New Delhi, 01 December (NNS): The prices of almond kernel California went up by Rs 35 to Rs 815 per kg due to the higher buying from the stockists along with the higher booking rates. Before this, the prices have declined by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect because of expected winter consumption and higher booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है। बुकिंग दर बढ़ने और स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 35 रुपए तेज होकर 815 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। सर्दियों की संभावित खपत तथा बुकिंग दर बढ़ने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में मजबूती बनी रहने की उम्मीद है।

Cashew: will remain under pressure

New Delhi, 01 December (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kilogram because of the sluggish sale even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15per kg. The market sentiments may affect due to the weak supply than the normal level. The spot cashew prices will not likely to remain under pressure during the coming days.

काजू : बाजार दबा रहेगा

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू का बाजार दबा रह सकता है। घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त ही बना होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति सामान्य के आसपास बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले हफ्ते में हाजिर में काजू दबा रह सकता है।