New Delhi, 19 November (NNS): The buying of copra reported to be sluggish after the increment in the prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 33000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher prices than the normal level. The spot copra prices will not likely to improve during the near future.
गोला : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लिवाली सुस्त पड़ने से गोले में स्थिरता का रुख बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish sale even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect due to the sluggish offtake even after the ongoing consumption season. The spot cashew prices will likely to increase during the coming days.
काजू : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि खपत का सीजन है लेकिन उठाव सुस्त बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Almond kernel: no increment
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 780 per kg due to the sluggish sale. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of expected winter consumption. There is no possibility of uptrend in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.
बादामगिरी : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा होने के आंकड़े आने के बाद से यहां बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती सी छा गई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। सर्दियों की संभावित खपत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की आस नहीं है।
