The government has been selling the stock of wheat via OMSS. There was the policy of weekly tender, but the involvement of buying parties since week in tender. According to the traders, the stock of wheat has been available to the roller flour Mills and the flour chakkis at the lower level in the private sector, due to this, the prices of wheat showed down fall, on seeing this, the government has been allotted the tender every after 15 days from the current week. In this situation, wheat prices have been ruling between Rs 2790/2825 per quintal as per the quality. The trade should not be done at the long uptrend on seeing the shortage of stock in both the private and the government sector, but the market showed strong trend.

गेहूं- लंबी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा अभी गेहूं की बिक्री ओएमएसएस के माध्यम से की जा रही है। पहले साप्ताहिक टेंडर की योजना थी, लेकिन टेंडर में लिवाल पार्टियों की भागीदारी कम रही। व्यापारियों का कहना है कि प्राइवेट सेक्टर में मंदे भाव का गेहूं रोलर फ्लोर मिलों व आटा चक्कियों को उपलब्ध हो रहा है, जिससे गेहूं नहीं उठ पा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा 15 दिन में टेंडर दिया जा रहा है, ऐसा आभास चालू सप्ताह से हो गया है। यही कारण है कि गेहूं के भाव 2790/2825 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां रह गए हैं। प्राइवेट व सरकारी सेक्टर में गेहूं का स्टॉक अधिक को देखते हुए लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, बल्कि पाक्षिक टेंडर होने से बाजार थोड़ा मजबूत हो सकता है।

Fine rice: possibility to increase after sometime

The demand from the mills reported to be strong at the lower level due to the sluggish supply of paddy in all the states, due to this reason, the prices showed strong trend. Today also, its prices gained by Rs 50/75 per quintal. The prices of rice on standing motor also being traded up by Rs 100/125 per kg, now there is no possibility of more downfall in the prices from here because the ready crop of Paddy may gets affected due to the previous rainfall and its harvesting seems disrupted, in the circumstances, it is profitable to purchase the stock of Basmati rice at the current level. Apart from this, the trade of bold rice should be done at the current level because the crop gets affected in the land land areas.

बारीक चावल-थोड़ा ठहर कर फिर तेजी संभव

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह सभी राज्यों में धान की आपूर्ति घटने से नीचे भाव में राइस मिलों की पकड़ मजबूत होने से लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। आज भी 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। चावल भी क्वालिटी अनुसार 100/125 रुपए तक खड़ी मोटर में बढ़ाकर व्यापार होने की खबर थी, आगे भी अब यहां से मंदे की भी गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की तैयार होने वाली फसल को एक बार फिर नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है तथा कटाई भी बाधित हो जाएगी, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए। मोटे चावल में भी वर्तमान भाव पर व्यापार करते रहना चाहिए, क्योंकि फसल को तराई क्षेत्रों में व्यापक नुकसान है।

Maize: weak demand from the Big companies

The demand from the consuming companies reported to be sluggish in maize, due to this reason, the market showed heavy downfall. The reality is that the demand from the loading rack of the Big companies reported to be weak in the markets of Madhya Pradesh. On the other hand, rice have been purchasing by the ethanol companies because the government has fixed its consumption of 40%, due to this reason, the prices of maize have been ruling between Rs 1600/1700 per quintal. The demand from the poultry industry seems weak. Therefore, the trait should not be done at the lower level, but it may increase after sometime.

मक्की- बड़ी कंपनियों की मांग घटी

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) मक्की में बड़ी खपत वाली कंपनियों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी नीचे आ गया है। वास्तविकता यह है कि जो मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार बड़ी कंपनियों के रैक लोड होते थी, उनकी मांग ठंडी पड़ गई है। उधर चावल मोटा एथेनॉल कंपनियां खरीद रही है, क्योंकि सरकार ने 40 प्रतिशत उसकी खपत करने का अनिवार्य कर दिया है, इस वजह से मक्की के भाव मंडियों में 1600/1700 रुपए प्रति कुंतल पर आ गए हैं। पोल्ट्री उद्योग की मांग भी काफी ठंडी पड़ गई है। अत: वर्तमान भाव में मंदा तो रुकना चाहिए, लेकिन तेजी आने में और विलंब हो सकता है।

Millet: will be the shortage of crop

almost 40% of millet crop has already been sold out in the bordering areas of Haryana, Rajasthan, UP, and MP. Apart from this, the ready crop of Prayagraj and Western Bihar gets affected due to the constant rainfall before 20 days, but the arrivals have been started increasing in the markets. On the other hand, consuming industries are not purchasing the stock at the higher level from the current prices, due to this reason, in Mauli Barwala reach, its prices reduced by Rs 10 to Rs 2155/2160 per quintal. Here also, the trade seems weak from go down. Therefore, it is profitable to take the profit at the current prices, but it is expected that the market may increase. Presently. In Mauli Barwala reach, the millet which was selling at Rs 2150/2160 per quintal. Now it is profitable to purchase the stock of millet at the current prices.

बाजरा- फसल की कमी रहेगी

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 40 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को 20 दिन पहले की बरसात से नुकसान हुआ है, लेकिन वहां की मंडियों में भी आवक बढ़ने लगी है। दूसरी ओर मक्की का बुरा हाल होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से ऊंचे में माल नहीं खरीद रहे हैं। यही कारण है कि 10 रुपए घटकर मौली बरवाला पहुंच में 2155/2160 रुपए प्रति क्विटल भाव बोलने लगे हैं। यहां भी गोदाम से उठू कोई व्यापार नहीं हो रहा है। अत: एक बार मुनाफा लेना चाहिए, आगे परिणाम स्थिति बदलने पर तेजी का बन सकता है। वर्तमान में जो 2150/2160 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें सूखा बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।

Masoor: no more downfall

We Believe that the the deals of masoor Canada reported to be high, but most of the importers are not purchasing the stock at the current prices. There is a lack of demand due to the arrivals of green vegetables. Here, the price of bold Masoor of Mumgaoli, Ganj basauda also being quoted at Rs 6900/6930 per quintal in Bilti. The stock of Canada also ruling at Rs 6140//6160 per quintal and the prices may increase after one to one and a half month because the importers are not doing huge amount of deals.

मसूर-अब मंदे को विराम

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा से मसूर के ज्यादा सौदे होने की खबरें आ रही है, लेकिन अधिकतर आयातक ज्यादा माल नहीं खरीद रहे हैं। हरी सब्जियां आने से यहां ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। यहां 6900/6930 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिल्टी में मुंगावली गंज बासौदा लाइन की मोटी मसूर बोली गई। कनाडा के माल भी 6140/6160 रुपए के बीच बिक रहे हैं, लेकिन अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा पिछली तेजी एक डेढ़ माह के अंतराल आ जाएगी, क्योंकि आयातक ज्यादा सौदे नहीं कर रहे हैं।

Urad: Desi stock will be available at the reasonable prices

Almost 3 racks of urad have already been arrived from Chennai in the last fortnight and here, the market showed downfall due to its fear and there is no risk in the trade at the current prices because today, the loaded stock from Burma and Chennai has not been available at the sluggish rates. We believe that the crop of urad will constantly arrive from Saharanpur and Gangoh line, but the supply of the stock has been decreasing at the weak prices, due to this, the market may not show no downfall. Here, the prices of urad SQ and FAQ also being quoted at Rs 7600 and Rs 6900 per quintal. It prices may corrected by Rs 50/100 per quintal, otherwise it went up to Rs 200 per quintal.

उड़द-कुछ दिन और देसी माल के पड़ते लगेंगे

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) पहले के चेन्नई से चले हुए तीन रैक उड़द के पिछले एक पखवाड़े के अंतराल लग चुके हैं तथा उनकी दहशत से बाजार यहां टूटकर नीचे आ गया था, अब इन भावों में व्यापार में जोखिम नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में बर्मा या चेन्नई कहीं से हाजिर लोडिंग के माल इससे नीचे नहीं मिल रहे हैं। हम मानते हैं कि सहारनपुर गंगोह लाइन की उड़द कुछ दिन और आएगी, लेकिन अब मंदे में आपूर्ति घटने लगी है, जिससे मंदा समाप्त हो जाएगा। यहां उड़द एस क्यू 7600 रुपए एवं एफ ए क्यू 6900 रुपए बोल रहे हैं। इसमें मुश्किल से 50/100 रुपए का करेक्शन किसी समय आ जाएगा, अन्यथा बाजार 200 रुपए की अगले सप्ताह चल लगती है।

Moong: prices may gain by Rs 100/200 per quintal

Both the inferior and superior quality moong of Rajasthan have been unloading constantly. We believe that huge amount of inferior quality stock reported to be arrive, but the difference between both the qualities seems high as comparatively due to the shortage of best quality stock. The stock of Madhya Pradesh and Uttar Pradesh has already been sold out in the markets. Here, prices of best quality moong Rajasthan also gained by Rs 100 to Rs 7500/7700 per quintal and the imperial quality stock also jumped by Rs 100 to Rs 4800/6700 per quintal respectively. No new crop of moong will likely to arrive in the near future, on seeing this, it is profitable to trade at the current level, and the best quality stock may gain by Rs 200/300 per quintal during the coming days.

मूंग-100/200 रुपए की और चाल संभव

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग लगातार उतर रही है। हम मानते हैं कि इस बार हल्की क्वालिटी का माल ज्यादा आया है, लेकिन बढ़िया माल की कमी से भावों का अंतर काफी बढ़ गया है। एमपी यूपी का माल लगभग निपट चुका है। यहां बढ़िया क्वालिटी की राजस्थानी मूंग 7500/7700 रुपए प्रति क्विंटल पर 100 रुपए और बढ़ गई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की बढ़त पर 4800/6700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसे देखते हुए अब इन भाव में व्यापार करना चाहिए तथा बढ़िया माल में 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं।

Tur: uptrend due to the unfavourable weather conditions

The sown crop of of tur get affected due to the higher rainfall and the unreasonable rain fall also destroyed huge amount of stock, due to this reason, there will be the shortage of stock as compare to the previous year and huge amount of stock has been lying in Rangoon, but there, the exporters are quoting  the prices at the higher level, in the circumstances, the prices of lemon tur improved by Rs 50/75 to Rs 7050 per quintal, after this, its prices went up by Rs 300 per quintal.

तुवर-प्रतिकूल मौसम से तेजी

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) इस बार अधिक बरसात से तुवर की बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान हुआ है तथा रही सही कसर अक्टूबर के अंत वाली बेमौसमी बरसात ने भी पूरा कर दिया, इस वजह से घरेलू फसल पिछली बार से कम बैठेगी। रंगून में माल अभी प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वहां भी निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में 7050 रुपए की लेमन तुवर में 50/75 रुपए करेक्शन के बाद 300 रुपए की चाल लग रही है।

Gram Desi: will remain weak due to the fear

The supply of gram Desi reported to be weak from Rajasthan and there is a shortage of stored stock, despite this, there is all round fear of stock in the markets which arrived from Australia, due to this reason, at Lawrence Road, the prices of Graham Rajasthan on standing motor also ruling at Rs 5650 per quintal. The traders are quoting the prices of gram desi at Rs 6400 per quintal. The steamers will arrive in the current month, In the circumstances, there is a situation of fear in the markets.

देसी चना-अभी दहशत में मंदा रहेगा

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) राजस्थान से देसी चने की आपूर्ति काफी घट गई है तथा स्टाक में पहले से ही कोई माल नहीं है। इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के आए काले चने की दहशत चौतरफा मंडियों में बनी हुई है। यही कारण है कि देसी चना 5650 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में रह गया है। दाल के भाव भी मिलों से 6400 रुपए में उठठू बोलने लगे हैं। अभी और स्टीमर चालू माह में लगने की उड़ती खबरें आ रही हैं, इन परिस्थितियों में बाजार दहशत में बना रहेगा।

Rajma chitra: constant selling pressure

The prices of rajma chitra showed downfall from the last fortnight as the steamer has arrived from China. In China, its prices also being quoted at Rs 110/112 per kg and from Mumbai, it is ruling at Rs 105/106 per kg. The upcoming deals have been quoting at Rs 97/98 per kg from Mumbai. The traders wanting to purchase the stock illegally. Therefore, the stock should be purchase at the lower level. Its sowing reported to be high in Barsi line, due to which, the arrived crop seems good, but the procurement will be profitable at the lower level. The deals of November will be profitable during the near future.

राजमां चित्रा-बाजार और घटने की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) पुराने राजमां चित्रा का स्टॉक ज्यादा नहीं है, लेकिन चीन का उतरा हुआ माल लगातार घटाकर आयतकों की बिकवाली चल रही है, इन भाव में लिवाल पीछे हट गए हैं। जिस कारण चीन के माल 106/109 रुपए प्रति किलो रह गए हैं, बारसी लाइन की फसल बहुत बढ़िया आने की उम्मीद है, इसीलिए पुराने नीचे वाले माल भी घटाकर बिकवाल आ गए है। मौसम अनुकूल होने से अगले महीने के अंत में नया भूटान राजमां आने लगेगा। अत: अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Gram kabuli: may not show more downfall

The supply of gram kabuli showed downfall, despite this, both the local and upcountry demand seems negligible, due to this, the medium stock of Maharashtra reduced by Rs 57/60 per kg from the last some days. The best qualities stock also being quoted down in the same ratio. The prices of Indian Mexico also softened by Rs 2/4 per kg. According to the traders, huge amount of stock has also been lying in the markets, but the upfront demand improved in the distributive markets, on seeing this, the market may not show more downfall.

काबुली चना- घटने की गुंजाइश नही

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन सामान्य होने तथा पुराना स्टॉक अधिक बचने से अब तक बाजार ज्यादा नहीं बढ़ पाया तथा ऊपर बिकने के बाद 5/6 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है। पिछले सप्ताह कुछ मजबूत बोले गए, लेकिन अभी ग्राहकी खुलकर नहीं आ रही है, लेकिन यहां से बाजार आगे चलकर तेज लग रहा है।

Pea: no possibility to decrease

The traders were interested towards the P as the government has imposed the import duty during the previous days, due to this reason, both the traders and the Mills have purchased the stock. The market showed heavy increment during the previous days. Now, the market of Australia showed, but almost 60% of domestic crop gets affected, and there is no possibility of more downfall Interprises during the coming days.

मटर- घटने का तंत नहीं

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) मटर की खपत अन्य दालों से लगभग तीन गुनी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे हैं तथा कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार  नहीं उठ रहा है। पिछले पखवाड़े बाजार कुछ मजबूत हुआ था, लेकिन मुंबई में ऑस्ट्रेलिया का चना एवं मुंदड़ा पोर्ट पर मटर की बिकवाली एक बार फिर घटाकर किए जाने से यहां भी बाजार दब गया है। यहां मटर जो 4025 रुपए बिकी थी, उसके भाव 3950 रह गए हैं। मुंदड़ा में भी 50 रुपए घटाकर बोलने लगे हैं, लेकिन घरेलू फसल 60 प्रतिशत नष्ट हो चुकी है, यह प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट है।