New Delhi, 21 November (NNS): The situations of containers reported to be weak from October and November from California, due to this reason, today, the small containers are not selling their stock at the lower level. The best quality also being quoted at the higher level because there the booking rates have been ruling at the higher level and rupee seems weak as compared to the dollar, due to which, the import prices reported to be weak as comparatively. Apart from this, there is a lack of arrival pressure, but the prices showed downfall due to the lack of rupee in the markets. Therefore, the prices may gain by Rs 30/35 per kg.
बादाम गिरी- कंटेनर कम आया
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) कैलिफोर्निया से अक्टूबर-नवंबर माह के कंटेनर की स्थिति जून जुलाई से कम रही है। यही कारण है कि आज छोटे कारोबारी अपना माल घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं। बड़े कारोबारी भी बढ़िया माल ऊंचे बोल रहे हैं, क्योंकि वहां बुकिंग महंगा हो गया है तथा रुपए की तुलना में डॉलर भी तेज है, जिससे आयात पड़ता जितना सोच रहे हैं, उतना सस्ता नहीं पड़ेगा। माल का प्रेशर यहां ज्यादा नहीं है, लेकिन रुपए की तंगी से ये नीचे वाले भाव दिखाई दे रहे हैं। अत: आने वाले समय में 30-35 रुपए की शीघ्र तेजी लग रही है।
Copra: no risk at the current level
New Delhi, 21 November (NNS): There is a shortage of copra stock in both the distributive, producing and consuming markets. Apart from this, the stock of China has also been importing constantly at the current rates, but this year, there, the prices have been ruling at the higher level due to the shortage of the stock, due to this reason, there is no risk in purchase the stock at Rs 390 per kg. No new crop of copra will likely to arrive after 4 months and the consumption of wedding has been ruling at the higher level, after this, the new calendar will arrive, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level.
गोला-व्यापार में कोई रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) गोला का स्टाक उत्पादक वितरक व खपत किसी भी मंडियों में ज्यादा नहीं है तथा चीन से विगत वर्षों में कुछ आयात गोले का हो रहा था, लेकिन इस बार वहां भी फसल नहीं होने से भाव काफी ऊंचे चल रहे हैं। यही कारण है कि 390 रुपए प्रति किलो के गोले में भी कोई रिस्क नहीं है। नई फसल आने में अभी 4 महीने से ऊपर का समय बाकी है तथा शादियों की खपत बढ़ गई है, उसके बाद नया कैलेंडर वर्ष आ जाएगा, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए।
Cashew: no trade at the current level
New Delhi, 21 November (NNS): There is a shortage of cashew stock, but the inferior quality stock has also been unloading at the lower level and the stock of south India has also been arriving constantly from the southern parts of the country after the uptrend during the previous days, but the stockists are selling the stock. On the other hand, the traders are not buying two to eight pieces stock owing to the lack of rupee in the markets. The sale of whole stock seems unfavourable, due to which, the prices of 320 no. and average stock also remained stable at Rs 900/910 per kg and in wholesale, its prices reduced by Rs 15/20 per kg. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the near future.
काजू-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 21 नवंबर (एनएमनस) हम मानते हैं कि काजू का स्टॉक बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन उड़ीसा के हल्के माल मंडियों में पड़ते में उतरने लगे हैं तथा पिछले दिनों की आई तेजी के बाद दक्षिण भारत के भी माल लगातार आने लगे हैं, लोकल स्टॉकिस्ट भी बिकवाल आ गए हैं। दूसरी ओर बाजार में रुपए की भारी तंगी होने से दो से आठ टुकड़ा माल में लिवाल गायब हो गए हैं। साबुत माल की बिक्री भी अनुकूल नहीं है जिससे 320 नंबर का एवरेज माल 900/910 रुपए प्रति किलो पर सुस्ती लिए टिका हुआ है, थोक में ज्यादा माल लेने पर 15/20 रुपए घटाकर भी मिल सकता है। अत: जरूरत का व्यापार करना चाहिए।
