New Delhi, 18 November (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1130 per kg even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the chirtmas will likely to arrive soon. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू होने के बाद भी काजू में स्थिरता बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि क्रिसमस का त्यौहार आने में अब करीब पांच सप्ताहों का ही समय शेष है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Coconut powder: no increment
New Delhi, 18 November (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 8000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The wedding has already been started, but the market sentiments gets affected. There is no possibility of more uptrend in the spot coconut powder during the coming days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 8 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
