New Delhi, 10 October (NNS): The sale of copra reported to be sluggish even after the feeble prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 32000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 4000 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher prices than the normal level. The spot copra prices will not likely to improve during the near future.

गोला : सुधरने की आस नहीं

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 4 हजार रुपए की मंदी आई थी। दीवाली की अधिकतर मांग पूरी होने तथा नवीनतम कीमत भी सामान्य से काफी ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुधार की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 10 October (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect as most of the diwali demand has already been fulfilled. The spot cashew prices will not likely to improve during the coming days.

काजू : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। दीवाली की ज्यादातर मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की आस नहीं दिख रही है।

Almond kernel: will remain strong

New Delhi, 10 October (NNS): The sale of almond kernel reported to be sluggish at the higher prices, due to this reason, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 750 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 5/10 per kg. The market sentiments may affect as most of the diwali’s demand has already been fulfilled. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए की वृद्धि हुई थी। दीवाली की अधिकतर मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।