New Delhi, 27 November (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1130 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the constant arrivals and availability. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
काजू : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां केाजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। आवक तथा उपलब्धता सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में स्थिरता बनी रहने के आसार हैं।
Coconut powder: no downfall
New Delhi, 27 November (NNS): The prices of Coconut powder remained stable at Rs 8200 per 25 kg because of the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 150/200 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the constant supply and availability. There is no possibility of more downfall in the spot coconut powder prices during the coming one or two days.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी गोला बुरादा की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 8200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 150-200 रुपए का उछाल आया था। आपूर्ति तथा उपलब्धता तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
