New Delhi, 12 November (NNS):The market of nutmeg showed soft trend at the current level. The prices of nutmeg eased by Rs 15 to Rs 725 kg. The prices of nutmeg reported to be high in the domestic markets because of the higher prices in the international markets and weak production in South India. There is a shortage of stock in off-season and the new crop will likely to arrive in February and March and there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

जायफल : आगामी दिनों में मजबूत रहेगा

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएमनस) वर्तमान में जायफल के बाज़ार में नरमी का रुख बना हुआ है। जायफल की कीमत 15 रुपए घटकर 725 रुपए प्रति किलो रह गई है। दक्षिण भारत में उत्पादन कम होने और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में ऊंचे भावों के कारण घरेलू मंडियों में जायफल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। क्योंकि ऑफ-सीज़न में स्टॉक में कमी है और नई फसल की आपूर्ति फरवरी-मार्च तक ही शुरू होगी। और निकट भविष्य में इसमें और वृद्धि की संभावना है।

Turmeric: possibility to increase after some time

New Delhi, 12 November (NNS):  The prices of turmeric showed uptrend because of the lack of supply due to the unfavorable weather conditions. The prices of turmeric erode gathaasitis remained stable at Rs 15000/15100 per quintal. The morale of traders seems high and the prices of turmeric showed heavy increment during the coming days. It is advisable for the buyers to be active, whereas, the trade will be profitable for the traders. The market will likely to be limited in the coming days, due to which, both the investors and the traders are waiting for the prices to go up during the coming days.

हल्दी : ठहरकर और बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएमनस) हल्दी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण मौसम की मार से सप्लाई में कमी और स्टॉक का घटना है। हल्दी इरोड ग_ा के भाव 15000/15100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर स्थिर रहे। कारोबारियों का मनोबल काफी मजबूत है और वे आने वाले महीनों में कीमतों में और अधिक उछाल की उम्मीद कर रहे हैं। खरीदारों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, जबकि किसानों और स्टॉक रखने वाले व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभ कमाने का एक अच्छा अवसर हो सकता है। आने वाले महीनों में स्टॉक सीमित रहेगा, जिसके चलते व्यापारी और निवेशक कीमतों में और वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

Poppy seeds: possibility to increase

New Delhi, 12 November (NNS): The new crop of poppy seeds have been started arriving in the end of April. The prices of poppy seeds remained firm at Rs 1300/1400 per kg. There is a lack of production in poppy seeds during the current season. There is a shortage of imported stock of poppy seeds due to the weak arrivals of imported oils from the last two years.

पोस्तदाना : आगे तेजी के आसार

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएमनस) पोस्तदान की नई फसल आमतौर पर मार्च के अंत से अप्रैल के दौरान बाज़ारों में आनी शुरू हो जाती है। पोस्तदाना के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके रहे। चालू सीज़न में पोस्तादाना की पैदावार में कमी की खबरें आ रही है। पिछले दो वर्षों से आयातित माल की आवक न होने के कारण बाजारों में आयातित पोस्तदाना की कमी बनी हुई है।

Coriander: profitable at the current level

New Delhi, 12 November (NNS): The sowing of coriander reported to be weak from MP and Rajasthan. The prices of coriander Badami held stable at Rs 10000 per kg. The rainfall seems constant from the producing areas, despite this, the arrivals gets affected owing to the limited selling, due to this, the prices have been ruling at the higher level. The rainfall seems good in Rajasthan and the arrivals of the stock reported to be weak due to the limited selling along with the weak prices from the coriander producers. The prices gets affected owing to the limited supply and the market may likely to remain high during the coming days.

धनिया : वर्तमान भाव में लाभदायक

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएमनस) एमपी, राजस्थान से बिजाई कम के समाचार आ रहे हैं। धनिया बादामी के भाव 10000 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर स्थिर रहे। उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के बावजूद, सीमित बिकवाली के कारण आवक प्रभावित हो रही है, जिससे हाल ही में इसकी कीमतों में तेजी आई है। राजस्थान में अच्छी बारिश के साथ-साथ, धनिया उत्पादकों की उम्मीद से कम कीमतों के कारण सीमित बिकवाली की रणनीति ने बाज़ार की आवक को घटा दिया है। इस सीमित आपूर्ति ने कीमतों को समर्थन दिया है और बाज़ार में तेजी का माहौल बना हुआ है।

Big cardamom: will remain strong

New Delhi, 12 November (NNS): The prices of big cardamom showed strong trend. The crop gets affected in the producing areas and also a lack of arrivals in the markets, due to which, the market showed strong trend, but the prices of big cardamom slipped by Rs 30 to Rs 175p0 per kg from the last one to two days. The arrivals of the stock reported to be weak in the producing markets and the export seems weak from Nepal, due to this, the prices showed downfall. Presently, the market gets affected owing to the shortage of supply. The arrivals of the stock seems weak in the markets as the situation of new crop does not seems normal, till then, the prices may show strong trend during the near future.

बड़ी इलायची : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएमनस) बड़ी इलायची की कीमतों में हाल ही में ज़बरदस्त तेजी देखी गई है। उत्पादक क्षेत्रों में फसल को नुकसान होने और मंडियों में आवक में भारी कमी के चलते बाज़ार में इसके भाव उच्च स्तर पर पहुँच गए हैं। लेकिन पिछले एक-दो दिनों से बड़ी इलायची की कीमतों में 30 रुपए की मंदी आने से इसके भाव 1750 रुपए प्रति किलो रह गए है।उत्पादन क्षेत्रों में कम आवक और नेपाल से भी कम निर्यात के कारण कीमतें गिर रही हैं। वर्तमान में बाज़ार पूरी तरह से सप्लाई शॉर्टेज से प्रभावित है। जब तक नई फसल की स्थिति स्पष्ट नहीं होती और मंडियों में आवक सामान्य नहीं होती, तब तक कीमतों में मजबूती बने रहने की प्रबल संभावना है।

Cumin: will remain high

New Delhi, 12 November (NNS): The prices of cumin showed uptrend at the current level. The sale of cumin reported to be high due to the weak arrivals in Unjha mandi. The prices of cumin ascended by Rs 200 to Rs 21000/21400 per quintal. Similarly, the prices gets supported due to the strong domestic and export demand, whereas, there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the downfall in the production and unfavorable weather conditions. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

जीरा : सुर्खी बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएमनस) जीरे की कीमतों में हाल ही में तेजी का रुख बना हुआ है। ऊंझा मंडी में आवक घटने तथा थोड़ी तेजी आने की खबरों से यहां  जीरे की बिक्री में वृद्धि हुई है। जीरा सामान्य की कीमतों में 200 रुपए की तेजी आने से इसके भाव 21000/21400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए है। एक तरफ, मजबूत घरेलू और निर्यात मांग के कारण कीमतों को समर्थन मिल रहा है। जबकि दूसरी तरफ, खराब मौसम और उत्पादन में गिरावट की आशंका व्यक्त की जा रही है। आगामी दिनों में जीरा में तेजी रहने की संभावना है।

Fenugreek: shortage of stock

New Delhi, 12 November (NNS): Fenugreek prices remained stable at Rs 6200 per quintal due to the weak demand along with the weak storage. Presently, the demand of fenugreek has been started increasing, due to this, the prices may show nominal improvement or stability. The further fluctuations in the prices depends on demand, export and sowing.

मेथीदाना : माल की कमी रहेगी

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएमनस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने से मांग ना निकलने से के बावजूद इसके भाव 6200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर रहे। वर्तमान में मेथीदाना की डिमांड आने लगी है, जिससे कीमतों में स्थिरता या मामूली बढ़त की उम्मीद है। भविष्य की कीमतें मांग, निर्यात और बुवाई पर निर्भर रहेगी।