर 10720 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। आयातकों की बिकवाली कमज़ोर हो से विदेशी तेलों में मजबूती का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है ।बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no decrement
New Delhi, 03 December (NNS): The prices of cottonseed oil rose by Rs 80 to Rs 12400 per quintal owing to the constant demand from the refiners and the vegetable ghee manufacturers. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 3600/3700 per quintal. The prices of imported oils showed strong trend because of the constant selling.Owever There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong in the near future.
बिनौला तेल- मंदा नहीं
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओं की मांग से बिनौला तेल के भाव 80 रूपये बढ़कर 12400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 3600/3700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातित तेलों में बिकवाली मजबूती का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
CPO: less possibility to decrease
New Delhi, 03 December (NNS): In the international markets, the prices of CPO improved by $15 to $1120 per tonne. In kandla, its prices jumped by Rs 200to Rs 100000 per quintal because of the weak selling from the importers. In KLC, the prices of CPO contract January delivery went up from by 30 Ringgit to 4176 Ringgit per tonne. The prices of CPO contract February also ascended by 33 Ringgit to 4192 Ringgit per tonne. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the strong demand from the importers along with the weak rupee against the American dollar.
सीपीओ-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 15 डॉलर बढ़कर 1120 डॉलर प्रति टन हो जाने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 200 रुपए बढ़ाकर 10000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गये। सटोरिया लिवाली से के एल सी में जनवरी 30 रिंगट बढ़कर 4176 तथा फरवरी 33 रिंगिट बढ़कर 4192 रिंगट प्रति टन हो गया डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथाआयातकों की मजबूत पकड़ व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।
Mustard cake: held stable
New Delhi, 03 December (NNS): The prices of mustard cake remained stable at Rs 2650/2900 per quintal due to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, the prices of mustard cake also being quoted at Rs 2600/2650 per quintal. The prices of mustard cake showed downfall on seeing the supply and demand. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and supply. Apart from this, the market likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) पशु आहर वालो की मांग निकलने एवं सप्लाई कमज़ोर होने से सरसों खल के भाव 2650/2900 रूपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 2600/2650 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में मंदे की उम्मीद कम है , सप्लाई और मांग को देखते सरसों खल की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता सकता है।
