New Delhi, 15 October (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 9000 per quintal owing to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 700 bags of coriander reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices declined by Rs 6 or 0.08 percent to Rs 7810 per quintal because of the nominal speculative buying. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming one or two days.
धनिया : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली नरम पड़ने से सक्रिय वायदा 6 रुपए या 0.08 प्रतिशत नरम होकर 7810 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Nutmeg: will remain sluggish
New Delhi, 15 October (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish even after the feeble prices, as a result, here, its prices remained stable at Rs 675 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the ongoing Diwali season. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the near future.
जायफल : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। दीवाली की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती बनी रह सकती है।
Turmeric: not likely to increase
New Delhi, 15 October (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 14400 per quintal due to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 700/800 per quintal. There were around 5000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 2 or 0.02 percent to Rs 12850 per quintal due to the nominal speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.
हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 700-800 रुपए का उछाल आया था। ईरोड में इसकी करीब 5 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की सूचना मिली। सटोरियों की नाममात्र की लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 2 रुपए या 0.02 प्रतिशत सुधरकर 12,850 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Poppy seeds: not likely to increase
New Delhi, 15 October (NNS): The sale of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of weak supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to increase during the coming one or two days.
पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति करीब-करीब सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नहीं है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 15 October (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut gained by Rs 40 to Rs 1510 per kg owing to the higher offtak even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price went up to Rs 1250/1837 per kg in the last auction which held on 09th October, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 40 रुपए तेज होकर 1510 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 9 अक्तूबर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250/1837 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 15 October (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 19800 per quintal because of weak sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 20 per kg. The active contract prices reduced by Rs 70 or 0.37 percent to Rs 18740 per quintal because of the weak speculative buying. The 10 days holidays of diwali has been started, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain high during the coming one or two days.
जीरा : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 19,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.37 प्रतिशत मंदा होकर 18,740 रुपए रह गया। सप्ताहांत से ऊंझा में दीवाली की 10 दिनों की छुट्टिïयां शुरू होनी हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Fenugreek: not likely to increase
New Delhi, 15 October (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6000 per quintal owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because the flood like situation has been started improving. The spot fenugreek prices will not likely to increase during the coming days.
मेथीदाना : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
