New Delhi, 14 October (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum remained firm at Rs 9100/9200 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar pieces also being quoted at Rs 4950/5000 per quintal because of the weak selling. The prices of guar October delivery also showed uptrend because of constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

ग्वार गम-अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9100/9200 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4950/5000 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4800/4850 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार अक्टूबर डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।

Wheat: depends on the sale policy of the government

New Delhi, 14 October (NNS): The production of wheat reported to be high and the procurement seems high in central pool  from the last three ro four days, after this, it’s prices gained by Rs 10 to Rs 2810/2830 per quintal, but it is profitable to sell the stock at the current higher prices. The further up Trend and down trend depends on the sale policy of the government and it has increased to the prices by Rs 250 per quintal as compared to the previous year, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices, but but it is profitable to sell the stock at the current level.

गेहूं-सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी इस बार तीन-चार वर्षो से अधिक हुई है, इसके बाद भी 10 रुपए बढ़कर 2810/2830 रुपए प्रति क्विंटल का यहां व्यापार हो गया है, लेकिन पिछले एक माह के अंतराल एक साथ आई इतनी तेजी में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। भविष्य में तेजी मंदी सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। सरकार द्वारा इस बार गेहूं का रिजर्व प्राइस, गत वर्ष की अपेक्षा 250 रुपए बढ़ाकर निर्धारित किया गया है, इस वजह से वर्तमान भाव से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन इन भाव में एक बार बेचना लाभदायक रहेगा।

Fine rice: no more downfall

New Delhi, 14 October (NNS): The export of all varieties of basmati rice does not seems easy. Here, theilla are purchasing all varieties of basmati rice in the markets of UP Haryana Punjab and Rajasthan, due to this, it’s prices gained by Rs 200/250 per quintal from the last three days, due to its effect, the prices of rice sela 1509 and 1718 and it’s steam rose by Rs 200 per quintal. The production of new crops does not seems favourable and almost 50% of the crop gets destroyed in Punjab. Although, there is a lack of demand in domestic markets but the prices of Indian price in the international markets, due to this, the demand has been started increasing, due to this reason, it is expected that the prices may increase by Rs 200/300 per quintal.

चावल बारीक-अब और घटना मुश्किल

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि व्यापार निर्यात में बासमती प्रजाति के सभी चावल का सुचारू रूप से नहीं चल रहा है, इधर यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान की मंडियों में सभी तरह के बासमती प्रजाति के धान में राइस मिलों की खरीद चलने से 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तीन दिनों में तेजी आ गई है, इसके प्रभाव से 1509 सेला एवं 1718 चावल सेला तथा स्टीम चावल में 200 रुपए की बढ़त बन गई है। नई फसल नई फसल दूसरी प्रजाति की समय के अनुकूल नहीं हो रही है तथा पाकिस्तान में फसल वहां के पंजाब प्रांत में 50 प्रतिशत नष्ट हो गई है। यद्यपि डॉमेस्टिक मार्केट में ग्राहकी का अभाव जरूर बना हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय चावल के भाव सबसे नीचे होने से जब भी डिमांड निकलने लगी है, इस कारण यहां से बाजार जल्दी 200/300 रुपए बढ़ जाएगा।

Maize: no more downfall

New Delhi, 14 October (NNS): the stock of maze will likely to be over soon in Kasganj, chharra, Aita and Unjhani line of UP. There, both the inferior and superior quality stock of maize has already been sold out in the ethanol companies after the rainfall. Now, the availability of maize reported to be week, due to this, the prices may not show more downfall. The prices of maize reduced by Rs 10/15 to Rs 1800/2100 per quintal due to the lack of demand in the markets. Now, but traders are intrusted to watch Madhya Pradesh and Maharashtra. There, the crop does not seems favourable and the production of crop reported to be weak. Presently, there is no possibility of more downfall in the prices from the current level. Inferior quality stock has been selling out of ethanol and dry starch companies. This year, there is a lack of stock in the market due to the arrivals of wet maize, due to this reason, the market showed constant downfall and the market of Maharashtra and Madhya Pradesh may again increase during the near future.

मक्की- अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) इस समय यूपी के कासगंज छर्रा एटा उझानी लाइन में मक्की का स्टाक  समाप्ति की ओर है। वहां बरसात के बाद हल्के भारी सभी तरह के मक्की  इथेनॉल कंपनियों में जा चुकी है। अब मक्की की उपलब्धि ज्यादा नहीं है, इसलिए अब मंदा रुक जाएगा। ग्राहकी के अभाव में मंडियों में 10-15 रुपए घटाकर लूज व्यापार 1800/2100 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो रहा है। अब कारोबारियों का रुझान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र व मक्की की ओर लगा हुआ है। वहां की तैयार फसल भी अनुकूल नहीं है तथा फसल में पोल की खबर मिल रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में मक्की में और गिरावट नहीं लग रही है। हल्के माल एथेनॉल एवं सूखा स्टार्च कंपनियों में जा रहा है। इस बार गीली मक्की आने से स्टॉक में ज्यादा नहीं जा रही है। यही कारण है कि बाजार लगातार मंदा रहा है, एमपी महाराष्ट्र की फसल पर बाजार दोबारा बढ़ सकता है।

Millet: no fluctuations

New Delhi, 14 October (NNS): the trade of millet reported to be unfavourable. We believe that there is a shortage of old stock but the new stock has been started arriving in the bordering areas of western up Haryana and Rajasthan and it is ruling at Rs 2050/2100 per quintal. In Mauli Barwala reach, it is being available at Rs 2180/2210 per quintal. Now, there is no possibility of more down trend in the prices because the stock of eastern UP will likely to arrive after a month and the crop gets destroyed in Rajasthan also. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

बाजरा-अभी घट बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि नए पुराने माल का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, लेकिन नया माल  पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान के सीमावर्ती मंडियों में आने लगा है तथा उसके भाव 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2180/2210 रुपए का व्यापार हो रहा है, अभी इसमें और मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पूर्वी यूपी की मक्की इस महीने बाद आएगी तथा राजस्थान में भी बाजरे की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।

Masoor: possibility to decrease

The export demand of mussoor has been started decreasing constantly due to the sluggish export demand for both the domestic and neighbouring countries. Here, in Bilti, masoor prices also ruling at Rs 6700/6710 per quintal and it’s availability seems difficult. Some traders are quoting up the prices by Rs 20/30 per quintal. Here, small.masoor also jumped to Rs 9500 per quintal. The stock of Dal also ruling between Rs 95/100 per kg. The new domestic crop will likely to arrive after a long time, on seeing this, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

मसूर-मंदा रुकने के आसार

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों के लिए निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से बाजार लगातार घटती जा रही है। मसूर बिल्टी में यहां 6700/6710 रुपए प्रति कुंतल रह गई है तथा अब और माल मिलना मुश्किल लग रहा है। कुछ कारोबारी 20/30 रुपए बढ़ाकर भी बोलने लगे हैं। इधर छोटी मसूर 9500 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 95/100 रुपए प्रति किलो को पार कर गए हैं। घरेलू नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए फिर तेजी बनने की संभावना है।

Urad: no possibility of downfall

New Delhi, 14 October (NNS): the new crop of urad has been started arriving in the current month, due do this reason, the prices showed constant downfall, but there is a shortage of stock in the pipeline and most of the milk are running hand to mouth because of the unfavourable sale of its dal dhoya and chilka, due to this reason, there is a SH shortage of stock in the markets. The new containers of Chennai are constantly going for milling, due to this reason, the prices of urad SQ is being traded at Rs 8000 per quintal. It’s FAQ also ruling at Rs 7100 per quintal. The the small stock has been selling out rapidly as compared to the bold stock, due to this, the difference between the prices reported to be less and the prices may increase during the near future.

उड़द- और घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि उड़द की नई फसल चालू महीने के अंत में प्रेशर में आ जाने से लगातार मंदे का रुख बना हुआ है, लेकिन अभी पाइपलाइन में माल का ज्यादा प्रेशर नहीं है तथा फसल बढ़िया होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं होने से अधिकतर दाल मिलें हैंड टू माउथ चल रही थी। इस वजह से बाजार में माल की कमी है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यही कारण है कि 800 रुपए प्रति क्विंटल एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 7100 रुपए बिक गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी कुछ तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Moong: no trade of stored stock

New Delhi, 14 October (NNS): the arrival pressure of New Moong reported to be high which is being traded at Rs 4000/7000 per quintal. The stock has been available at the reasonable rates to the dhoya mills, due to this reason, there is a possibility of downfall in best quality stock. The all round quality of crop reported to be good, due to this, it is profitable to trade intermittently because the current prices may lead to loss. However, use amount of best quality moong stock has already been sold out in the markets but both the inferior and to period quality stock has been selling out constantly after the increment during the previous days, in these circumstances, it is profitable to sell the stock during the previous days.

मूंग-स्टॉक का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) राजस्थान से नई मूंग का दबाव बढ़ गया है, जो यहां 4000-7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है, जिस कारण बढ़िया माल में भी मंदे का दौर बन गया है। फसल चारों तरफ बढ़िया है इसलिए अभी रुक कर स्टॉक के लिए व्यापार करना चाहिए, क्योंकि इन भावों में नुकसान लग सकता है। हालांकि बढ़िया मूंग चीन के लिए प्रचुर मात्रा में निकल चुकी है, लेकिन हल्के भारी माल पिछले दिनों की आई तेजी के बाद बिकवाली में आ गए हैं, इन परिस्थितियों में तेजी का व्यापार करने की बजाय अपने पिछले दिनों के  खरीदे हुए माल को बेचना ज्यादा लाभदायक रहेगा।

Tur: weak sale of its dal

New Delhi, 14 October (NNS): there is a shortage of tur stock in the markets, but the dal of Katni and Hathras line has been selling out at the lower level. On the other hand, buttery, khesari dal and pea of MP has been selling out in the markets of Bihar Bengal Assam and Odisha which is constantly mixing in the Dal of tur, due to this reason, the demand of tur seems strong from the mills owing to the feeble upcountry demand. As a result, the market showed strong trend but there is no possibility of long increment in the prices. Here, lemon tur also being traded at Rs 6700 per quintal and the marker may fluctuate during the near future.

तुवर-दाल की बिक्री घटी

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि तुवर का स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर काफी नीचे बिकने लगी है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर सीधे बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में जा रही है, जो वहां तुवर की दाल में मिक्सिंग हो रही है। यही कारण है कि यहां से चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ घट गई है। फलत: बाजार कुछ मजबूत तो रहेगा, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। यहां लेमन तुवर 6700 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें एक-दो रुपए ऊपर नीचे बाजार चलने की उम्मीद है।

Gram desi: shortage of demand

New Delhi, 14 October (NNS): the supply of Gram deai showed downfall from the producing market, but 60% of maize stock seems weak in inferior quality pea, despite this, the prices of Gram Rajasthan on standing motor improved to Rs 5900/5925 per quintal. The prices of its dal also strengthened by Rs 25 to Rs 6650/6800 per quintal as per the quality. No new imported crop of Gram desi will likely to arrive before November, in these circumstances, the prices may increase after the increment in demand. It is profitable to wait for some days.

देसी चना- केवल ग्राहकी कमी

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है, लेकिन सस्ती मटर में मक्की की 60 प्रतिशत बिक्री घटा दी है। इसके बावजूद भी नीचे वाले भाव में मिलों की मांग निकलने से बाजार सुधर कर 5900/5925 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना हो गया है। दाल के भाव भी 25 रुपए मजबूत 6650/6800 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। नवंबर से पहले कोई नया चना विदेशी आने वाला नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी ग्राहकी निकलने पर तेजी के चांस दिखाई दे रहे हैं। स्टॉक के माल में कुछ दिन प्रतीक्षा करनी चाहिए।

Rajma chitra: shortage of demand

New Delhi, 14 October (NNS): we believe that there is a shortage of rajma Chitra stock but there is a lack of demand in the markets, due to this, the prices of both desi and imported stock a seems slughish as per the quality. Here, the prices of Indian Brazil also being traded at Rs 104/106 per kg as per the quality. The inferior quality stock also being available at Rs 99/100 per kg. Here, the stock of China also ruling between at Rs 108/112 per kg. The new stock has been started arriving, in this circumstances, the market mein increase after the increment in demand.

राजमां चित्रा-ग्राहकी की थोड़ी कमी

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजमां चित्रा की शॉर्टेज बनी हुई है, लेकिन ग्राहकी की बाजारों में भारी कमी होने से क्वालिटी अनुसार माल के भाव देसी विदेशी के सुस्त चल रहे हैं। यहां इंडियन ब्राज़ील माल 104/106 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। नीचे वाले माल 99/100 रुपए भी बिकने के समाचार हैं। इधर चीन का व्यापार 108/112 रुपए के बीच चल रहा है। अभी नया माल आने लगा है, इन परिस्थितियों में ग्राहकी निकलते  बढ़ जाएंगे।

Gram kabuli: lack of demand

New Delhi, 14 October (NNS): the demand of Gram Kabuli has been started increasing at the lower level. However, the traders are quoting huge amount of stock in Karnataka, but there is no rich in the trade at the current level because of the higher price is in the international market and the imported stock will likely to arrive after a long time along with the lack of arrival press in the markets. The unfiltered stock of Maharashtra also being traded at Rs 60/64 per kg and it is profitable to trade  at the current level.

काबुली चना-केवल ग्राहकी का सन्नाट

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) काबुली चने में नीचे वाले भाव पर मांग निकलने लगी है। हालांकि कुछ कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा विदेशों में नया माल आने में लंबा समय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में रिस्क नहीं लग रहा है। जो काबुली चना महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 60/64 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, इसमें व्यापार  करना चाहिए।

Pea: upcountry demand seems good

New Delhi, 14 October (NNS): Huge amount of pea stock has been lying at the Indian ports and the next crop will arrive in September and October in the international markets, despite this, the prices of pea Russia and Canada also ruling reported to be traded at Rs 2950 and Rs 3050 per quintal respectively as its consumption increased by four times. There is no risk in the trade at the current level, in these circumstances, the pea which was being traded at Rs 36 per kg and it may improve by Rs 2/3 per kg.

मटर-चालानी मांग अच्छी

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) यद्यपि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है तथा अगली फसल भी विदेशों में सितंबर-अक्टूबर में आ जाएगी, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से चार गुनी हो जाने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 2950 एवं कनाडा की 3050 रुपए बंदरगाहों पर बिकने की खबर आ रही है। अत: इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 36 रुपए किलो बिक रही है, इसमें 2/3 रुपए बढ़ सकते हैं।