New Delhi, 16 October (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 735 per kg owing to the weak offtake at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of sluggish selling pressure. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 17 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी कालीमिर्च के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। बिकवाली का दबाव सुस्त बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत जारी रहने की आस है।
Red chilli: no fear of downfall
New Delhi, 16 October (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 60000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained firm at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the ongoing consumption season. There is no fear of downfall in the spot red chilli prices during the coming days.
लालमिर्च : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 16 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिच 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 60 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत के समय की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में घटने का डर नहीं है।
Cloves: held sluggish
New Delhi, 16 October (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will not likely to increase during the near future.
लौंग : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 16 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 16 October (NNS): Today, the arrivals of small cardamom jumped to 128226 kg in the RNS spices auction. The average auction price improved to 2483.52 due to the higher buying and higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2384.52 per kg in the last auction which held on 06th October. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2500 per kg because of the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 अक्तूबर (एनएनएस)। आज हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,28,226 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2483.52 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की रिपोर्ट मिली। इससे पूर्व 6 अक्तूबर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2384.52 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Dry ginger: will remain strong
New Delhi, 16 October (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 26500 per quintal due to the higher sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak arrivals than the normal level. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the coming days.
सौंठ : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 16 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री में और वृद्धि हुई। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 26,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आवक सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
Pistachio: no possibility to decrease
New Delhi, 16 October (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 2700 per kg due to the weak offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The wedding season will likely to be start soon, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will not likely to decrease during the near future.
पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 16 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियों का सीजन भी जल्दी ही शुरू होने वाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं है।
Cumin: likely to remain strong
New Delhi, 16 October (NNS): Here, the prices of cumin gained by Rs 200 to Rs 20000 per quintal owing to the improved sale even after the weak prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 285 or 1.53 percent to Rs 18900 per quintal due to the strong speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : मजबूत ही बना रहेगा
नई दिल्ली, 16 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में थोड़ा सुधार हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 285 रुपए या 1.53 प्रतिशत तेज होकर 18,900 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
