New Delhi, 17 November (NNS): The government has started the sale of wheat in tender during the previous week, but its prices declined by Rs 15/20 to Rs 2800/2820 per quintal as per the quality due to the wheat of private sector has been selling at the lower level in the markets. The reality is that huge amount of wheat stock has been lying in the governmental and non-governmental organisations and the government has started the sale as per the needs, in these circumstances, the trade should not be done at the long uptrend, but the prices may reach to Rs 2800 per quintal.
गेहूं-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा पिछले सप्ताह से टेंडर में गेहूं की बिक्री शुरू कर दी गई है, लेकिन उत्पादक व वितरक मंडियों में प्राइवेट सेक्टर का गेहूं सस्ता पड़ने से इसके भाव 15/20 रुपए घटकर 2800/2820 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार रह गए। वास्तविकता यह है कि सरकारी व गैर सरकारी गोदाम में इस बार गेहूं का स्टॉक ज्यादा है तथा सरकार जरूरत को देखकर इस बार देर से बिक्री शुरू की है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए गेहूं में लंबी तेजी का व्यापार तो इस बार करना नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव के 2800 रु का गेहूं कुछ ना कुछ मुंह मीठा कर जाएगा।
Fine rice: lack of export demand
New Delhi, 17 November (NNS): The harvesting of basmati paddy reported to be high in Bihar and UP during the review week, but farmers have to spend a lot to get it harvested. Now, the water logged in some areas of UP and Bihar for which workers are not available to cut it. Here, the arrivals of paddy reported to be unfavourable as compared to the previous year, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices at the current level, but the market has remained stable at the same level due to the lack of demand support from the exporters. The crop of paddy 1401 also showed downfall, due to this reason, the prices of rice have been ruling at the higher level. The demand of paddy 1509 has been started increasing at the lower level. As soon as the demand from exporters improves, the rice market will increase.
बारीक चावल-निर्यात का समर्थन नहीं
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह यूपी एवं बिहार में बासमती धान की कटाई जोरों पर चलते सुनी गई, लेकिन किसानों को उसे कटाई कराने के लिए बहुत ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। बिहार एवं कुछ यूपी के क्षेत्रों में अभी भी खेतों में पानी लगा है, जिसको काटने के लिए कामगार नहीं मिल रहे हैं। इधर हरियाणा पंजाब में भी धान की आवक, पिछले वर्ष की तुलना में अनुकूल नहीं है, इस वजह से वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश तो नहीं है, लेकिन निर्यातकों का समर्थन नहीं मिलने से बाजार ठहरा हुआ है। धान 1401 के उत्पादन में भी इस बार पोल आ गई है, जिस कारण इसका चावल तेज चल रहा है। धान 1509 के नीचे वाले भाव पर घरेलू मांग निकलने लगी है, निर्यातकों की जैसे ही मांग सुधरेगी, चावल का बाजार तेज हो जाएगा।
Maize: prices may increase after some time
New Delhi, 17 November (NNS): The market of maize has not been able to increase because of the availability of the stock at the sluggish rates to the poultry industry and weak demand from the ethanol companies. The market showed strong trend during the previous week in Madhya Pradesh but, there was lack of demand in these prices and the market has remained under pressure because of the constant selling from both the stockists and the farmers. Now, the government has been dated the 40 percent of rice consumption for ethanol companies, due to this, the demand of maize does not seems favourable, in this situation, the market may increase after sometime because the government has increased the prices of rice to Rs 2320 per quintal which was ruling at Rs 2250 per quintal and it is expected that the government may increase the prices during the near future.
मक्की-तेजी अभी ठहरकर आएगी
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) मकई में इथेनॉल कंपनियों की मांग काफी ठंडी पड़ जाने तथा पोल्ट्री उद्योग को भी सस्ता माल मिलने से बाजार बढ़ नहीं पा रहा है। पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश में कुछ बाजार मजबूत जरूर हुआ था, लेकिन उन भावों में ग्राहकी का समर्थन नहीं मिला तथा स्टॉकिस्ट एवं किसानों के बिकवाली आने से फिर बाजार दब गया है। अभी सरकार द्वारा चावल की खपत में 40 प्रतिशत एथेनॉल कंपनियों में अनिवार्यता कर दी गई है, जिससे मक्की की मांग अनुकूल नहीं है, इसलिए अभी ठहर कर ही तेजी आएगी, क्योंकि चावल के भाव 2320 रु सरकार ने पिछले दिनों कर दिया था, जो पहले 2250 रु थी तथा आगे सरकार मकई के किसानों को बचाने के लिए कुछ और भाव बढ़ा सकती है।
Millet: crop failed in Poorvanchal
New Delhi, 17 November (NNS): The production of millet reported to be weak, despite this, the consumption of maize seems weak as comparatively because of its sluggish prices. The reality is that the stock of maze has been available at the lower level to the poultry industry and the demand of millet showed heavy increment during the previous days as the quantity of alpha toxin was higher in condition, but, its prices improved by Rs 40/50 to Rs 2120/2125 per quintal, in these circumstances, it is profitable to sell the stock at the higher level.
बाजरा-पूर्वांचल में फसल फेल
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) बाजरे का उत्पादन कम होने के बावजूद भी मकई के भाव नीचे होने से उसकी खपत अपेक्षाकृत कम रह गई है। वास्तविकता यह है कि पोल्ट्री उद्योग को मक्की सस्ते भाव में मिल रही है तथा अल्फा टॉक्सिन की मात्रा के कंडीशन पर पिछले दिनों बाजरे की मांग बढ़ी थी, लेकिन 40-50 रुपए बढ़कर 2170/2175 रुपए प्रति क्विंटल वाला पहुंच में बिकने के बाद बाजार ठहर गया है। नीचे वाले माल 2120/2125 रुपए भी मिल रहे हैं, इन परिस्थितियों में बढ़े भाव पर एक बार माल बेचना चाहिए।
Masoor: possibility to increase
New Delhi, 17 November (NNS): The market of masoor showed strong trend in the weekend after the downfall in the prices during the previous week. The supply of masoor reported to be weak in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line and also a shortage of stock in the markets, due to this, its prices rose from Rs 6800 to Rs 6850 per quintal. At upper level, it was being sold at Rs 7050 per quintal in the starting of the month. The masoor of Canada has been available at the lower level, but the millers have been purchasing less amount of stock. This year, the upcoming crop of masoor does not seem favourable, because huge amount of crop gets affected in the last week of October because of the heavy rainfall. Apart from this, there is a shortage of small masoor, due to this, it is expected that the prices may gain by Rs 100 per quintal.
मसूर-तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह मसूर में घटने के बाद सप्ताहांत में बाजार मजबूती लिए बंद हुए। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में आपूर्ति घट जाने तथा स्टाक में भी माल की कमी होने से बाजार 6800 बिकने के बाद 6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। ऊपर में 7050 रुपए तक माह के शुरुआत में बिक गई थी। कनाडा की मसूर सस्ते भाव मिल रही है, लेकिन उसका कश कम बैठने से दाल मिल वाले खरीद कम कर रहे हैं। मसूर की आने वाली फसल इस बार भी अनुकूल नहीं है, क्योंकि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह वाली बारीस में काफी नुकसान हुआ है। छोटी मसूर शॉर्टेज में है, इसलिए एक बार फिर 100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच सकती है।
Urad: no long uptrend in near future
New Delhi, 17 November (NNS): There was a swamp of downfall in the prices of urad during the previous week, because of the constant selling from the importers of Chennai and weak sale of its dal. The prices of urad SQ dropped down from Rs 7800 to Rs 7600 per quintal, after this, its prices improved to Rs 7650 per quintal in the weekend. Apart from this, the prices of urad FAQ also gained from Rs 6900 to Rs 6950 per quintal on the last day. Now, there is no possibility of long uptrend in the near future, but it is profitable to purchase the stock at the current level, due to this, its stock have not been available at the lower level in Gangoh and Saharanpur line.
उड़द-निकट में लंबी तेजी मुश्किल
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) उड़द में दाल की बिक्री कमजोर होने एवं चेन्नई से आयातकों की बिकवाली से पिछले सप्ताह मंदे का दलदल बन गया था। उड़द एसक्यू 7800 से गिरकर 7600 रुपए नीचे में बनने के बाद सप्ताहांत में 7650 रुपए हो गई। एफ ए क्यू के भाव भी 6900 बनने के बाद 6950 रुपए अंतिम दिन हो गया। अभी निकट में लंबी तेजी मुश्किल लग रही है, लेकिन वर्तमान भाव में एक बार खरीद करना चाहिए। इससे नीचे का पड़ता गंगोह सहारनपुर लाइन का भी नहीं पड़ेगा।
Moong: should purchase the stock
New Delhi, 17 November (NNS): The supply of best quality moong reported to be weak in the markets of Rajasthan along with here during the previous week, due to this reason, the traders are not selling the stock at the lower level. On the other hand, the supply of both inferior and superior quality stock reported to be weak as comparatively and the mills are purchasing the stock as per the needs, due to this, then the shortage of stock in the markets. The Mills of Kundli, Rai and Narela are demanding the best quality stock, in the circumstances; it is profitable to purchase the stock of moong at the current level.
मूंग-अब खरीद करिए
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह बढ़िया मूंग की आपूर्ति राजस्थान की मंडियों में तथा यहां भी कम रही, जिस कारण उसमें घटाकर बिकवाल नहीं थे। दूसरी ओर हल्के भारी माल की आपूर्ति भी पहले की अपेक्षा कम हो रही है तथा दाल मिलें पहले से जरूरत के अनुसार माल खरीद रही थी, जिससे उनमें स्टाक ज्यादा नहीं है। कुंडली राई एवं नरेला की दाल मिलें, बढ़िया माल मांग रही है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में मूंग की खरीद करनी चाहिए।
Tur: profitable at the current prices
New Delhi, 17 November (NNS): The demand of tur reported to be sluggish from the mills during the previous days and both the local and upcountry demand seems unfavourable in the ready stock, due to this, the market showed heavy down fall. Here, the prices of lemon tur have been ruling at Rs 6800 per quintal and the prices of its dal may decreased by Rs 2/3 per kg, but its prices have been ruling at higher level from Mumbai and Chennai and the traders of Rangoon also quoted up the prices by $5/7 per tonne, in the circumstances, it is expected that the market may gain by Rs 150/200 per quintal and there is no risk in the trade at the current level.
तुवर-वर्तमान भाव में लाभ देगा
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने तथा पक्के मालों में लोकल व चालानी मांग अनुकूल नहीं होने से बाजार का भाव काफी टूट गया था। यहां 6800 रुपए प्रति कुंतल तक लेमन तुवर के भाव बोलने लगे थे, दाल में भी तीन-चार रुपए किलो तक की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन इन भाव में मुंबई चेन्नई कहीं से भी पड़ता नहीं लग रहा है तथा रंगून वाले भी 5-7 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार यहां से 150/200 रुपए प्रति कुंतल तेज लग रहा है तथा व्यापार में कोई रिस्क नहीं है।
Gram Desi: no more downfall
New Delhi, 17 November (NNS): There is a fear of gram of Australia, but that stock has already been sold out in the markets. During the previous week, its prices declined by Rs 100 to Rs 5800/5825 per quintal at Lawrence Road, the prices may not show more downfall at the current level. Here, its prices have quoted up by Rs 50 to Rs 5850 per quintal. Notably, the stock in upcoming ships have not been available at lower level than this, due to this reason, the market will likely to move in the limited area. It is expected that the prices of gram desi may jump by Rs 200 per quintal during the near future.
देसी चना-जहाज लगने की दहशत
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया के चने में पूरी तरह से दहशत बना हुआ है, लेकिन वह माल पहले का ही बिका हुआ है। बाजार पिछले सप्ताह 100 घटकर 5800/5825 रुपए प्रति क्विंटल लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चना रह गया था, लेकिन इन भावों में और गिरावट नहीं लग रही है। पिछले सप्ताह स्टीमर को बर्थ नहीं मिलने से यहां 50 रुपए बढ़कर 5850 रुपए तक बोलने लगे थे। गौरतलब है कि आने वाला जहाज भी इससे नीचे का पड़ता नहीं है, इसलिए बाजार अभी यही घूमेगा। भविष्य में आए हुए जहाज के अलावा अन्य जहाज विलंब होने पर 200 रुपए बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है।
Rajma chitra: no time for increment
New Delhi, 17 November (NNS): The supply of rajma chitra seems delay this year, but the market has been started decreasing constantly because of the delivery of ships after the heavy increment in the prices during the previous days and this spreads the situation of tension amongst the traders. During the previous week, its prices slipped by Rs 5/7 per kg and there is no increment in the shipments of China as expectedly. On the other hand, the sowing of rajma chitra seems high in Barsi line which will likely to arrive in the second fortnight of December.
राजमां चित्रा-अब तेजी का समय नहीं
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजमां चित्रा की आपूर्ति इस बार देर से हुई है, लेकिन पिछले दिनों की आई भारी तेजी के बाद जहाज की डिलीवरी होने पर बाजार लगातार टूटने लगे हैं तथा व्यापारी वर्ग में चिंता व्याप्त हो गई है। गत सप्ताह 5/7 रुपए प्रति किलो की गिरावट पर आगे पीछे के सौदे घटाकर बोलने लगे थे, चीन में शिपमेंट जिस तरह बताई जा रहे हैं, उस हिसाब से तेजी का समय दिखाई नहीं दे रहा है। उधर बारसी लाइन में भी बिजाई अधिक बताई जा रही है, जो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में आने लगेगा। अत: बाजार एक बार घटने चाहिए।
Gram Kabuli: huge downfall
New Delhi, 17 November (NNS): There is a lack of demand of gram kabuli because of fear of demand, due to this reason, in the weekend, the prices of unfiltered, the stock of Maharashtra eased by Rs 3 to Rs 57/61 per kg. The prices of Karnataka and other stock also showed down fall in the same ratio. The reality is that there is all round lack of buying in gram Kabuli and huge amount of gram Kali stock has been lying to the traders at the higher level. Otherwise the market has not showed more downfall. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the previous rainfall and upcoming sowing of the crop.
काबुली चना-दहशत में ज्यादा मंदा
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने में दहशत के चलते ग्राहकी का जबरदस्त सन्नाटा बना हुआ है। यही कारण है कि 3 रुपए घटकर सप्ताहांत में 57/61 रुपए प्रति किलो महाराष्ट्र का बिना छना हुआ काबुली चना रह गया था। कर्नाटक एवं अन्य मालों में भी इसी अनुपात में गिरावट बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि चौतरफा काबुली चने में लिवाल कम हैं तथा ऊंचे भाव के काबुली चना स्टाक के गले में फंसा हुआ है अन्यथा बाजार इतना टूटना नहीं चाहिए था। आने वाली फसल बिजाई एवं पिछेती बरसात को देखकर कम आने की संभावना है।
Pea: will remain stable for some days
New Delhi, 17 November (NNS): The market of pea has remained stable at the same level because of the constant selling from the imports at the Indian ports after the increment in the prices during the previous days. Almost 70 percent of the crop gets affected because of the constant rainfall during the previous days in Lalitpur and Jhansi line. Huge amount of crop seems dump at the Indian ports. Due to this reason, its demand seems constant. Here, the traders are selling the filtered stock of pea at Rs 40/41 per kg after packing. It is being traded at Rs 34/35 per kg at the ports. There is no possibility of more downfall in the prices at the current level, but it may increase after sometime.
मटर-कुछ दिन यहीं ठहराव
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) मटर में आई पिछले दिनों की तेजी के बाद लगातार भारतीय बंदरगाहों से आयातकों की बिकवाली चलने से बाजार ठहर गया है। मटर की फसल ललितपुर झांसी लाइन में पिछले दिनों की हुई जबरदस्त बरसात से अब 70 प्रतिशत खराब हो जाने की खबर आने लगी है। वर्तमान वाले भाव बंदरगाहों पर पहले के डंप पड़े माल हैं, उस वजह से चल रहे हैं। यहां छनी हुई मटर अपने ब्रांड में 40/41 रुपए प्रति किलो पैकिंग करके कारोबारी बेच रहे हैं। बंदरगाहों पर 34/35 रुपए का व्यापार सुना जा रहा है। वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश तो नहीं है, लेकिन अभी तेजी रुक कर आएगी।
Guar: no more downfall
New Delhi, 17 November (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar reduced by Rs 50 to Rs 4650/4700 per quintal due to the weak demand from the mills and higher arrivals from the producing areas. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 4650/4700 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract November delivery showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming one or two days.
ग्वार-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने एवं गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये घटकर 4650/4700 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 4650/4700 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडी ईएक्स में ग्वार वायदा नवम्बर डिलीवरी में मंदे का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
