New Delhi, 01 December (NNS): During the review week, soya refined prices ascended by Rs 200 to Rs 13400 per quintal owing to the feeble supply. The prices of soybean remained stable at the same level in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. In Indore, soya refined prices also being quoted at Rs 12450/12500 per quintal. In Kandla, its prices held strong at Rs 12350 per quintal owing to the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.

सोया तेल-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) सप्लाई कमज़ोर होने से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 200 रूपये  बढ़कर 13400 रुपए प्रति कुंतल हो गए। मध्यप्रदेश  महाराष्ट्र  व राजस्थान की  मंडियो में सोयाबीन की कीमतों में स्थिरता रही। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12450/12500 रूपये बोले  गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में 12350रुपए प्रति क्विंटल मजबूत रहे।आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में ज्यादा  घटबढ़ की संभावना कम है।

CPO: no more decrement

New Delhi, 01 December (NNS): In the international markets, CPO prices held strong at $1100 per tonne. In Kandla, its prices improved by Rs 50 to Rs 9800 per quintal during the review week due to the weak selling from the importers. In KLC, the prices of CPO contract December and January delivery showed nominal fluctuations due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand weak selling from the importers amid sluggish rupee against the American dollar.

सीपीओ-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1100 डॉलर प्रति  टन पर मजबूत होने से आयातकों की बिकवाली घटने के कारण  कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 50 रुपए बढ़कर 9800 रूपए प्रति कुंतल  हो गए। सटोरियों की लिवाली से केएलसी मे सीपीओ वायदा    दिसंबर जनवरी डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। डॉलर की  तुलना में रूपये में गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने वा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में अधिक गिरावट की उम्मीद कम है।

Mustard: no decrement

New Delhi, 01 December (NNS): At Lawrence Road, the prices of gained by Rs 50 to Rs 7050/7100 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the mills. In the markets of Rajasthan, the prices of mustard showed soft trend because of the lack of offtake. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली  घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रुपए बढ़कर 7050/7100 रूपये रुपए प्रति किवंटल हो गये। राजस्थान की मंडियों में उठाव घटने से सरसों की कीमतों में नरमी का रख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमें ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Mustard oil: likely to remain in the limited area

New Delhi, 01 December (NNS): The prices of mustard oil jumped by Rs 100 to Rs 14600 per quintal due to the higher demand and bullish news from the markets of Haryana and Rajasthan.  In Haryana, its prices also being quoted at Rs 14450 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went up in the same ratio to Rs 14900 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सरसों तेल-सीमित ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) हरियाणा, राजस्थान की  मंडियों के तेज समाचार आने तथा मांग बढ़ने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100रूपये बढ़कर 14600 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। हरियाणा में इसके भाव 14450 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में बढ़कर 14900 रूपये  प्रति क्विंटल बोले  गए। आपूर्ति  व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed oil: not likely to increase

New Delhi, 01 December (NNS): The prices of cottonseed oil reduced by Rs 50 to Rs 12450 per quintal due to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. However, cottonseed prices held strong at Rs 3600/3700 per quintal because of the weak selling during the review week. Cottonseed prices held strong at Rs 3500/3700 per quintal because of the weak selling from the markets of North India. Apart from this, on seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

बिनौला तेल-तेजी के आसार कम

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग घटने से विनोला तेल के भाव  50 रुपए घटकर 12450 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से  पंजाब की मंडियों में विनोला के भाव 3600/3700 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत  रहे। उत्तर भारत की मंडियों में बिकवाली घटने विनोला के भाव 3500/3700रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी की संभावना कम है।

Soybean: no long downfall

New Delhi, 01 December (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean declined by Rs 100 to Rs 4550 per quintal owing to the sluggish buying from the plants even after the feeble prices. In Indore, the prices have gone down in the same ratio. The prices of Chicago’s projection was in minus by 16 points and in KLCE, the active palm oil contract also softened by 4 Ringgit per tonne because of the strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long downfall in the spot soybean prices during the coming one or two days.

सोयाबीन : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में लंबी मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 4550 रु प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इंदौर में भी इसमें इतनी ही मंदी आने की सूचना मिली। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 16 प्वाइंट माइनस में होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 4 रिंगिट प्रति टन की नरमी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में लंबी मंदी का डर नहीं है।