New Delhi, 13 November (NNS): The crop of paddy 1509 has been started arriving in UP, Haryana and Punjab, but the wet stock of paddy has been arriving constantly in the markets of the above areas which is selling between Rs 2700/3000 per quintal, due to this reason, the prices of rice sela and steam of Haryana reduced by Rs 200 to Rs 5500/5600 per quintal and the stock of UP also loading at Rs 5400/5450 per quintal. Its prices also being quoted up by Rs 200 per quintal.  The stock of steam rice also being quoted up in the same ratio and the prices may decrease as per the needs. The arrivals of the other crop will likely to be delay because the combine will not sent in the yields due to the previous rainfall, in these circumstances, the prices of rice may increase by Rs 300/400 per quintal after some days.

बारीक चावल- घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब लाइन में 1509  धान आ रहा है, लेकिन उक्त  राज्यों की मंडियों में भीगा हुआ धान आ रहा है, जो 2700/3000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहा है। यही कारण है कि चावल सेला व स्टीम दो दिनों के अंतराल 200 रुपए टूटकर हरियाणा का 5500/5600 एवं यूपी का 5400/5450 रुपए प्रति कुंतल ट्रक लोड में बिक रहा है। बाजार में भी 200 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। स्टीम चावल के भाव भी इसी अनुपात में बढ़ गया है, जरूरत से ज्यादा मंदा आ गया था। दूसरी फसलें आने में लेट है, क्योंकि पिछेती बरसात से खेतों में कंबाइन नहीं जा पाएगा, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के चावल में कुछ दिन बाद 300-400 बढ़ सकते हैं।

Wheat: no downfall in near future

New Delhi, 13 November (NNS): There were around 299.2 lakh metric tonnes of wheat reported to produce in the central pool due to the higher production. Along with this, the farmers have stored huge amount of stock on seeing the previous uptrend. The stockists have stored the stock in the producing markets, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices. Now, the prices may improve by Rs 20/25 per kg and the further fluctuations depends on the government. When the government will start sell the stock, at that time, they will sell the stored stock. Therefore it is profitable to sell the stock of wheat at Rs 2800/2850 per quintal.

गेहूं-वर्तमान भाव में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने से केंद्रीय पूल में तो 299.2 लाख मीट्रिक टन के करीब खरीद हुई है, इसके साथ-साथ किसानों द्वारा भी पिछली तेजी को देखकर माल काफी रोक लिया गया है। कच्ची मंडियों में भी स्टॉकिस्ट ज्यादा माल खरीद कर रोक करके रखे हुए हैं, इन परिस्थितियों में निकट में मंदा नहीं लग रहा है। अभी इसमें 20/25 रुपए ऊपर भाव बन सकते हैं  तथा दूरगामी परिणाम सरकार के ऊपर निर्भर करेगा। सरकार जिस समय बेचने लगेगी, उस समय स्टॉक के माल भी निकलेंगे। अत: 2800/2820 रुपए का गेहूं, मुनाफा मिले तो बेचना चाहिए।

Maize: market will remain under pressure

New Delhi, 13 November (NNS): The maize crop of UP and Bihar has been selling out constantly in the markets and the traders are selling the stored stock at the lower level because the crop of Rajasthan, MP and Maharashtra has been started arriving, due to this reason, the markets of Bihar showed heavy downfall. There, maize is being traded at Rs 2100/2150 per quintal as per the quality. It is being traded at Rs 1750/1850 per quintal in the markets of MP and the stock of sluggish rates have been sold out in the ethanol markets and the stock ahs been available at the lower level, due to this reason, the all-round market has remained under pressure and the dry maize will be profitable during the near future.

मक्की-अभी  बाजार दबा रहेगा

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी बिहार की आकर निपटने वाली है, स्टॉक के माल घटाकर कारोबारी बेचने लगे हैं, क्योंकि राजस्थान मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के खरीफ की फसल आ रही है। इस वजह से बाजार बिहार की मंडियों में काफी नीचे आ गए हैं। वहां 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार मक्की बिक रही है, एमपी की मंडियों में भी 1750/1850 रुपए का व्यापार हो रहा है तथा एथेनॉल कंपनियों में माल सस्ता जा चुका है, अभी भी पड़ते में माल मिल रहा है। यही कारण है कि इसका बाजार चौतरफा दबा हुआ है, आगे चलकर सूखी मक्की स्टॉक में लाभ दे जाएगी।

Millet: should do spot deals

New Delhi, 13 November (NNS): The new crop of millet has been started arriving and its prices also ruling between Rs 2050/2075 per quintal. The stock of dry maize will be profitable. The new crop of Haryana, Rajasthan and western UP has been started arriving. There is a shortage of the stock in the Prayagraj line. There, the crop gets sprouted in bali in the yields because the rainfall seems high before 10 days, in these circumstances, the dry millet should purchase at the current level. Now,  the best quality millet also selling at Rsn 2150/2160 per quintal and the stock will not likely to sell at the lower level

बाजरा-हाजिर सौदे करते रहिए

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) बाजरे की नई फसल आ रही है, इसके भाव मंडी में 2050/2075 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, इन भावों में सूखा बाजरा आगे चलकर लाभ दे जाएगा। बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने लगी है। प्रयागराज लाइन में बाजार नहीं के बराबर आएगा। वहां खेतों में बाली में ही अंकुरित हो गया है क्योंकि 10 दिन पहले बहुत अधिक बरसात हुई है, इन परिस्थितियों में सूखा बाजरा इन भाव में खरीद करना चाहिए। अभी मौली बरवाला पहुंच में बढ़िया बाजरा 2150/2160 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। इससे नीचे बाजरा नहीं जाएगा।

Masoor: should purchase at the current level

New Delhi, 13 November (NNS): The supply of masoor has already been over in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to this reason, the prices have been ruling at the higher level in the markets of North India, due to this, in Bilti, the trade may increased intermittently. However, the market has been ruling between Rs 6900/6950 per quintal after the uptrend in the prices during the previous days. On the other hand, it is also selling at Rs 85/90 per kg as per the quality. The stock  of Canada also ruling at the sluggish rates, but the milling prices have been ruling at the higher level after milling, in these circumstances, the market may likely to remain high, but it is profitable to trade at the current level during the near future.

मसूर-वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में लगभग समाप्त हो गई है। यही कारण है कि वहां से पड़ता उत्तर भारत की मंडियों में नहीं लगने से बिल्टी में व्यापार रुक रुक कर बढ़ जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों की आई तेजी के बाद गिरकर बाजार 6900/6930 रुपए प्रति क्विंटल की बिल्टी में रह गया है। उधर छोटी मसूर शॉर्टेज में क्वालिटी अनुसार 85/90 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कनाडा के माल सस्ते पड़ रहे हैं, लेकिन मीलिंग के बाद उसका भी पड़ता महंगा ही आ रहा है, इन परिस्थितियों में रुक कर फिर बाजार तेज लग रहा है, लेकिन मुनाफा लेते रहना चाहिए।

Urad : possibility to increase from here

New Delhi, 13 November (NNS): There is a game of speculation in urad, due to this, the prices of masoor showed downfall, after this, its prices also ruling at Rs 7850 per quintal due to the selling of the stock at the higher level after the downfall in the prices during the previous days. Urad FAQ prices also being quoted at Rs 7050 per quintal. There is a shortage of the spot stock, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level during the near future. The reality is that the loading of the stock seems weak in Rangoon. However, the market may improve by  $5 per tonne. The racks of previous days have already been sold out in the markets in Chennai during the previous days and the sold stock has not been fulfilling the demand. There is a lack of demand in the domestic crop, due to this, the prices may rose by Rs 100/200 per quintal during the near future.

उड़द- यहां से बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) उड़द में सट्टे बाजी का खेल चल रहा है, जिससे इसमें पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद चेन्नई से बढ़ाकर बिकवाली आने से 7850 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। उड़द एफ ए क्यू 7050 रुपए बोलने लगे हैं। हाजिर में माल ज्यादा नहीं है, इसलिए वर्तमान में जो भाव चल रहे है, इसमें माल खरीदना चाहिए। वास्तविकता यह है कि रंगून में लोडिंग ज्यादा नहीं है। हालांकि बाजार 5 डॉलर प्रति टन बढ़ गए हैं,  पिछले दिनों चेन्नई में जो रैकों के माल लगे हुए हैं, वह पहले ही दाल मिलों के बिके हुए हैं तथा सटोरियों के द्वारा बेचे गए माल की पूर्ति नहीं हो रही है, घरेलू फसल में दम नहीं है, इसलिए वर्तमान भाव में 100/200 रुपए और बढ़ जाएंगे।

Moong: pressure of both inferior and superior quality stock

New Delhi, 13 November (NNS): The arrival pressure of moong dhoya quality reported to be constant, due to which, the prices have been ruling between Rs 4600/7400 per quintal as per the quality. This year, the availability of the stock seems good as per the demand from the mills due to the quality difference. There is a shortage of best quality stock as per the needs. Therefore, it is profitable to trade the best quality stock. One to two trucks of selected stock has been selling between Rs 7500/7600 per quintal.

मूंग-हल्के भारी माल का प्रेशर

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) मूंग में धोया क्वालिटी का प्रेशर लगातार बना हुआ है, जिससे 4600/7400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार व्यापार हो रहा है। इस बार क्वालिटी डिफरेंस आने से दाल मिलों को जिस तरह का माल चाहिए, वैसा मिल रहा है, इसलिए तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले दिनों बढ़िया माल की शॉर्टेज जरूर बन गई है। अत: बढ़िया माल में व्यापार करना चाहिए। सिलेक्टेड माल एक-दो गाड़ी 7500/7600 रु भी बिकने की खबर मिली है।

Tur: may increase after some time

New Delhi, 13 November (NNS): The unloading of the containers of tur reported to be weak in the markets of Delhi NCR. The demand of tur seems sluggish from the mills during the last one week, due to this, the market went down to Rs 6900 per quintal, but its prices have been ruling at the higher level in Chennai and also a lack of stock in the pipeline, due to this, its prices improved by Rs 50 to Rs 6950 per quintal. The old stock of Karnataka also remained close with the strong trend in Maharashtra. The sale of dal also showed nominal downfall at the lower level, due to this, the traded of its dal will be profitable in the near future.

तुवर- अभी ठहरकर फिर तेजी

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) तुवर के कंटेनर दिल्ली एनसीआर की मंडियों में कम उतर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से तुवर में दाल मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ी जाने से बाजार घटकर 6900 रुपए प्रति कुंतल पर आ गया था, लेकिन इन भावों में चेन्नई से पड़ते नहीं लगने तथा पाइपलाइन में माल की कमी होने से 50 रुपए बढ़कर 6950 रुपए प्रति कुंतल लेमन के भाव हो गए हैं। महाराष्ट्र में कर्नाटक के पुराने माल भी उसी अनुपात में मजबूती लिए बंद हुए। दाल के बिक्री नीचे वाले भाव में थोड़ी-थोड़ी सुधरने लगी है, इसलिए दाल का व्यापार भी इन भाव में लाभदायक रहेगा।

Gram desi: all-round sowing seems weak

New Delhi, 13 November (NNS): There is a swamp of downfall in gram desi during the last one week. Now, the loading of the stock seems unfavourable from the producing markets at the current rates. Although, gram desi is the substitute of pea and the procurement of mixed dal reported to be weak as it gets pricked, due to this reason, the prices of gram desi also went down to Rs 5825 per quintal. Therefore, its trade may improve during the near future.

देसी चना- बिजाई चौतरफा घटी

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह के अंतराल देसी चने में मंदे का दलदल बन गया है। अब इन भावों में उत्पादक मंडियों से लोडिंग अनुकूल नहीं है। यद्यपि देसी चने का सब्सीट्यूट मटर है तथापि  इसमें डंक लगने से दाल में मिक्सिंग वाले अब कम खरीद रहे हैं। जिस कारण देसी चना 5825 रुपए प्रति क्विंटल के निचले स्तर पर आ चुका है। अत: इसमें कुछ सुधार लग रहा है।

Rajma chitra: should sell the stock at the current level

New Delhi, 13 November (NNS): The market of rajma chitra have been ruling at the higher level due to the lack of spot stock. The further deals of November also selling at Rs 111/112 per kg. On seeing this, its prices may reduce by Rs 3/4per kg. Presently, the stock of importers have been ruling at the higher level, due to this, the traders are not selling the stock at the sluggish rates. Here, the stock of China which was being traded at Rs 120/122 per kg, but now, it is ruling at Rs 117/118 per kg. The upcoming crop of rajma chitra has been sowing in Barsi line and the quality of the crop also seems good.

राजमां चित्रा-एक बार अपना माल बेचिए

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा में हाजिर माल कम होने से बाजार ऊंचा बना हुआ है। अब आगे के सौदे 111-112 रुपए प्रति किलो के पड़ते में फुल नवंबर के बिकने लगे हैं, इसे देखते हुए हाजिर में भी बाजार 3/4 रुपए प्रति किलो घट सकता है। फिलहाल अभी आयातकों के माल ऊंचे भाव के चले हुए हैं, जिससे ज्यादा घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं, लेकिन इन भाव में जरूरत का ही व्यापार कुछ दिन करना चाहिए। यहां चीन जो 120/122 रुपए प्रति किलो बिक गया था, उसके भाव हाजिर में 117/118 रुपए प्रति किलो बोलने लगे हैं। आने वाला राजमां बारसी लाइन में अधिक बोया गया है तथा फसल भी बढ़िया है।

Gram kabuli: possibility to decrease

New Delhi, 13 November (NNS): The sowing of gram kabuli seems weak in Maharashtra, Karnataka and MP. Apart from this, almost 40 percent of the crop has already been sown and huge amount of crop gets affected due to the constant rainfall from 28th Octobe4r to 01 November. There is a shortage of the stock as per the expectations. Huge amount of stock has already been sold out in the markets of Maharashtra and also a lack of stock in MP. Its prices have been ruling at the higher level in the other countries, due to this, the import reported to be weak, in these circumstances, the stock of Maharashtra also ruling at Rs 60/62 per kg and there is no risk in the trade at the current level during the near future.

काबुली चना- बिजाई घटने की संभावना

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने की बिजाई महाराष्ट्र कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश में कम हुई है। इसके अलावा बोई हुई फसल में भी 40 प्रतिशत बोई हुई 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच लगातार हुई बरसात से नष्ट हो गई है। इसका स्टॉक जितना अपेक्षा कर रहे थे, उतना नहीं है। महाराष्ट्र की मंडियों में स्टाक काफी निपट चुका है, मध्य प्रदेश में भी इस बार माल ज्यादा नहीं आया है। दूसरे देशों में ऊंचे भाव नहीं होने से आयात नहीं हो पाएगा, इन सारी परिस्थितियों में जो महाराष्ट्र के भाव 60/62 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं, इसमें रिस्क नहीं है।

Pea: profitable at the current level

New Delhi, 13 November (NNS):  The sown crop of pea gets destroyed in MP and UP. Here, the prices have been ruling at the higher level from Canada as compared to the previous deals at the current level, due to this, the traders are doing less deals as comparatively, due to this, the trade of pea seems less risky and it is profitable to purchase the stock of pea at the current level and the stock should not be sell in the panic situation.

मटर- वर्तमान भाव में लाभ का सौदा

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) मटर की बोई हुई फसल एमपी यूपी बिहार में खराब हो गई है। इधर वर्तमान के सौदे पहले की तुलना में कनाडा से पड़ते महंगे आ रहे हैं, इसलिए सौदे कारोबारी कम कर रहे हैं, इसलिए मटर के व्यापार में अब रिस्क नहीं है, जहां पड़ते में माल मिले, वहां खरीदना चाहिए तथा स्टॉक के माल को घबराकर बेचने का समय नहीं है।