New Delhi, 14 November (NNS): The prices of nutmeg showed strong trend due to the nominal activeness from the exporters and ongoing winter season, as a result, here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 730 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 25/30 per kg. Bothe arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

जायफल : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस)। ठंड़ चालू होने और निर्यातकों की छुटपुट सक्रियता से जायफल में मजबूती का रुख बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका हुआ है। हाल ही में इसमें 25-30 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में भी आवक नगण्य होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Turmeric: may show downfall

New Delhi, 14 November (NNS): The stockists of turmeric are doing profit taking selling after the recent increment in the prices. As a result, the prices of turmeric erode gathaasitis dropped down by Rs 400 to Rs 14700 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 3.56 percent or Rs 532 to Rs 14410 per quintal due to the all-round speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.

हल्दी : और घट सकती है

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई तेजी के बाद हल्दी में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली देखी गई। इसके फलस्वरूप हां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 400 रुपए गिरकर 14,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की चौतरफा बिकवाली से सक्रिय वायदा 3.56 प्रतिशत या 532 रुपए लुढ़ककर 14,410 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और घट सकती है।

Poppy seeds: no fluctuations

New Delhi, 14 November (NNS): The prices of poppy seeds remained stable at the same level, due to this, the prices of poppy seeds remained stable at the same level, due to this reason, the prices of poppy seeds turkey remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak supply than the normal level. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.

पोस्तदाना : घटाबढ़ी नहीं

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस)। ठंड़ का मौसम चालू होने की वजह से यहां पोस्तदाने में स्थिरता का रुख बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति करीब-करीब सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में घटाबढ़ी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Coriander: no fear of downfall

New Delhi, 14 November (NNS):The arrivals of coriander seems feeble in the famous markets of Rajasthan. There were around 200/250 bags of coriander reported to arrive in the various markets of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 10000 per quintal due to the sluggish buying after the recent downfall. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The active contract prices also reduced by Rs 26 or 0.30 percent to Rs 8590 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

धनिया : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस)। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में धनिए की आवक सामान्य से काफी नीची हो रही है। राज्य की बारां मंड़ी में इसकी करीब 200-250 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां भी हाल ही में आई तेजी के बाद लिवाली सुस्त पड़ने से धनिया बादामी 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 26 रुपए या 0.30 प्रतिशत नरम होकर 8590 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 14 November (NNS):Here, the prices of big cardamom showed downfall due to the constant selling from the stockists after the recent uptrend in the prices. The prices of big cardamom kainchicut also reduced by Rs 50 to Rs 1680 per kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. Its average auction price reported to be at Rs 1450/1775per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से यहां बड़ी इलायची में मंदी आई। बड़ी इलायची कैंचीकट 50 रुपए गिरकर 1680 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1450/1775 रुपए  रहने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Cumin: possibility to improve

New Delhi, 14 November (NNS):There were around 10000 bags of cumin reported to arrive in unjha. Its wholesale prices reduced by Rs 20/30 per 20 kg due to the strong buying. Here, the prices of cumin slipped remained stable at Rs 21600 per quintal owing to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices gained by Rs 105 or 0.52 percent to Rs 20265 per quintal due to the strong speculative buying. The market sentiments gets support due to the limited support of buying. There is no possibility of more improvement in the prices during the coming days.

जीरा : सुधार के आसार

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में आवक घटकर करीब 10 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी थोक कीमत में 20-30 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 21,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से सक्रिय वायदा 105 रुपए या 0.52 प्रतिशत तेज होकर 20,265 रुपए पर पहुंच गया। निर्यातकों की हल्की-फुल्की लिवाली से बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में थोड़ा-बहुत सुधार हो सकता है।