New Delhi, 19 November (NNS): The supply of liquid milk reported to be high in North India and the consumption of milk powder has already been over, due to this, the prices dropped down by Rs 10 per kg during the previous days. Presently, the market remained stable at the same level due to the ongoing wedding season and full fledged plants have been started running. There were around 2 crore litres of liquid milk reported to arrive on daily basis, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices, but the prices may decrease after some time. The cow milk powder of Maharashtra also being quoted at the lower level due to its feeble demand. Therefore, it is profitable to purchase the stock for the storage.

दूध पाउडर- ठहरकर फिर मंदा आएगा

नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में लिक्विड दूध की आपूर्ति बढ़ने तथा अतिरिक्त खपत समाप्त हो जाने से दूध पाउडर के भाव पिछले दिनों 10 रुपए घट गए थे। वर्तमान में शादियों के चलते बाजार ठहर गया है तथा प्लांट फुल फ्लैश चलने लगे हैं, लिक्विड दूध की आपूर्ति दो करोड़ लीटर दैनिक होने लगी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए आगे दूध पाउडर में और घटने की संभावना है, लेकिन थोड़ा ठहराव के बाद ही मंदा आएगा। महाराष्ट्र का कॉउ मिल्क पाउडर भी वहां की कंपनियां निर्यातकों की मांग सुस्त मांग से घटाकर बोलने लगी है। अत: स्टाक हेतु रूककर खरीदना चाहिए।

Desi ghee: may show more downfall

New Delhi, 19 November (NNS):  There were around 2 crore litres of desi ghee reported to supply in the plants of North India on daily basis, due to this, the production has also been increasing constantly. Now, the production reported to be high in the current month. The supply of raw milk showed uptrend in the chilling plants, due to this, the  production of poly pack seems high and the amount of fats reported to be high in milk as compared to before due to the constant downfall in the  temperature, due to this, the prices of premium quality desi ghee declined by Rs 20 per kg on the first day of the current week. Today also, the companies have went down the prices by Rs 150 to Rs 9200/9450 per quintal on seeing the shortage of the demand and higher production. Here, the companies have quoting down the prices by Rs 100/150 due to the constant selling of the adulterated stock because the government should have to be strict over the adulterated stock of desi ghee and butter. This stock also been available at Rs 6000/6500 per quintal, whereas, it is trading at Rs 7000/7500 per quintal as per the brands.

देसी घी-अभी और मंदा आएगा

नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में लिक्विड आपूर्ति एक बार फिर 2 करोड़ लीटर दैनिक हो गई है, जिससे अब प्लांटों में उत्पादन तेजी से बढ़ने लगा है, अभी चालू माह में उत्पादन जोरों पर रहेगा।  चिलिंग प्लांटों में भी कच्चे दूध की आपूर्ति बढ़ गई है, जिससे पोली दूध का उत्पादन बढ़ गया है, दूध में फैट की मात्रा पहले की अपेक्षा मौसम का तापमान गिरने से बढ़ गया है, जिससे देसी घी के भाव प्रीमियम क्वालिटी के चालू सप्ताह के पहले दिन 20 रुपए गिर गए थे। आज भी उत्पादन बढ़ने एवं मंडियों में ग्राहकी की भारी कमी को देखकर कंपनियों ने 10 रुपए प्रति किलो यानी 150 रुपए प्रति टीन और घटाकर 9200/9450 रुपए प्रीमियम क्वालिटी के कर दिए। इधर मिलावटी माल बिकने से कंपनियों के माल 100/150 रुपए नीचे बिक रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि नकली बटर एवं मिलावटी घी पर सरकार को सख्ती करनी चाहिए। यह माल 6000/6500 रुपए प्रति टीन के पड़ते का बन रहा है, जबकि बाजार में आसानी से नामी गिरामी ब्रांडों के नाम से 7000/7500 रुपए में बिक रहा है।