New Delhi, 05 November (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1130 per kg owing to the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect due to the weak supply than the normal level. The spot cashew prices will not likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की लिवाली में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति सामान्य के आसपास बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी सकती है।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 05 November (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7800 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The wedding has already been started, but the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot coconut powder during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7800 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। ब्याह-शादियों का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन इसका बाजार की धारणा पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।