New Delhi, 13 November (NNS): The crop of red chilli seems delayed and affected due to the chakrawat, due to this, the income of farmers gets affected. The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 15500/17000 per quintal. The crop gets affected due to chakrawat, due to this, the production of the crop gets affected and the water has been logged along with the unfavourable conditions for the crop, due to this reason, the sowing of red chilli gets delayed which directly affects the income of the farmers. In this situation, the prices of dry red chilli showed uptrend and the prices will be profitable during the near future.
लालमिर्च : पिछले तुफान से नुकसान
नई दिल्ली, 13 नवंबर (एनएमनस) चक्रवात से लालमिर्च की फसल में देरी और भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आमदनी प्रभावित हुई है। लालमिर्च 334 नंबर के भाव 15500/17000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थित रहे। चक्रवात के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे उत्पादन कम हो गया है और पानी भर जाने और फसल की तैयारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां न होने के कारण कई इलाकों में लाल मिर्च की बुवाई देर से हुई है, जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ रहा है। इस स्थिति के चलते, सूखी लाल मिर्च की कीमतें बढ़ी हैं और किसानों को बढ़ती कीमतों का लाभ मिल रहा है।
Cloves: will be profitable at the current level
New Delhi, 13 November (NNS): The prices of cloves remained stable at the current level. Its prices gained by Rs 30 per kg from the last one week. Here, its prices held firm at Rs 780/790 per kg. The prices of cloves showed uptrend in the domestic markets because of the weak arrivals. The domestic supply reported to be high, but there is a shortage of the stock in all the producing countries along with Indonesia, Medagascar and Janzibaar, due to which, its prices seems high in the international markets.
लौंग : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 13 नवंबर (एनएमनस) लौंग की कीमतों में फिलहाल स्थिरता देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह से इसकी कीमतों में 30 रुपए की तेजी आ चुकी है। यहां पर लौंग के भाव 780/790 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर स्थिर रहे। घरेलू मंडियों में लौंग के दाम काफी बढ़ गए हैं, जिसका मुख्य कारण आवक में भारी कमी है। सिर्फ घरेलू आपूर्ति ही नहीं, बल्कि मेडागास्कर, इंडोनेशिया और जंजीबार जैसे प्रमुख लौंग उत्पादक देशों में भी स्टॉक कम होने की खबरें हैं, जिसने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेज़ी को और बढ़ा दिया है।
Small cardamom: no long uptrend
New Delhi, 13 November (NNS): The prices of small cardamom showed uptrend. The prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2600/2700 per kg due to the increment of Rs 50 per kg during the previous day. Its arrivals seems feeble due to the unfavorable weather conditions. Despite this, its average prices seems feeble in the auction and there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future. The crop may gets affected owing to the higher rainfall from the last some days in the famous producing state like Kerela. The market sentiments may affect during the near future.
छोटी इलायची : लंबी तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 13 नवंबर (एनएमनस) छोटी इलायची की कीमतों में हाल ही में तेजी देखी गई है। इसकी कीमतों में एक दिन पूर्व 50 रुपए की तेजी आने से साढ़े सात एमएम के भाव 2600/2700 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। खराब होने एवं मौसम से होने वाले नुकसान से आवक में कमी बनी हुई है। हालांकि कुछ रिपोर्टों में उत्पादन में कमी और अनुकूल मौसम के कारण रिकॉर्ड कीमतों की उम्मीद की जा रही थी। इसके बावजूद, नीलामियों में औसत कीमतों में कमी आई है और लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। उत्पादक राज्य केरल में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज वर्षा के कारण नई फसल को नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यह आशंका आने वाले समय में बाजार पर असर डाल सकती है।
Black pepper: no possibility of long uptrend
New Delhi, 13 November (NNS): Presently, the prices of black pepper remained stable at the same level due to the lack of demand and huge amount of stored stock. Its markara held firm at Rs 735 per kg. Apart from this, there is a lack of demand due to the unfavourable weather conditions and heavy rainfall, whereas, the export demand remained stable at the same level due to the limited domestic demand and limited domestic supply. The availability of imported black pepper seems high and the quality of the crop seems feeble, due to this, the prices have remained under pressure.
कालीमिर्च : लम्बी तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 13 नवंबर (एनएमनस) काली मिर्च का स्टॉक अधिक होने एवं मांग ना निकलने से इसकी कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। मरकरा के भाव 735 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके रहे। इसके अलावा उत्तर भारत में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मांग में कमी आई है, जबकि घरेलू मांग और सीमित घरेलू आपूर्ति के बीच निर्यात की मांग स्थिर है। आयातित काली मिर्च की उपलब्धता और कम गुणवत्ता वाली फसल भी कीमतों पर दबाव डाल रही हैं।
Dry ginger: should purchase at the current level
New Delhi, 13 November (NNS): The supply of dry ginger has remained under pressure due to the weak availability of fresh ginger for the manufacturing of dry ginger. The prices of dry ginger remained stable at Rs 28500/29000 per quintal. The farmers have sold their most of the stock on seeing the good prices of the previous season, due to this reason, there is a lack of stock for the storage. The production of ginger crop seems weak, due to this, this situation is happening. Apart from this, the farmers have sold their huge amount of stock due to the good prices in the previous season, due to this, there is a shortage of the stored stock at the current level during the near future.
सौंठ : वर्तमान भाव लाभ में खरीदिए
नई दिल्ली, 13 नवंबर (एनएमनस) सौंठ बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ताज़ी अदरक की उपलब्धता कम होने से सौंठ की आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है। सौंठ सामान्य के भाव 28500/29000 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर स्थिर रहे। किसानों ने पिछले सीज़न में अच्छी कीमतों की वजह से अपनी ज़्यादातर अदरक बेच दी थी, जिसके कारण सौंठ बनाने के लिए अब स्टॉक कम बचा है। अदरक की फसल का उत्पादन कम होने से यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा किसान पिछले सीज़न में अच्छी कीमतों के कारण अपनी अधिकांश अदरक बेच दिये थे, जिससे सौंठ बनाने के लिए स्टॉक कम बचा हुआ है।
Pistachio: no more uptrend
New Delhi, 13 November (NNS): The stored stock of pistachio has been started unloading at the Indian ports. On the other hand, the demand of pistachio seems weak due to the weak demand at the higher level during the previous days. Here, the prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 2900 per kg, but the trade of pistachio Iran seems weak because it has been selling at the lower level because it has been selling at the lower level, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level and the selling will be profitable at the current level.
पिस्ता-अब ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 13 नवंबर (एनएमनस) भारतीय बंदरगाहों पर रुके हुए माल देश की मंडियों में उतरने लगे हैं। दूसरी ओर पिछले दिनों के बढ़े हुए भाव में ग्राहकी कमजोर होने से पिस्ता की मांग ठंडी पड़ गई है। यहां पिस्ता पेशावरी 2900 रुपए प्रति कुंतल के आसपास बिक रहा है, लेकिन इन भाव में ईरानी का व्यापार ज्यादा हो रहा है, क्योंकि वह काफी नीचे बिक रहा है, इन परिस्थितियों में इसमें तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए तथा वर्तमान भाव में बिकवाली लाभदायक रहेगी।
Cumin: will remain strong
New Delhi, 13 November (NNS): The prices of cumin showed uptrend. The arrivals have been showed downfall and here, the sale of cumin reported to be high. During the previous day, its prices rose by Rs 200 per quintal, due to this, its prices held firm at Rs 21400/21600 per quintal. On the other hand, the prices gets supported due to the strong domestic and export demand. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
जीरा : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 नवंबर (एनएमनस) जीरे की कीमतों में हाल ही में तेजी का रुख बना हुआ है। ऊंझा मंडी में आवक घटने तथा थोड़ी तेजी आने की खबरों से यहां जीरे की बिक्री में वृद्धि हुई है। एक दिन पूर्व जीरे की कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी। जिससे इसके भाव आज 21400/21600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थित रहे। एक तरफ, मजबूत घरेलू और निर्यात मांग के कारण कीमतों को समर्थन मिल रहा है। जबकि दूसरी तरफ, खराब मौसम और उत्पादन में गिरावट की आशंका व्यक्त की जा रही है। आगामी दिनों में जीरा में तेजी रहने की संभावना है।
