New Delhi, 22 October (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 14800 per quintal. During the previous, the prices have gone up by Rs 400 per quintal. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. There was holiday in the contract market. The active contract prices rose by Rs 228 or 1.51 percent to Rs 15360 per quintal. The market sentiments may affect because of the recent uptrend in the prices. The profit taking selling has been increasing during the coming days.
हल्दी : मुनाफावसूली की आशंका
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार में भैया दूज और गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में कामकाज बंद रहा। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। एक दिन पूर्व इसमें 400 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। वायदा में भी अवकाश रहा। एक दिन पूर्व सक्रिय वायदा 228 रुपए या 1.51 प्रतिशत तेज होकर 15,360 रुपए पर जा पहुंचा था। हाल ही में आई उल्लेखनीय तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका है।
Nutmeg: will remain strong
New Delhi, 15 October (NNS): The local spices market remained close on the occasion of goverdhan pooja and bhaiya duj, as a result, here, its prices remained stable at Rs 690 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 15 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the ongoing consumption season. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the near future.
जायफल : मजबूती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर स्थानीय किराना बाजार में अवकाश रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 690 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 15 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत के समय की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
Poppy seeds: will remain sluggish
New Delhi, 22 October (NNS): Here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg as the trading activities reported to be close on the occasion of goverdhan pooja and bhaiya duj. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of weak supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर स्थानीय थोक किराना बाजार में कारोबारी गतिविधियां बंद रहीं। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति सामान्य के आसपास बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में सुस्ती बनी रह सकती है।
Coriander: likely to remain in the limited area
New Delhi, 22 October (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 9100 per quintal. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. The famous markets of Rajasthan reported to be close. The active contract prices rose by Rs 14 or 0.17 percent to Rs 8032 per quintal because of limited buying during the previous day along with the closure of contract market. The spot coriander prices will likely to remain in the limited area during the coming one or two days.
धनिया : सीमित दायरे में रहेगा
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर स्थानीय थोक किराना बाजार में व्यापारिक गतिविधियां ठप्प रहीं। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 9100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में भी अवकाश होने की जानकारी मिली। वायदा में भी कामकाज बंद रहा लेकिन एक दिन पूर्व हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 14 रुपए या 0.17 प्रतिशत सुधरकर 8032 रुपए हो गया था। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 22 October (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained firm at Rs 1560 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 40 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1250/1887 per kg in the last auction which held on 16th October, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार में भैया दूज और गोवर्धन पूजा के अवसर पर अवकाश रहा। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1560 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 40 रुपए की मंदी आई थी। 16 अक्तूबर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1887 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Cumin: will likely to remain strong
New Delhi, 22 October (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 20000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The diwali holidays has been ongoing till 26th October in Unjha mandi. The active contract prices gained by Rs 130 or 0.67 percent to Rs 19395 per quintal because of the higher speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
जीरा : मजबूती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर स्थानीय थोक किराना बाजार में व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा मंड़ी में भी 26 अक्तूबर तक दीवाली का अवकाश चालू है। वायदा में भी कामकाज बंद रहा लेकिन इससे ूर्व सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 130 रुपए या 0.67 प्रतिशत तेज होकर 19,395 रुपए पर पहुंच गया था। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मजबूती बनी रह सकती है।
Fenugreek: no fear of downfall
New Delhi, 22 October (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There is holiday in the markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of limited selling. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.
मेथीदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार में गोवर्धन पूजा और भैया दूज की छुट्टी रही। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की मंड़ियों में भी अवकाश रहा। बिकवाली सीमित बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Copra: fear of profit taking
New Delhi, 22 October (NNS): Here, the prices of copra in bags held stable at Rs 33000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as most of the chatt pooja demand has already been over. There is a possibility of profit taking selling in the spot copra prices during the near future.
गोला : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (एनएनएस)। स्थानीय थोक सूखा मेवा बाजार में गोवर्धन पूजा और भैया दूज के उपलक्ष्य में बंद रहा। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। छठ की अधिकतर मांग पूरी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका है।
