New Delhi, 31 October (NNS): The sale of almond kernel reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 775 per kg. Recently, the prices have softened by Rs 5/10 per kg. The market sentiments may affect because of expected winter consumption and weak import than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए की नरमी आई थी। आयात तुलनात्मक  रूप से नीचा बना होने और सर्दियों की संभावित खपत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Copra: will remain strong

New Delhi, 31 October (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 33000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as the wedding season has already been started. The profit taking selling of spot copra prices will likely to remain strong during the near future.

गोला : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। जल्दी ही ब्याह-शादियां का सीजन शुरू होने वाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 31 October (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish sale even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect due to the weak supply than the normal level and consumption season off. The spot cashew prices will likely to improve during the coming days.

काजू : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि खपत का सीजन चल रहा है लेकिन आपूर्ति सामान्य स्तर के आसपास होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं है।