New Delhi, 16 October (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1130 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect as most of the festival demand has already been over. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.

काजू : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 16 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। दीवाली की ज्यादातर मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की संभावना नहीं है।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 16 October (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7600 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect on seeing the recent downfall in the prices of copra. The spot coconut powder will not likely remain high during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 16 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7600 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। गोले में हाल ही में आई मंदी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी का अनुमान नहीं है।