New Delhi, 13 November (NNS):  The prices of mustard oil declined by Rs 100 to Rs 14750 per quintal due to the weak demand at the higher prices. In Dadri, its prices also being quoted at Rs 14650 per quintal. In Ganganagar, the prices of mustard oil kachi Ghani also ruling at Rs 14950 per quintal owing to the higher demand from Bihar and Bengal. In Jaipur, its prices strengthened at Rs 15100 per quintal due to the constant demand from Bihar and Bengal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

सरसों तेल-घटने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से सरसों तेल के भाव 100 रुपए घटकर 14750 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। दादरी में इसके भाव 14650 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। बिहार, बंगाल की मांग निकलने से गंगानगर सरसों तेल कच्ची धानी के भाव 14950 रुपए एवं जयपुर 15100 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Acid oil: will remain stable

New Delhi, 13 November (NNS): The prices of acid oil reduced by Rs 150 to Rs 7450/7500 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. Its prices also being quoted at Rs 7100 per quintal in the markets of MP. In Kandla, the prices of palm fatty remained sluggish at Rs 8850 per quintal owing to the feeble demand at the higher prices. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

एसिड ऑयल-रुका रह सकता है

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ  की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से 150 रुपए घटकर 7450/7500 रुपए क्विटंल रह गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 8850  रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed cake: likely to remain stable

New Delhi, 13 November (NNS): The prices of cottonseed cake remained firm at Rs 3800/3950 per quintal due to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of UP, its prices also being quoted at Rs 3800/3900 per quintal owing to the sluggish selling. The prices of raw stock showed strong trend and there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने तथा आपूर्ति कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 3800/3950 रुपए प्रति कुंतल पर टिकी रहे। उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी बिकवाली कमजोर होने से उसके भाव 3800/3900 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।

Soybean oil: no downfall

New Delhi, 13 November (NNS): The prices of soya refined oil remained stable at Rs 13200 per quintal due to the lack of demand and the chicago’s soya oil contract is in minus. In Indore, its prices also being quoted at Rs 12450 per quintal. In Nanded, its prices have been ruling at Rs 12600 per quintal. In Kandla, its prices held sluggish at Rs 12200 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सोयाबीन तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) विदेशो में सोया तेल वायदा के माइनस में होने तथा ग्राहकी कमज़ोर होने से  सोया तेल रिफाइंड के भाव 13200 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे ।इंदौर लाइन में भी इसके भाव 12450 रुपए कुंतल तथा नांदेड़ में इसके भाव 12600 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 12200 रुपए पर सुस्त रहे। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।

Rice fatty: no possibility to decrease

New Delhi, 13 November (NNS): The prices of rice fatty softened by Rs 50 to Rs 8750/8800 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also being quoted at Rs 8500 per quintal. However, the prices of raw stock showed strong trend due to the weak selling. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

राइस फैट्टी-गिरावट की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माता की मांग सुस्त होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से राइस फैट्ïटी के भाव 50 रूपये मुलायम होकर 8750/8800 रूपए प्रति कुंतल रह गए। धुरी लाइन में इसके भाव 8500 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती कर रहा, आने वाले एक-दो दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।

Castor oil: will remain strong

New Delhi, 13 November (NNS):  The prices of castor oil gained by Rs 50 to Rs 14350/14450 per quintal owing to the weak supply and higher industrial demand. In Ahmadabad line, its prices also being quoted at Rs 13750 per quintal. The prices of castor contract December delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and strong trend in the prices of castor. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

अरंडी तेल-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकालने तथा आपूर्ति कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 14350/14450 रुपए प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 13750 रुपए कुंतल बोलें गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा दिसम्बर  में तेजी का रुख रहा। अरंडी में मजबूती का रुख होने तथा आपूर्ति को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार वर्तमान भाव के आसपास ही मजबूत रह सकता है।

Soybean: possibility to increase

New Delhi, 13 November (NNS):  The arrivals of soybean showed downfall in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. The prices of best soybean also selling at Rs 4800/4850 per quintal owing to the constant buying from the solvent plants at the lower level. Notably, soya DOC prices seems high in the international markets, due to this, its export seems high, on seeing this, the market of soybean may show increment during the coming days.

सोयाबीन-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 नवंबर (एनएमनस) सोयाबीन की आवक एमपी महाराष्ट्र एवं राजस्थान की मंडियों में काफी घट गई है तथा नीचे वाले भाव में लगातार साल्वेंट प्लांटों की लिवाली से 50 रुपए बढ़कर प्लांट पहुंच में बढ़िया सोयाबीन 4800/4850 रुपए प्रति कुंतल बिक गया है। गौरतलब है कि सोया डीओसी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचा होने से निर्यात में इजाफा हुआ है, इसे देखते हुए अभी बाजार सोयाबीन का और बढ़ सकता है।