New Delhi, 21 November (NNS): The consumption of coriander reported to be high for the sowing of Rajasthan and MP. This year, the sown crop gets affected during the previous days and its sowing reported to be weak in the producing areas due to the previous rainfall, due to this reason, the market has also been started increasing constantly and its prices may gain by Rs 10 per kg during the current month. Here, the prices of coriander badami gained by Rs 1/2 to Rs 101/104 per kg. Similarly, its eagle stock also being quoted up in the same ratio. Now, the market will likely to remain high during the near future.
धनिया-अभी और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) राजस्थान एमपी में बिजाई हेतु धनिया की खपत अधिक रही है, इस बार बिजाई की हुई फसल को पिछले दिनों काफी नुकसान लगा है तथा पिछेती बरसात से बिजाई भी कम होने की उत्पादक क्षेत्र से खबरें आने लगी है। यही कारण है कि बाजार धीरे-धीरे लगातार बढ़ता जा रहा है तथा चालू माह के अंतराल इसमें 10 रुपए प्रति किलो की तेजी आ चुकी है। यहां बादामी माल आज भी एक-दो रुपए बढ़कर 101/104 रुपए प्रति किलो के बीच वित्तीय ईगल भी इसी अनुपात में तेज बोला गया तथा अभी और बाजार तेज लग रहा है।
Nutmeg: possibility of again increment
New Delhi, 21 November (NNS): The prices of nutmeg reduced by Rs 20/30 per kg during the last one week. Today, its prices eased by Rs 10 per kg, but the prices of nutmeg have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the import prices reported to be at the higher level. On the other hand, the stock has been exporting for the other countries at the lower level. The stock which was being exported to Sri lanka and Indonesia from the other countries, there, the demand of nutmeg seems high due to the higher prices, due to this reason, the exporters started taking enquiry, due to this reason, its prices gained by Rs 20/25 per kg during the near future.
जायफल-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) जायफल में चालू सप्ताह के अंतराल 20/30 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ गई है। आज भी 10 रुपए घटाकर दोपहर बाद व्यापार सुना गया लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में जायफल के ऊंचे भाव होने से आयात पड़ता महंगा हो गया है। दूसरी ओर यहां नीचे वाले भाव में दूसरे देशों के लिए निर्यात होने लगा है। जो माल श्रीलंका व इंडोनेशिया से दूसरे देशों में निर्यात होना था, वहां भाव ऊंचे होने से भारतीय जायफल की मांग बढ़ गई है। यही कारण है कि यहां निर्यातकों की पूछ पर खाने लगी है, जिस कारण फिर इसी लाइन पर 20/25 रुपए प्रति किलो और तेजी के आसार बन गए हैं।
Turmeric: profitable at the lower level
New Delhi, 21 November (NNS): There is a shortage of turmeric stock for the next month. On the other hand, huge amount of crop gets affected due to the heavy rainfall. Presently, the traders are selling out their stock at the lower level. The farmers have sown huge amount of maize and banana rather than turmeric, due to this reason, the traders are not selling their stock at the lower level and they started purchasing the stock at the lower level in the contract market, due to this reason, the market showed heavy downfall.
हल्दी-घटे भाव में व्यापार लाभदायक
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) वायदा बाजार में भी अगले महीने का स्टॉक ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर हल्दी की फसल को पिछले दिनों की बेमौसमी बरसात से नुकसान होने की खबरें आ रही हैं, अब उसकी हवा निकल गई है। वर्तमान में बाजार को घटाकर माल झटकने की साजिश लग रही है। दक्षिण भारत में किसानों ने हल्दी की बजाय मक्की व केले की खेती अधिक किया है। यही कारण है कि हल्दी में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं तथा वायदा में ऊंचे भाव के माल अगले महीने के घाटे भाव में पकड़ने लगे हैं, इस वजह से बाजार में नीचे भाव पर तेजी लग रही है।
Poppy seeds: no more downfall
New Delhi, 21 November (NNS): Huge amount of poppy seeds have already been sold out in the markets in MP. On the other hand, the big traders have stored the stock. On the other hand, the deals of shipments have been done at the higher level, due to this reason, the prices of poppy seeds also being traded at Rs 1400 per kg and its prices may gain by Rs50/75 per kg. It is profitable to purchase the stock at the current level. The prices of desi stock also being quoted at the lower level, but the consuming markets are demanding the stock of Turkey.
पोस्तदाना-और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) मध्य प्रदेश में देसी पोस्तदाना का स्टॉक काफी निकल चुका है। दूसरी ओर बड़े कारोबारी स्टाक पकड़ लिए हैं है। दूसरी ओर अन्य देशों के माल भी अब ऊंचे भाव में शिपमेंट के सौदे हो रहे हैं। यही कारण है कि जो पोस्तदाना ऊपर में 1400 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, इसमें आगे चलकर 50/75 रुपए की बढ़त लग रही है, इन भावों में और माल खरीदना चाहिए। देसी माल आने वाला बाजार में सस्ता बोल रहे हैं, लेकिन बढ़िया खपत वाली कंपनियां तुर्की के माल को ही पसंद कर रही हैं।
Big cardamom: heavy shortage of demand
New Delhi, 21 November (NNS): There is a shortage of speculation in Gwalior as compared to the same period of the previous year. Now, some speculators are active in Raipur also, but there is a lack of rupee in the markets and the upcoming crop seems ready, due to this, the traders are falling into the trap of the speculator. Today, here, its prices reduced by Rs 10 to Rs 1670/1680 per kg. In Gwalior, the prices of big cardamom also ruling at Rs 100 per kg as compared to Delhi. There, it is profitable to trade as per the needs during the coming days.
बड़ी इलायची-ग्राहकी की भारी कमी
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) ग्वालियर में सट्टेबाजी का जोर बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम हो गया है, अब रायपुर में कुछ सट्टेबाज सक्रिय हैं, लेकिन कुल मिलाकर बाजार में रुपए की तंगी होने तथा आने वाली फसल तैयार खड़ी होने से वास्तविक कारोबारी तेजड़ियों के झांसे में नहीं आ रहे हैं। आज यहां 10 रुपए की नरमी पर 1670/1680 रुपए प्रति किलो भाव रह गए। बड़ी इलायची ग्वालियर में, जो दिल्ली की अपेक्षा 100 रुपए प्रति किलो नीचे बिक रही है। अत: अभी जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए।
Cumin: may not show more uptrend
New Delhi, 21 November (NNS): Presently, huge amount of new and old stock of cumin has also been lying in the distributive markets along with Gujarat and Rajasthan. The packing manufacturers are purchasing huge amount of stock after the downfall in the prices during the previous month. Apart from this, the packing stock has also been exporting, due to this reason, its prices improved by Rs 20 per kg from the lower level. Now, it is profitable to purchase the stock at the lower level because the all-round sowing seems high in Rajasthan and Gujarat. The production will likely to remain high due to the unfavourable weather conditions.
जीरा-अब ज्यादा नहीं बढेगा
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) नये पुराने जीरे का स्टॉक गुजरात राजस्थान के साथ-साथ वितरक मंडियों में भी भारी मात्रा में पड़ा हुआ है। पिछले महीने जीरे के नीचे भाव बनने के बाद पैकिंग निर्माता माल पकड़ने लगे थे, इसके अलावा कुछ निर्यात में भी पैकिंग माल गया, इस वजह से बाजार नीचे के भाव से 20 रुपए प्रति किलो एक माह के अंतराल बढ़ गया है। अब यहां से बढ़े भाव पर एक बार स्टॉक का माल बेचना चाहिए, क्योंकि चौतरफा नमी अच्छी मिलने से राजस्थान गुजरात चारों तरफ बिजाई अधिक हुई है। मौसम आगे अनुकूल रहा तो उत्पादन भी बढ़िया आने वाला है।
Fenugreek: uptrend but should sell the stock
New Delhi, 21 November (NNS): Although, the trade of fenugreek reported to be weak and this year, the availability of old stock reported to be weak in the producing markets. There was huge amount of stock available during the previous year, but now, it has already been sold out. On the other hand, there is a lack of arrivals of both inferior and superior quality stock due to the strictness, due to this reason, the prices of uncleaned stock gained by Rs 5 to Rs 66 per kg during the current month and it is expected that its prices may improve by Rs 4/5 per kg in the next month.
मेथी-अभी तेजी किंतु बेचते रहिए
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) यद्यपि मेथी का कारोबार ज्यादा नहीं होता है, तथापि उत्पादक मंडियों में इस बार पुराने माल की उपलब्धि कम रही है। बीते वर्ष का स्टॉक अधिक था, लेकिन वह भी काफी कट चुका है। दूसरी ओर हल्के भारी माल जो बाहर से आते थे, वह भी सख्ती होने से इस बार नहीं आ रहे हैं इस वजह से चालू माह के अंतराल 5 रुपए बढ़कर 66 रुपए प्रति किलो अनक्लीनड माल बिक गया तथा आगे दिन प्रति दिन खपत को देखते हुए 4/5 रुपए प्रति किलो की बढ़त अगले एक माह में लग रही है।
