New Delhi, 30 October (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The arrivals of red chilli went down to 40000 bags in Guntur due to the Montha cyclone and the prices rose by Rs 400/500 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। मोंथा चक्रवात की वजह से गुंटूर में आवक घटकर करीब 40 हजार बोरियों की होने तथा क्वालिटीनुसार 400-500 रुपए की तेजी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 30 October (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no down trend
New Delhi, 30 October (NNS): Today, the arrivals of small cardamom reduced to 108410 kg in the Sugandhiri Spices Promoters and Traders Private Limited auction. The prices of average auction price declined to Rs 2469.34 per kg due to the weak support of buying after the feeble arrivals as comparatively. Before this, the prices were at Rs 2476.87 in the last auction which held on 17th October. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2500 per kg because of the sluggish selling even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर (एनएनएस)। आज हुई सुगंधागिरी स्पाइवेज प्रोमोर्ट्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक थोड़ी घटकर 1,08,410 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली का समर्थन घटने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2469.34 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 17 अक्तूबर केा हुई इस नीलामी में यह कीमत 2476.87 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 30 October (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 735 per kg owing to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of higher import prices from Sri lanka. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से आयात पड़ता ऊंचा होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: fear of profit taking selling
New Delhi, 30 October (NNS): The prices of dry ginger gained by Rs 500 to Rs 28000 per quintal owing to the higher sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is a possibility of profit taking selling in the spot dry ginger prices during the coming days.
सौंठ : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 500 रुपए तेज होकर 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। अदरक की कीमत में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मुनाफावसूली निकलने का डर भी बना हुआ है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 28 October (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 2750 per kg due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The wedding season will likely to start soon, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियों के जल्दी ही शुरू होने वाले नए सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 30 October (NNS): Here, the prices of cumin declined by Rs 100 to Rs 20500 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices softened by Rs 30 or 0.15 percent to Rs 19900 per quintal due to the weak speculative buying. The market sentiments may change due to nominal changes in the weather conditions of Gujarat. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming days.
जीरा : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर जीरे की बिक्री में थोड़ी और कमी आई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए और घटकर 20,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। बीते दिन इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.15 प्रतिशत नरम होकर 19,900 रुपए पर आ जाने की जानकारी मिली। गुजरात में मौसम में हुए नवीनतम बदलाव से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की आस नहीं दिख रही है।
