New Delhi, 29 October (NNS): Now, all the consuming festivals of milk powder have already been over in North India. On the other hand, the supply of raw milk has been started increasing in the plants, due to this reason, the prices of premium quality milk powder also remained stable at Rs 300/310 per kg. The inferior quality stock also ruling at Rs 200/260 per kg. Presently, there is no logic of uptrend in the prices. Therefore, it is profitable to trade as per the needs at the current level. The market showed strong trend in the international markets, but the milk powder of south India has been fulfilling the demand of the consumers.
दूध पाउडर-अभी जरूरत का व्यापार करिए
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) उत्तर भारत में दूध पाउडर के खपत वाले लगभग सभी त्योहार निपट चुके हैं। दूसरी ओर प्लांटों में कच्चे दूध की आपूर्ति बढ़ने लगी है, जिस कारण इसके भाव 300/310 रुपए प्रति किलो के बीच प्रीमियम क्वालिटी के आकर ठहर गए हैं। हल्की क्वालिटी के माल 200/260 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं। फिलहाल निकट में तेजी का कोई लॉजिक नहीं बनता। अत: जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुछ मजबूती आई है, लेकिन उसकी पूर्ति दक्षिण भारत का दूध पाउडर कर रहा है।
Desi ghee: no possibility of more uptrend
New Delhi, 29 October (NNS): We believe that there is a shortage of butter stock in the plants, despite this, the supply of liquid milk rose to 1.25 crore litres on daily basis in the plants of North India and the consuming festivals has already been sold out in the markets, in these circumstances, the prices of desi ghee have been quoting at Rs 9900/10050 per tin and there is no possibility of more uptrend in the prices. Here, its prices rose by Rs 100/150 per tin in the markets as compared to the stock of companies, due to this reason, huge amount of stock has been started producing in the manufacturing companies.
देसी घी-तेजी की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि प्लांटों में बटर का स्टॉक नहीं है। इन सब के बावजूद भी लिक्विड दूध की आपूर्ति बढ़कर सवा करोड़ लीटर दैनिक उत्तर भारत के प्लांटों में होने लगी है तथा देसी घी के खपत वाले त्योहार निपट चुके हैं, इन परिस्थितियों में जो देसी घी के भाव कंपनियां 9900/10050 प्रति टीन बोल रही हैं, इसमें तेजी की गुंजाइश नहीं है। इधर बाजारों में कंपनियों की अपेक्षा 100/150 रुपए प्रति टीन नीचे व्यापार हो रहा है। इसलिए निर्माता कंपनियों में ताजा उत्पादन का माल स्टॉक होने लगा है।
