New Delhi, 16 October (NNS): In the international markets, the prices of gold jumped from $4218 to $4235 per ounce due to the constant buying from the investors. Here also, the prices of gold dropped down by Rs 1400 which stood kilobar at Rs 131000 and standard at Rs 131600 per 10 gram respectively owing to the weak demand despite the increment in the international markets. The prices of sovereign also being quoted at Rs 100000 per 8 gram. Presently, the prices of gold have been ruling at the record higher level. There is no possibility of more down trend in the prices during the near future.

सोना-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली से अंतराष्ट्रीय बाजार में  सोने के भाव 4218 से बढ़कर 4235 डॉलर प्रति औंस हो गए  विदेशों में तेजी का रुख होने के बावजूद ऊंचे भाव पर ग्राहकी कमज़ोर होने से सोना 1400 रुपए घटकर किलोबार 131000 तथा स्टैंडर्ड के भाव 131600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 100000 रूपये बोले गए। वर्तमान सोने की कीमतें उच्च स्तर पर चल रही है। डालर की तुलना रुपया की कीमतों में गिरावट रही। वर्तमान हालात को देखते हुए भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना  कम है।

Silver: likely to remain firm

New Delhi, 16 October (NNS): The prices of silver also being quoted at 5290 cents per ounce in the international markets. Spot silver prices also dropped down by Rs 7000 to Rs 185000 per kg. However, the prices of silver contract also showed increment due to the constant speculative buying. Silver coin prices also held firm at Rs 2200/2250 per piece due to the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the record increment. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

चांदी-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) विदेशों में चांदी के भाव 5290 सेंट बोले जाने एवं मांग कमजोर होने से चांदी हाजिर के भाव 7000 रुपए घटकर 185000 रूपये प्रति किलो रह गये। हालांकि सटोरियों लिवाली से चांदी वायदा में तेजी का रुख रहा। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव  2200/2250 रुपए प्रति नग हो गए। हाल ही में आई रिकॉर्ड तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।