New Delhi, 13 October (NNS): The roller flour mills have been started purchasing the stock of wheat in the open markets because of the higher procurement in Central pool and the production of wheat. During the previous week, the prices of wheat softened by Rs 15/20 per kg due to the higher supply. The reality is that the stock of wheat has been reaching at the slugged rates in the Mills of outside Delhi from the producing markets, due to this reason, the demand of floor maida and suji showed downfall. On the other hand, the arrivals reported to be high from the markets because of constant rainfall in up and Madhya Pradesh, whereas it is profitable to purchase the stock of wheat as per the needs due to the week selling of the stock from roller flour mills, due to this reason, the prices of wheat remained sluggish at Rs 2810/2830 per quintal.

गेहूं- अब बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार खरीद जबरदस्त होने से रोलर फ्लोर मिलें, खुले बाजार में गेहूं की खरीद करने लगी हैं। गत सप्ताह गेहूं की आपूर्ति बढ़ने से  इसके भाव 15/20 रुपए नरम हो गए थे। वास्तविकता यह है कि अभी दिल्ली से बाहर की मिलों में उत्पादक मंडियों से गेहूं सस्ता पहुंचने से उनके उत्पाद सस्ते बिक रहे हैं, जिसका कारण  आटा मैदा सूजी की मांग घट गई है। उधर एमपी यूपी में बरसात से मंडियों से आवक बढ़ गई है, जबकि कुछ रोलर फ्लोर मिलों के उत्पाद कम बिकने से गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार ही कर रही हैं। यही कारण है कि गेहूं का भाव नरमी लिए 2810/2830 रुपए पर टिका हुआ है।

Fine rice: no downfall in new stock

New Delhi, 13 October (NNS): Huge amount of paddy crop has been destroyed in Punjab but there were around 8 to 10 lakh bags of paddy reported to arrive on daily basis in UP, Haryana, Rajasthan and Punjab during the previous week but there, the market rose by Rs 200/250 to Rs 2800/3000 per quintal because of the constant buying from the milk at the higher level, due to its effect, the market remained close on seeing the heavy increment during the second half of the week. The prices of new rice sela strengthened at Rs 5600/5800 per quintal. It’s steam rice also ruling at Rs 6500/6600 per quintal. Nominal amount of other varieties have been started arriving in UP and Haryana, in these circumstances, there is no possibility of long up trend in the prices but the market may not show more downfall. Therefore it is profitable to trade at the current level during the near future.

बारीक चावल- नये माल में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) पंजाब में धान की फसल को इस बार काफी नुकसान हुआ है, लेकिन गत सप्ताह में यूपी हरियाणा राजस्थान एवं पंजाब में औसतन 8-10 लाख बोरी दैनिक रही, लेकिन बढ़े भाव पर राइस मिलों की लिवाली से वहां बाजार 200/250 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर 2800/3000 रुपए प्रति कुंतल हो गए। इसके प्रभाव से चावल में भी  सप्ताह के उत्तरार्ध बढ़त लेकर व्यापार बंद हुए आई है। नया सेला चावल उक्त राज्यों की मजबूती के साथ 5600/5800 रुपए के बीच बिक गया। स्टीम चावल भी 6500/6600 रुपए हो गए है। अभी दूसरे प्रजाति के धान की आवक यूपी हरियाणा में छिटपुट आने लगी है, इन परिस्थितियों में फिलहाल लंबी तेजी तो नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव में मंदा भी नहीं आएगा। अत: इन भावों में व्यापार करते रहना चाहिए।

Maize: no increment

New Delhi, 13 October (NNS): The season of maize has already been over in UP and Bihar. This year, almost 70 percent of both inferior and superior Quality stock has been available because of the higher rainfall, due to this reason, huge amount of maize stock has been available at the sluggish prices to the ethanol companies. The season of Madhya Pradesh and Maharashtra has been ready, due to this, in Haryana reach, the stock of UP is being traded between Rs 2250/2300 per quintal due to the constant selling from the stockists. Apart from this, the stock of Bihar also ruling at Rs 2350/2450 per quintal. The stock of dry maze also reported to be available at Rs 1900/2150 per quintal. Now the prices may not show more increment from the current level but it may not decrease anymore because of the downfall in crop of Madhya Pradesh and Maharashtra.

मक्की-अभी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) यद्यपि यूपी बिहार की मक्की का सीजन समाप्त हो गया है। इस बार बरसात अधिक होने से हल्के भारी माल की उपलब्धि 70 प्रतिशत रही है। यही कारण है कि एथेनॉल कंपनियों को सस्ते भाव में प्रचुर मात्रा में मक्की उपलब्ध हुई है। एमपी महाराष्ट्र की मक्की का सीजन तैयार खड़ा है, इसलिए स्टॉकिस्टों की बिकवाली से यूपी की मक्की हरियाणा पहुंच में 2250/2300 रुपए तथा बिहार की मक्की 2350/2450 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है मंडियों में भी 1900/2150 रुपए के बीच में नमी दागी एवं सूखी मक्की बिक रही है। अभी वर्तमान भाव में तेजी तो नहीं है, लेकिन मंदे को भी विराम लग जाएगा, क्योंकि एमपी महाराष्ट्र की फसल में पोल के समाचार मिल रहे हैं।

Millet: no possibility to decrease

New Delhi, 13 October (NNS): The new crop of millet has been started arriving in the markets of Western UP, Haryana and Rajasthan, there, it’s prices have been ruling between Rs 2000/2050 per quintal as per the quality. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2175/2200 per quintal. The reality is that less amount of crop reported to be arrive in the bordering areas of Haryana and Rajasthan owing to the constant rainfall, which will affect the market during the near future. The arrivals of prayagraj line will arrive in the near future and the crop of Aita and Mainpuri will come atound diwali, in these circumstances, there is no possibility of more downfall at the current level and it is profitable to purchase the dry stock.

बाजरा-और मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) नया बाजरा पश्चिमी यूपी हरियाणा राजस्थान की मंडियों में आ रहा है, वहां भाव नमी के हिसाब से 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2175/2200 रुपए के बीच व्यापार हो रहा है। वास्तविकता यह है कि अधिक बरसात होने से राजस्थान हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाजरे की फसल कुछ कम आई है, लेकिन इसका प्रभाव आगे चलकर पड़ेगा। अभी प्रयागराज लाइन का माल आना बाकी है, एटा मैनपुरी में भी फसल दिवाली पर आएगी, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में अभी घटने की गुंजाइश नहीं है तथा सूखा माल स्टॉक के लिए खरीदना चाहिए।

Masoor: shortage of demand

New Delhi, 13 October (NNS): During the review week, the prices of masoor gained by Rs 50/75 per quintal due to the improved demand. No new crop of masoor will likely to arrive in the near future. On the other hand, recently, the prices of muscle went up by $15/20 per tonne in October and November in Canada. There, the demand reported to be week in spot, due to this, here, it’s prices went down by Rs 75 to Rs 6120/6150 per quintal as per the quality. Here, in Bilti, masoor crisis also being quoted at Rs 6730/6750 per quintal, due to this, the traders are not selling the stock at the lower level in the producing markets and it is expected that the market may increase due to the lack of stock. The new domestic crop will likely to arrive after a whole year because it will sown in future. The sowing of the crop seems delayed because of the previous rainfall.

मसूर-ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह मसूर में  ग्राहकी सुधरने से 50/75 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। मसूर की निकट भविष्य में कोई फसल आने वाली नहीं है। दूसरी ओर कनाडा में भी हाल ही में 15-20 डॉलर प्रति टन अक्टूबर-नवंबर की मसूर ऊंची बोल रहे हैं। हाजिर में वहां ज्यादा मांग नहीं है, जिससे यहां इसके भाव 75 रुपए घटाकर 6120/6150 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। यहां बिल्टी में मसूर 6730/6750 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन क्वालिटी पहले की अपेक्षा हल्की आ रही है तथा दाल व मलका की चालानी मांग  पूर्वी भारत की सुधर गई है, इसलिए उत्पादक मंडियों में कारोबारी भाव घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं तथा माल की कमी से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ जाएगा। नयी फसल घरेलू आने में अभी पूरा साल पड़ा है, क्योंकि अभी इसकी बिजाई होगी। पिछेती बरसात से बजाई लेट हो जाएगी।

Urad: stock will not be profitable

New Delhi, 13 October (NNS): The producing deals of udad reported to be week during the previous week and the Mills are trading as per the needs. Therefore the trade will not be profitable to the traders because the Mills are trading as per the needs at the current level. However the crop of udad gets destroyed in Maharashtra and Madhya Pradesh because of higher rainfall, due to this, the market may not show downfall but there is no possibility of long up trend in the near future. In these circumstances, the prices of urad sq and FAQ also ruling at Rs 7850 and Rs 7125 per quintal respectively.

उड़द- स्टाक में ज्यादा लाभ नहीं

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में अगाऊं सौदे कम हुए तथा दाल मिलें जरूरत का व्यापार केवल कर रही है। अत: आगे पीछे के सौदे करने वाले कारोबारियों को ज्यादा व्यापार में लाभ मिलने वाला नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही है। हालांकि अधिक बरसात होने से महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में उड़द की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिससे अभी मंदा तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन निकट में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, इन परिस्थितियों में जो एसक्यू 7850 रु एवं एफ ए क्यू 7125 रु के आसपास बिक रही है।

Moong: long up front due to inferior quality stock

New Delhi, 13 October (NNS): The sowing of move reported to be good in Akola, Jalgaon and Parbhani line but this year the crop gets affected because of constant rainfall. The water has been logged in some of the areas. The sowing scenes as per the crop in moong producing areas but the quality of crop seemed spotted because of higher rainfall. Here, almost 60/65 percent of the crop gets spotted in Rajasthan. There, the stock of moong also being traded between Rs 3000/6700 per quintal as per the quality. On the other hand, The moong of UP Bihar and Jharkhand has been started arriving constantly. The old stock of Madhya Pradesh also unloading constantly. Here, the old stock of Rajasthan also arriving due to this the stock of every quality has been available to the mills. Therefore, it is profitable to trade the stock at the current level during the near future.

मूंग-हल्के माल से लंबी तेजी में

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) अकोला जलगांव परभणी लाइन में मूंग की बिजाई बहुत बढ़िया हुई थी,  लेकिन इस बार लगातार बरसात होने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। कुछ क्षेत्रों में पानी अधिक होने के समाचार मिल रहे हैं। मूंग वाले क्षेत्रों में फसल के अनुरूप ही बिजाई हुई है, लेकिन अधिक बरसात से फसल दागी हो गई है। इधर राजस्थान में भी फसल  60-65 प्रतिशत दागी हो गई है। वहां 3000 से 6700 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग बिक रही है। दूसरी ओर यूपी बिहार झारखंड के मूंग लगातार आ रही है। मध्य प्रदेश के पुराने माल भी उतर रहे हैं। इधर राजस्थान के पुराने माल अभी आ रहे हैं, इसलिए हर क्वालिटी का माल दाल मिलों को उपलब्ध हो रहा है। अत: इस बार स्टॉक की बजाय मजूरी का काम करना चाहिए।

Tur: no possibility of more downfall

New Delhi, 13 October (NNS): The new crop of will likely to arrive after 3 months where as the crop of both Ravi and kharif season has been arrived. We believe that this year the crop of both the seasons reported to be good but the crop gets affected because of constant rainfall in September. On the other hand, the importers are not selling the stock at the lower level from Rangoon due to this reason in Chennai, the stock also ruling at Rs 6200 per quintal, after this it may improve by Rs 200 per quintal. Here, the prices of lemon tur also ruling between Rs 6775/6800 per quintal and the prices may show heavy up trend but the trade should not be done at the long increment. Notably, the tur of Katni and Hathras line also has been selling at the lower level from up to Bihar as compared to the stock of Delhi.

तुवर-मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) तुवर की नई फसल आने में अभी 3 महीने का समय बाकी है, पिछली रबी व खरीफ सीजन की फसल आ चुकी है। हम मानते हैं कि इस बार की फसल दोनों ही सीजन को मिलाकर बहुत बढ़िया थी, लेकिन सितंबर की बरसात से फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। उधर रंगून से भी आयातक घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि चेन्नई में 6200 रुपए प्रति कुंतल गत सप्ताह शिपमेंट के बाद फिर 200 रुपए तेज हो गया है। वर्तमान भाव में जो तुवर लेमन यहां 6775/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, इसमें अभी और तेजी लग रही है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि कटनी एवं हाथरस लाइन की तुवर की दाल यूपी से लेकर बंगाल तक दिल्ली की दाल की अपेक्षा सस्ता बिक रही है।

Gram desi: lack of demand

New Delhi, 13 October (NNS): The gram desi of small stockists have been started selling out constantly in the markets, due to this reason, there is a shortage of stock. Today the prices of Gram desi rose by Rs 200 per quintal in Delhi from any market, due to this reason, here, the prices of Gram Rajasthan on standing motor also ruling between Rs 5925/5930 per quintal. No new crop of Gram desi will likely to arrive in the near future and the deals of November and December shipments reported to be sluggish from Australia but it seems these comparatively.

देसी चना-केवल ग्राहकी का अभाव

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने में लगातार छोटे स्टॉकिस्टों के माल कटते जा रहे हैं, जिस कारण धीरे-धीरे शॉर्टेज में आने लगा है। वर्तमान वाले भाव केवल ग्राहकी के अभाव वाले दिखाई दे रहे हैं, आज की तारीख में किसी भी मंडी से देसी चना दिल्ली मंगाने पर 200 रुपए से ऊपर का बेपड़ता लग रहा है। यही कारण है कि ग्राहकी कमजोर के बावजूद भी यहां 5925/5930 रुपए प्रति क्विंटल पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक रहा है। नयी फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के सौदे भी नवंबर-दिसंबर शिपमेंट के सस्ते हो रहे हैं, लेकिन ज्यादा नहीं हो रहे हैं।

Rajma chitra: no downfall

New Delhi, 13 October (NNS): The crop of rajma Chitra has been ready in the producing areas but its quality reported to be inferior because of constant rainfall. Here, the buyers are not buying the stock at the current level and also a shortage of China’s stock. On the other hand, the import deals of July shipments seems week, due to this reason, the prices of best quality stock have been ruling at the higher level in Mumbai. Here also, the prices have been ruling at Rs 105/108 per kg as per the quality. The stock of Indian Brazil is being traded at Rs 98/104 per kg. On the other hand, the prices of Bhutan stock also being available at Rs 72/76 per kg as per the quality. There is all-round shortage of stock. Therefore, the market may increase after the increment in demand.

राजमां चित्रा-अब मंदे को विराम

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) राजमां चित्रा के उत्पादक क्षेत्रों में  तैयार हो चुकी है, लगातार बरसात होने से क्वालिटी हल्की आ रही है। यहां भी उन मालों के लिवाल नहीं हैं। चीन का माल स्टाक में ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर आयात सौदे भी जो जुलाई शिपमेंट के हुए थे, वह काफी हल्के आए हैं। यही कारण है कि मुंबई में भी बढ़िया माल के बाजार ऊंचे चल रहे हैं। यहां भी 105/108 रुपए प्रति किलो के बीच रंगत के हिसाब से व्यापार हो रहा है। इंडियन ब्राजील 98/104 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। उधर भूटान माल 72/76 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। चौतरफा माल की कमी है। अत: ग्राहकी निकलते ही बाजार बढ़ जाएगा।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 13 October (NNS): The stock of gram kabuli has been  selling out constantly in the markets. Now, the unfilted stock of Gram Kabuli also ruling between Rs 60/65 per kg. No new crop of gram Kabuli will likely to arrive in the near future and the prices have been ruling at the higher level. The situation does not seems favourable and Turkey, Jordan and Iran, due to this, some important countries are taking enquiry of Indian gram Kabuli, on seeing this, the market may likely to remain high during the near future.

काबुली चना-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) काबुली चने में धीरे-धीरे बोल काफी कट चुके हैं। अब यहां आकर 60/65 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है। अभी काबुली चना निकट में कहीं से आने वाला नहीं है तथा ब्राजील में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं। तुर्की जॉर्डन ईरान की स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए कुछ आयातक देश भारतीय काबुली चना की पूछपरक करने लगे हैं, इसे देखते हुए बाजार एक बार फिर बढ़ जाएगा।

Pea: profitable at the current level

New Delhi, 13 October (NNS): The production of pea reported to be week, despite this, there is a strength of downfall in the prices because of changes in the import policy of the government. In spot, it is being quoted at Rs 30.5 per kg at the Indian ports. The stock was being shipped at Rs 31.5/32 per kg in the various countries during the previous days. It is also believe that the deals seems less. Therefore, there is no need to get panic at the current level.

मटर-वर्तमान में मुंह मीठा होगा

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने के बावजूद लगातार सरकार की आयात नीति में परिवर्तन होने से पूरी तरह मंदे का दलदल बन गया है। भारतीय बंदरगाहों पर 30.5 रुपए प्रति किलो हाजिर में भाव बोल रहे हैं। पिछले दिनों की 31.5/32 रुपए का शिपमेंट अलग-अलग देशों के होने के समाचार मिल रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि आगे के  सौदे कुछ ही हुए हैं। अत: वर्तमान भाव पर घबराने की भी जरूरत नहीं है।

Guar: no more downfall

New Delhi, 13 October (NNS): The new season of guar has been started in Srinagar Mandi, despite this, in Jodhpur Mandi, guar prices remained stable at Rs 4800/4850 per quintal owing to the higher demand from the mills. In Ahmedabad Mandi, it’s prices also ruling at Rs 4800/4850 per quintal. The prices of guar October delivery should heavy increment because of sluggish speculative buying. There is no possibility of more decrement in the prices on seeing the stock and demand.

ग्वार-अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) श्रीगंगानगर मंडी में नया ग्वार की आवक शुरू होने के बावजूद आवक का दबाव न बढ़ने तथा गम मिलों की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 4800/4850 रुपए प्रति किवंटल पर टिके रहे। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 4750/4800 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा अक्टुबर डिलीवरी में तेजी का रूख रहा। स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।