New Delhi, 01 December (NNS): Here, the prices of coriander badami jumped by Rs 600 at Rs 11200 per quintal owing to the heavy buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 66 or 0.62 percent to Rs 10600 per quintal because of weak speculative buying. The profit taking selling has been started increasing in the spot coriander prices during the near future.
धनिया : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में मुनाफावसूली बिकवाली का डर बना हुआ है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली बनी होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 600 रुपए और उछलकर 11,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 66 रुपए या 0.62 प्रतिशत मंदा होकर 10,600 रुपए रह गया। बुआई तुलनात्मक रूप से कमजोर होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका बनी हुई है।
Red chilli: not likely to increase
New Delhi, 01 December (NNS): The prices of red Chilli 334 no. remained stable at Rs 16,500 per quintal due to the sluggish buying even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect as the arrivals of new crop on seeing the storm of the previous month. The spot red chilli prices will not likely to increase during the near future.
लालमिर्च : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। पिछले महीने आए तूफान के कारण फसल को हुए नुकसान के बाद अब जल्दी ही नई फसल शुरू होने के आसार से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: no long uptrend
New Delhi, 01 December (NNS): Here, the prices of turmeric ascended by Rs 500 to Rs 14900 per kilogram owing to the higher buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, its prices have gone down in the same ratio. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 146 or 0.99 percent to Rs 14570 per quintal due to the weak speculative buying. There is no possibility of improvement in the spot cloves prices during the near future.
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 500 रुपए तेज होकर 14,900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 146 रुपए या 0.99 प्रतिशत मंदा होकर 14,570 रुपए रह गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में तेजी का अनुमान नहीं है।
Poppy seeds: will remain sluggish
New Delhi, 01 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish buying even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of normal supply and availability of the stock. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
पोस्तदाना : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने की आशा है। घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य के आसपास बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रह सकता है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 01 December (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 725 per kg owing to the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the prices and the arrivals remained stable at the same level of the previous level in Kochi. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the coming days.
कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं दिख रहा है। घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cumin: will remain fluctuations
New Delhi, 01 December (NNS): The prices of cumin gained by Rs 400 to Rs 22600 per quintal owing to the strong buying even after the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 50 per 20 kg. The active contract prices fell down by Rs 405 or 1.82 percent to Rs 21800 per quintal because of weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is possibility of constant fluctuations in the spot cumin prices during the coming one or two days.
जीरा : उतार-चढ़ाव बना रहेगा
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में उतार-चढ़ाव का रुख बना रहेगा। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 400 रुपए और तेज होकर 22,600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। हालांकि सप्ताहांत में इसमें 100 रुपए की मंदी आई। ऊंझा में इसकी करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 405 रुपए या 1.82 प्रतिशत टूटकर 21,800 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 01 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut slipped by Rs 20 to Rs 1660 per kg owing to weak buying from the stockists even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1450/1737 per kg in the last auction which held on 27th November, due to this, the market sentiments may affect. The spot big cardamom prices will likely to remain high during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए मंदी होकर 1660 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। 27 नवम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1450/1737 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी के आसार नहीं हैं।
