The stock of black pepper has been importing constantly from Brazil and its quality reported to be weak, but due to this reason, this stock has been fulfilling the demand as the arrivals of the stock week from Sri Lanka, after this, the black pepper markara prices remained  steady at Rs 735 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices of black pepper remains stable at the same level in Kochi. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस)। हाल ही में ब्राजील से कालीमिर्च का आयात होने की सूचना मिली थी। कहा जा रहा है कि इसकी क्वालिटी कुछ हल्की है लेकिन इसकी वजह से श्रीलंका से आने वाले मालों की कमी की कुछ पूर्ति जरूर हो रही है। इसके बाद भी यहां कालीमिर्च मरकरा 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी हुई है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Red chilli: no possibility to decrease

Di New crop of red chilli gets affected in Kurnool of Andhra Pradesh because of Montha storm which arrives during the previous month and its new crop will likely to arrive after sometime, due to this reason, recently, the prices of red chilli jumped by Rs 1500/3500 per quintal as per the quality. After this, here also, the prices of red Chilli 334 no. remained stable at Rs 16,500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices of red chilli during the coming one or two days.

लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस)। बीते महीने आए मोंथा तूफान की वजह से आंध प्रदेश के करनूल जिले में नई फसल को हानि होने तथा फसल की आवक शुरू होने में देरी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यही वजह है कि गुंटूर में हाल ही में लालमिर्च में क्वालिटीनुसार 500-3500 रुपए का उछाल आया था। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cloves: will remain sluggish

The offtake of cloves reported to be weak, even after the decrement during the previous days. As a result, here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram. Recently, its prices have slipped by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the normal supply. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.

लौंग : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति सामान्य ही होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती का वातावरण बना रह सकता है।

Small cardamom: no increment

The arrivals of small cardamom have been started decreasing constantly in the auctions, due to this reason, the prices of small cardamom remained stable at the same level after the increment in the prices. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm held firm at Rs 2700 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. Average auction price slipped to Rs 89899 kg in the South Indian cardamom online auction Private Ltd, which held during the previous day. It average auction price went down to Rs 2442.70 per kg because of the weak buying even after the sluggish arrivals than the normal level. Before this, which average auction price reported to be at Rs 2492.11 which held on 8th November. The prices of small cardamom may not show more downfall during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस)। नीलामियों में छोटी इलायची की आवक में रुक-रुककर कमी आने लगी है। इसकी वजह से यहां बढ़ी कीमत पर भी छोटी इलायची स्थिर ही बनी हुई है। यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई साऊथ इंडियन कार्डमम ऑनलाईन ऑक्शन प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 89,899 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2442.70 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 8 नवंबर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2492.11 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की आस नहीं है।

Dry ginger: fear of profit taking

The prices of dry ginger remain firm at Rs 29,500 per quintal due to the sluggish sale even after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the prices of ginger have been ruling at the higher level. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.

सौंठ : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ की बिक्री सुस्त पड़ने लगी है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।

Pistachio: held strong

The prices of pistachio remained stable at the same level, even after the ongoing winter season, as a result, here, the prices of pistachio Peshawar held table at Rs 2900 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The kharmas will start in the end of this month, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू होने के बाद भी यहां पिस्ते में स्थिरता की स्थिति बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। चालू महीने के अंत में खरमास भी शुरू होना है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनेां में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Cumin: no long increment

The arrivals of cumin dropped down to 12000/13000 bags in Unjha. Its arrivals reported to be weak as comparatively and there, its prices rose by Rs 40/50 per 20 kg. Here, cumin prices improved by Rs 100 to Rs 22,200 per quintal due to the improved buying even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices declined by Rs 70 or 0.33%  to Rs 21410 per quintal owing to the normal supply and availability of the stock. There is no possibility of uptrend in the prices during the near future.

जीरा : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 12-13 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि मांग बढ़ने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस में 40-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुधरने से जीरा सामान्य 100 रुपए सुधरकर 22,200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.33 प्रतिशत मंदा होकर 21,410 रुपए रह गया। गुजरात में अब जीरे की बुआई में तेजी आने के आंकड़े आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।