New Delhi, 10 October (NNS): The buying of nutmeg reported to be sluggish at the improved prices, as a result, here, its prices remained stable at Rs 695 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. The spot nutmeg prices will likely to improve during the near future.

जायफल : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी जायफल में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 5 रुपए का मामूली सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 10 October (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 100 to Rs 13300 per quintal due to the improved sale even after the higher prices. Recently, the prices have improved in the same ratio. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 152 or 1.27 percent to Rs 11160 per quintal due to the higher speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री में और वृद्धि हुई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए और बढ़कर 13,300 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में भी इसमें इतनी ही वृद्धि हुई। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 152 रुपए या 1ण्27 प्रतिशत तेज होकर 11,160 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में मजबूती जारी रह सकती है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 10 October (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of weak supply than the normal level and recent downfall in the temperature. The spot poppy seeds prices will not likely to increase during the coming one or two days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। तापमान में हाल ही में आई कमी तथा आपूर्ति लगभग सामान्य ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Coriander: not likely to increase

New Delhi, 10 October (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 9000 per quintal owing to the improved offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 1200/1300 bags of coriander reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices declined by Rs 180 or 1.12 percent to Rs 8316 per quintal because of the nominal speculative buying. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming one or two days.

धनिया : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर धनिए के उठाव में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी 1200-1300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़न से सक्रिय वायदा 180 रुपए या 1.12 प्रतिशत गिरकर 8316 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की आस नहीं है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 10 October (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut held firm at Rs 1435 per kg owing to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price went up to Rs 1250/1837 per kg in the last auction which held on 09th October, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची के उठाव में सुस्ती छाने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1435 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। 9 अक्तूबर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250/1837 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Cumin: no possibility of uptrend

New Delhi, 10 October (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 20000 per quintal because of weak sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices remained firm at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 135 or 0.71 percent to Rs 18885 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain high during the coming one or two days.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर जीरे की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 135 रुपए या 0.71 प्रतिशत मंदा होकर 18,885 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नहीं है।

Fenugreek: not likely to increase

New Delhi, 10 October (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6000 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the sluggish buying from the exporters. The spot fenugreek prices will likely to increase during the coming days.

मेथीदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में तेजी की संभावना नहीं है।