New Delhi, 21 November (NNS): The prices of paddy showed up trend in Punjab and Haryana, despite this, the export demand reported to be week, due to this, the market seems sluggish as comparatively. We believe that the new crop of paddy will likely to arrive after more than one month, due to this, the market may not increase from here. Therefore, it is profitable to purchase the stock of basmati rice at the current level. Here, the prices of new rice sela 1509 also selling at Rs 5750/5850 per quintal and new sela also ruling at Rs 6250/6300 per quintal respectively. The prices of rice steam 1401 remained strengthened at Rs 7000/7100 per quintal. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.

बारीक चावल-निर्यात का समर्थन नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) पंजाब हरियाणा में धान के भाव बढ़ने के बावजूद भी रुक रुक कर निर्यात मांग ठंडी पड़ जाने से बाजार कम चल पा रहे हैं। हम मानते हैं कि नई फसल प्रेशर से आने में अभी पूरा एक महीने से अधिक का समय लगेगा, इसलिए बाजार यहां से फिर चलने वाला है। अत: वर्तमान भाव में बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करते रहना चाहिए। यहां नया चावल 1509 सेला 5750/5850 रुपए रह गया है तथा नया 1718 सेला चावल 6250/6300 रुपए प्रति कुंतल पर नीचे आ गया है। अब फिर यह खरीद वाले भाव बन चुके हैं। चावल 1401 स्टीम के भाव 7000/7100 रुपए पर मजबूती लिए टिके हुए हैं। अत: इन भावों में व्यापार जोखिम नहीं है।

Wheat: no more downfall

New Delhi, 21 November (NNS): The all-round production of wheat reported to be bumper, due to this, huge amount of wheat has been started arriving in producing distributed and consuming markets but it’s prices seems luggage after the fulfilment of wholesale demand of Kartik month, due to this reason, it’s prices softened to Rs 2780/2820 per quintal from the upper level. Presently, huge amount of wheat stock has been lying in the central pool. On the other hand, there will be no special demand in the current month and some small stockists also started selling their stock, in these circumstances, the prices may not show more uptrend but it will decrease after sometime.

गेहूं- और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन चौतरफा बंपर होने से उत्पादक वितरक व खपत वाली मंडियों में प्रचुर मात्रा में गेहूं आ रहा है, लेकिन कार्तिक मास की थोक मांग पूरी हो जाने के बाद सुस्त पड़ गया है, जिस कारण गेहूं भी ऊपर के भाव से नरमी पर 2780/2820 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। केंद्रीय पूल में गेहूं का स्टॉक भारी मात्रा में पड़ा हुआ है। दूसरी ओर कोई विशेष मांग चालू माह के अंतराल रहने वाली नहीं है तथा कुछ छोटे स्टॉकिस्ट बिकवाली में आने लगे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव तेजी नहीं लग रही है, लेकिन मंदा भी अब रुक जाएगा।

Maize: selling pressure in the markets

New Delhi, 21 November (NNS): The arrival pressure of maize reported to be high from the last fortnight in the markets of Madhya Pradesh because of the clear weather. There, the ethanol companies have already purchase the stock of maize from UP at their own prices. The stock of Madhya Pradesh also being available at Rs 1600/1700 per quintal in the markets. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2160/2175 per quintal. The best quality maize of Bihar also selling at Rs 2350 per quintal. The demand of up and Bihar reported to be weak in Haryana and Punjab reach and the market will likely to remain stable for some days.

मक्की-मंडियों में बिकवाली का प्रेशर

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) मौसम साफ होने से मध्य प्रदेश की मंडियों में मक्की की आवक का दबाव पिछले पखवाड़े से जबरदस्त बना हुआ है, वहीं एथेनॉल कंपनियां अपने भाव पर यूपी की मक्की खरीद कर चुकी है, मध्य प्रदेश के माल भी 1600/1700 रुपए मंडियों में उपलब्ध हो रहे हैं। बढ़िया मक्की भी स्टॉकिस्ट बेचू आने लगे हैं। यूपी की मक्की 90 प्रतिशत बिक चुकी है। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2150/2175 का व्यापार हो गया है। बिहार की मक्की 2350 रुपए तक ऊपर में बढ़िया क्वालिटी की बिक रही है। हरियाणा पंजाब पहुंच में यूपी बिहार की मांग काफी घट गई है तथा अब कुछ दिन ठहरने की उम्मीद है।

Millet: no risk in the trade

New Delhi, 21 November (NNS): The prices of millet reduced by Rs 10/15 to Rs 2000/2025 per quintal due to the weak arrivals. In Mauli and Barwala reach, the millet of Rajasthan and Haryana also selling between Rs 2075/2125 per quintal as per the quality. However, the crop of up and Bihar may show downfall after Haryana and Rajasthan because of higher rainfall but the prices of maize should heavy downfall, due to this, the consumption of millet reported to be week and the traders are not selling the stock of Prayagraj, Tundla and Etawah line of up at the lower level. Therefore, the trade of millet will not be risky at the current rates.

बाजरा- व्यापार में ज्यादा रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) बाजरे  की आवक आज घट जाने से 10/15 रु गिरावट के बाद मंडियों में 2000/ 2025 रु प्रति कुंतल भाव ठहर गए हैं। राजस्थान हरियाणा का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2075/2125 रु प्रति कुंतल क्वालिटी के अनुसार बेचू आने लगे हैं। हालांकि अधिक बरसात होने से हरियाणा राजस्थान के बाद यूपी बिहार की फसल में पोल जरूर आई है, लेकिन मकई के भाव लुढ़क कर पानी पानी हो जाने से बाजरे की खपत घट गई है और इन भाव में यूपी के प्रयागराज टूंडला इटावा लाइन के माल बिकवाल कम आ रहे हैं। अत: अब इन भावों में बाजरे में कोई रिस्क नहीं है।

Masoor: shortage of stock in Madhya Pradesh

New Delhi, 21 November (NNS): The arrivals of masoor reported to be week in mungavali ganjbasoda Sagar and Bhopal line but the rags of dal and Malka have already been delivered, due to this reason, the market has remained under pressure because of the weak demand in spot, because the prices of other pulses  showed downfall, due to its effect, in Bilti, it is selling at Rs 6900/6925 per quintal. Apart from this, masoor of Canada also ruling at Rs 6130/6160 per quintal. The new crop will likely to arrive after a long time and the production also seems week in Canada, on seeing this, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

मसूर-एमपी में शॉर्टेज बनी

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन में मसूर की आवक पूरी तरह घट गई है, लेकिन दाल व मलका का रैक निकल चुके हैं, जिस कारण हाजिर में डिमांड कम होने से बाजार थोड़ा दबे हुए हैं। इसका यह भी कारण है कि अन्य दलहनों में मंदे का रुख चल रहा है, इसके प्रभाव से मसूर भी बिल्टी में 6900/6925 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है तथा कनाडा के माल 6130/6160 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है तथा कनाडा में भी उत्पादन कम की रिपोर्ट आ रही है, इसे देखते हुए भविष्य में फिर तेजी की संभावना हो गई है।

Urad: buying seems profitable

New Delhi, 21 November (NNS): In the current week, the prices of urad  reduced by Rs 100 per quintal. Yesterday, the prices of urad SQ and FAQ have been quoted down to Rs 7600 and Rs 6950 per quintal respectively due to the lack of demand I am the enquiry has been started arriving in these prices from the mills. The reality is that the sale of its dalchhilka and dhoya does not seen his favourable at the current level. However some traders are coating the prices at the higher level in the next month because in Delhi, there is a shortage of stock. The loading of the stock reported to be week illegally, on seeing this, there is no possibility of more down trend in the prices during the coming days.

उड़द-अब लिवाली लाभदायक

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह में उड़द के भाव 100 रुपए प्रति कुंतल घट गए हैं। कल भी ग्राहकी के अभाव में शाम को नरमी लिए एसक्यू 7600 रुपए एवं एफ ए क्यू 6950 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे, इन भाव में भी दाल मिलों की पूछ परख आने लगी है। वास्तविकता यह है की दाल छिलका एवं धोया की बिक्री समय के अनुरूप नहीं है। हालांकि कुछ कारोबारी अगले माह में तेजी में बैठे हुए हैं, क्योंकि दिल्ली में स्टॉक नहीं है। पीछे से माल की लोडिंग कम को देखते हुए और मंदे के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। अत: अब व्यापार ही करना चाहिए।

Moong: no decrement

New Delhi, 21 November (NNS): The arrived crop of moong in all the states reported to be spotted. On the other hand, both the inferior and superior quality stock of Rajasthan have been arriving in the markets. The Mills are purchasing huge amount of stock at the sluggish rates and its arrivals reported to be weak in the markets as comparatively. Here, no new crop of udad will likely to arrive before April and May, in these circumstances, it’s prices gained by Rs 100/200 per quintal due to the strong demand and the market will likely to remain high. Here also, the best qualities stock of Rajasthan was being sold at Rs 7200/7400 per quintal. The inferior quality new stock also being quoted at Rs 5000/6700 per quintal and the market will not likely to increase during the near future. The stock of UP also selling between Rs 6600/7000 per quintal, where as the domestic sale of dal chilka and dhoya does not seems favourable. We believe that the stock of Rajasthan and Maharashtra seems spotted because of the higher rainfall but huge amount of stock has already been sold out in the markets. Therefore, the trade should not be done at the lower level from here.

मूंग- अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) मूंग की आई हुई फसल खरीफ सीजन की सभी राज्यों की काफी दागी है। दूसरी ओर अभी राजस्थान की पुरानी भी क्वालिटी के अनुसार  हल्की भारी आ रही है। अब नीचे भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने लगी है तथा मंडियों में आवक पहले की अपेक्षा घट गई है। इधर अप्रैल-मई से पहले कोई नई फसल आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों में बढ़िया मूंग की पकड़ मजबूत होने से 100/200 रुपए का इजाफा हो गया है तथा धीरे-धीरे बाजार तेज ही रहने की संभावना है। यहां भी राजस्थानी बढ़िया माल 7200/7400 रुपए बिक रहा था, उसके भाव 7400/7600 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। नीचे वाले नये माल भी 5000/6700 रुपए बोलने लगे तथा अभी और बाजार में तेजी नहीं लग रही है। यूपी के माल 6600/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रहे हैं। जबकि दाल छिलका एवं धोया की बिक्री घरेलू अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि अधिक बरसात होने से राजस्थान एवं महाराष्ट्र का ज्यादा दागी माल आ रहा था, लेकिन अब काफी माल कट चुका है। अत: यहां से मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: weak production due to rainfall

New Delhi, 21 November (NNS): The loaded stock of lemon tur has been selling out from Rangoon, due to which, the traders of Chennai are selling the stock at the current level, despite this, the crop of Maharashtra and Karnataka gets affected due to the unfavourable weather conditions, due to this reason, here, the prices of lemon  tur  also ruling at Rs 7100 per quintal, presently, the market may again reduced to Rs 7100 per quintal due to the weak sale, but it is profitable to purchase the stock at the current level. On the other hand, its dal has been selling out at the lower level in the eastern parts of the country as pea prices seems feeble, which also being selling after mixing. The dal of hathras and katni line also ruling at the higher level as comparatively, in these circumstances,  the prices showed uptrend due to the storage of the stock during the coming days.

तुवर-बरसात से उत्पादन घटेगा

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) यद्यपि रंगून से लेमन तुवर के जहाज लोडिंग निकलने वाले हैं, जिससे चेन्नई वाले भी बेचू आ रहे हैं। इसके बावजूद मौसम की मार से महाराष्ट्र कर्नाटक में तुवर की फसल को भारी नुकसान हो गया है। जिस कारण यहां लेमन तुवर 7100 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, फिलहाल दाल की बिक्री कमजोर होने से बाजार फिर से 7000 रुपए पर आ गया है, लेकिन इन भावों में दाल मिलों को खरीद करना चाहिए। दूसरी ओर मटर के नीचे भाव होने से दाल पूर्वी भारत में सस्ते दाम पर जा रही है, जो मिक्सिंग करके बिक रही है। हाथरस एवं कटनी लाइन की दाल भी पहले की अपेक्षा महंगी हो गई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में इस बार स्टॉक करने में तेजी हाथ लग सकती है।

Gram desi: possibility to remain weak

New Delhi, 21 November (NNS): The buying of gram desi showed uptrend after the imposition of custom duty during the previous month. Apart from this, there is a shortage of the stock in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. Both the local and upcountry demand of dal and besan seems weak from the last three days, due to this reason, the prices of gram Rajasthan at Lawrence Road also ruling at Rs 5725 per quintal, but the market remained close with the strong trend due to the unavailability of the stock in the yesterday. The market showed improved trend, due to this, the gram of Australia has not been available at the lower level and there is a rumour inferior quality stock in the markets. Here, the traders are quoting the prices at the strong level, in these circumstances, the market may gain by Rs 200 per quintal.

देसी चना-मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) पिछले माह मटर पर कस्टम ड्यूटी लगते ही देशी चना में लिवाली बढ़ गई थी। इधर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र एवं राजस्थान की मंडियों में काफी कम है। गत तीन दिनों से दाल व बेसन की बिक्री लोकल तथा चालानी में मांग घट गई है, इस वजह से राजस्थानी चना 5725 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में रह गया था, लेकिन शाम को माल नहीं मिलने से मजबूती लिए बाजार बंद हुए। बाजार सुधरने का मुख्य कारण यह है कि ऑस्ट्रेलिया का चना भी यहां घटकर हाजिर में नहीं मिल रहा है तथा देसी चने से क्वालिटी हल्की होने की बाजारों में चर्चा चल रही  है। देसी चने में यहां कारोबारी घटाकर कुछ मजबूत बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में चना यहां से 200 रुपए बढ़ सकता है।

Rajma chitra: no increment in the near future

New Delhi, 21 November (NNS): The crop of rajma chitra has already been sold out in Satara, Pune, Waai, Mayini, Khatav and Koregaon line of Maharashtra. There is a swamp of downfall in the prices as the upcoming steamers have been selling the stock at the lower level and arrivals of containers from China. Here, the spot stock of China also being quoted at Rs 105/108 per kg, whereas, the buying seems weak. The shipments of November also being traded at Rs 96 per kg and the stock of November shipments also ruling at Rs 95 per kg in cash payment. In contrary to this, the amount of crop reported to be bumper in Barsi line, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level. On  the other hand, the arrived crop seems good. The arrivals of the crop seems delayed in china due to the constant rainfall, due to this reason, the prices of both new and old stock also improved by Rs 2/3 per kg. On the other hand, both the inferior and superior quality stock has also been lying in the markets, due to this, the market showed uptrend. The sale has not been increasing as comparatively, due to this, the market will remain stable at the same level after the nominal downfall in the prices during the near future.

राजमां चित्रा-निकट में तेजी नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र के सातारा पूना वाई खटाव मायनी कोरेगांव लाइन में राजमां चित्रा की फसल आकर निपट चुकी है, चीन के स्टीमर पिछले दिनों लगे एवं आने वाले स्टीमरों के सस्ते भाव में बिकवाली आने से एक बार फिर मंदे का दलदल बन गया है। यहां चीन का हाजिर माल 105/108 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं, जबकि लिवाली किसी भी भाव में नहीं है। गत नवंबर शिपमेंट का माल 96 रुपए प्रति किलो बिक गया था और 11 नवंबर शिपमेंट का माल 95 रुपए में भी कैश पेमेंट पर मुंबई से बेचू आने लगे हैं। उधर बारसी लाइन में फसल बंपर है इन परिस्थितियों में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। दूसरी ओर फसलें सब बढ़िया आई है। बरसात से चीन का माल लेट हो गया है, जिस कारण दो-तीन रुपए किलो नए पुराने माल में तेजी आ गई है। दूसरी ओर हल्के भारी माल अभी मंडियों में पड़े हुए हैं, लेकिन विदेशी माल नहीं है, जिससे बाजार बढ़ गया है। बिक्री उस हिसाब से नहीं निकल रही है, इसलिए थोड़ी और गिरावट के बाद बाजार ठहर जाएगा।

Gram kabuli: no possibility of more downfall

New Delhi, 21 November (NNS): No new crop of gram kabuli will likely to arrive in the near future. On the other hand, the prices may not show downfall despite the weak demand even after the imposition of 30 percent duty over pea, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level. Most of the traders will sell the stock after some time.

काबुली चना- इसमें और घटने का तंत नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने की निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। दूसरी ओर पर मटर में 30 प्रतिशत की लगी हुई ड्यूटी का प्रभाव काबुली चने ग्राहकी का सन्नाटा के बावजूद भी मंदा रूक गया है, इन परिस्थितियों में व्यापार में अब रिस्क नहीं लग रहा है। अधिकतर कारोबारी प्रतिक्षा करके बेचने की बात बोल रहे हैं।

Pea: prices gets affected due to the unfavourable weather conditions

New Delhi, 21 November (NNS): The government has imposed 30 percent of import duty, due to this, the market remained stable at the strong level in all the markets including Mumbai and Delhi. The pea which was being sold at Rs 29/30 per kg at the port, after this, it is also quoting at Rs 32/33 per kg. In support of this, here also, it is ruling at Rs 39/40 per kg. Presently, it is profitable to purchase the stock at the current level during the near future.

मटर-मौसम का प्रभाव भविष्य में पड़ेगा

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा मटर पर आयात शुल्क 30 प्रतिशत लगा दिया गया है, जिससे मुंबई दिल्ली सहित देश की सभी मंडियों में बढ़त पर आकर ठहर गयी है। पोर्ट पर भी जो मटर 29/30 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, उसके बाद 32/33 रुपए बोलने लगे। इसके समर्थन में यहां भी 39/40 रुपए हो गए हैं। वर्तमान भाव में मटर के खरीद करना चाहिए।

Guar gum: not likely to decrease

New Delhi, 21 November (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained firm at Rs 8600/8700 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 4650/4700 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4500/4600 per quintal in loose. The prices of guar November delivery showed increment due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

ग्वार गम-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने एवं निचले स्तर पर बिकवाल घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 8600/8700 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4650/4700 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4500/4600रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार नवंबर डिलीवरी में तेजी  रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें और मंदे की संभावना कम है।