New Delhi, 07 November (NNS): The offtake of almond kernel reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 775 per kg. Recently, the prices have softened by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of expected winter consumption. There is no possibility of downfall in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.

बादामगिरी : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। सर्दियों की संभावित खपत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं है।

Copra: will remain weak

New Delhi, 07 November (NNS): The buying of copra reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 33000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as the wedding season has already been started. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the near future.

गोला : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियों के सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Cashew: no more uptrend

New Delhi, 07 November (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing consumption season. The spot cashew prices will likely to increase during the coming days.

काजू : तेजी का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि खपत का सीजन चल रहा है लेकिन इसका बाजार की धारणा पर कोई असर नहीं हो रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।