New Delhi, 24 October (NNS): The sale of almond kernel reported to be sluggish at the improved prices, due to this reason, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 760 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak import than the normal level during the previous week and expected winter demand. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 24 अक्तूबर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। सर्दियों की संभावित मांग और पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी तेज होने की संभावना नहीं दिख रही है।
Copra: possibility of profit taking
New Delhi, 24 October (NNS): The sale of copra reported to be sluggish at the feeble prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 33000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as most of the chhatt demand has already been over. The profit taking selling of spot copra prices will likely to increase during the near future.
गोला : मुनाफावसूली संभव
नई दिल्ली, 24 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टों में 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। छठ की अधिकतर मांग पूरी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला में मुनाफावसूली बिकवाली निकल सकती है।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 24 October (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect due to ongoing consumption. The spot cashew prices will not likely to improve during the coming days.
काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 24 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोगाम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
