New Delhi, 13 October (NNS): The prices of big cardamom kainchicut softened by Rs 5 to Rs 1435 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Here, its average auction prices gained to Rs 1250/1837 per kg in the last auction which held on 09th October, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear downfall in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है। सुधरी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट मामूली 5 रुपए नरम होकर 1435 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। 9 अक्तूबर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी तेज होकर 1250/1837 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है।
Red chilli: no fear of downfall
New Delhi, 13 October (NNS): The prices of red chilli 334. remained stable at Rs 16500 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Guntur. The market sentiments may affect because of the festival season. There is no fear of downfall in the spot red chilli prices during the near future.
लालमिर्च : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मंदी की आशंका नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लालमिर्च में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। खपत के समय की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Turmeric: not likely to increase
New Delhi, 13 October (NNS): During the previous week, here, the prices of turmeric erode gatha asitis jumped by Rs 800/900 to Rs 14200 per quintal owing to the constant buying from the stockists. During the review week, the prices have gone up by Rs 1400 per quintal. There were around 1500/1600 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices went up by Rs 200 per quintal in Erode. The active contract prices gained by 704 percent or Rs 5.81 to Rs 12830 per quintal due to the all-round speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.
हल्दी : और बढ़ सकती है
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी थोड़ी-बहुत और बढ़ सकती है। स्टॉकिस्टों की हर भाव पर खरीद की वजह से सप्ताहांत में यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 800-900 रुपए उछलकर 14,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इसे मिलाकर आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें 1400 रुपए का उछाल आया। ईरोड में इसकी करीब 1500-1600 बोरियों की आवक होन तथा 200 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 704 रुपए या 5.81 प्रतिशत उछलकर 12,830 रुपए पर जा पहुंचा। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ सकती है।
Poppy seeds: held sluggish
New Delhi, 13 October (NNS): Poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of weak temperature than the normal level and normal arrivals and availability. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the near future.
पोस्तदाना : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना सुस्त ही बना रह सकता है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी रहने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदान तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आवक तथा उपलब्धता करीब-करीब सामान्य होने तथा तापमान अपेक्षाकृत रूप से नीचा बना होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने की आस है।
Coriander: no long uptrend
New Delhi, 13 October (NNS): Here, the prices of coriander badami gained by Rs 200 to Rs 9000 per quintal due to the limited buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 700/800 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices remained unchanged. The active contract prices went down by Rs 80 or 0.95 percent because of the higher speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी की आस नहीं है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.95 प्रतिशत मंदा होकर 8314 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 13 October (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 730 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 5 per kg. In Kochi, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day and the prices remained stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the near future.
कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नहीं है। सुधरी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 13 October (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 19800 per quintal because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices went up by Rs 200 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive and the prices declined by Rs 20 per 20 kg. The active contract prices declined by Rs 140 or 0.74 percent to Rs 18750 per quintal because of the sluggish speculative buying. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming one or two days.
जीरा : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा बढ़ने के आसार नहीं हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां उतार-चढ़ाव के बीच जीरा सामान्य 19,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हालांकि सप्ताहांत से पूर्व इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा मंड़ी में इसकी करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 140 रुपए या 0.74 प्रतिशत मंदा होकर 18,750 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा बढ़ने की आस नहीं है।
