New Delhi, 15 October (NNS): The prices of rice bran oil gained by Rs 50 to Rs 10800 per quintal owing to the higher demand from the refiners. However, the prices of imported oils strong trend because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
राइसब्रान आयल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड वालों की मांग निकलने से राइसब्रान ऑयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 10800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आयातकों की बिकवाली कमज़ोर होने से विदेशी तेलों में मजबूती का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास ठहर सकता है।
Mustard: no more increment
New Delhi, 15 October (NNS): There were around 03 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. At Lawrence Road, the prices of mustard gained by Rs 25 to Rs 6900/6950 per quintal due to the higher demand from the mills. In najafgarh mandi, its prices also ruling at Rs 6600/6700 per quintal in loose. In Jaipur mandi, its prices also being quoted at Rs 7075/7100 per quintal in loose. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the stock and demand.
सरसों-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 3 लाख बोरी की होने तथा तेल मिलों की मांग निकलने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 25 रुपए बढ़कर 6900/6950 रूपये प्रति क्विटंल हो गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6600/6700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। जयपुर में इसके भाव 7075/7100 रूपये क्विंटल बोले गए। स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा तेजी की संभावना कम है।
Cottonseed oil: will remain strong
New Delhi, 15 October (NNS): The prices of cottonseed oil rose by Rs 100 to Rs 12350 per quintal owing to the weak selling from Haryana and higher demand from the vegetable ghee manufacturers along with the refiners. In the markets of Punjab, cottonseed prices also quoting at Rs 4400/4500 per quintal. The prices of imported oils showed soft trend because of the constant selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong in the near future.
बिनौला तेल-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओं की मांग निकलने एवं हरियाणा की बिकवाली घटने से बिनौला तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर 12350 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 4400/4500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि आयातित तेलों में बिकवाली नरमी का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
CPO: limited fluctuations
New Delhi, 15 October (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at $1160 per tonne. In kandla, its prices also ruling at Rs 10200 per quintal because of the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. The prices of CPO contract showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सीपीओ-सीमित घट बढ
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1160डॉलर प्रति टन बोले जाने के एवं वनस्पति घी निर्माताओं मांग कमजोर होने तथा आयातकों की बिकवाली से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 10200 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard cake: less possibility to decrease
New Delhi, 15 October (NNS): The prices of mustard cake gained by Rs 50 to Rs 2500/2700 per quintal due to the higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, the prices of mustard cake also being quoted at Rs 2600/2650 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and supply. Apart from this, the market likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों खल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) पशु आहर वालो की मांग बढ़ने से सरसों खल के भाव 50 रूपये बढ़कर2500/2700 रूपए प्रति क्विंटल हो गए। भटिंडा में इसके भाव 2600/2650 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में मंदे की उम्मीद कम है, बाजार वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है।
