New Delhi, 09 October (NNS): The prices of pistachio Peshawar gained by Rs 100 to Rs 2600 per kg due to the improved offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect on seeing the wedding season. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the near future.
पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर पिस्ते के उठाव में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 100 रुपए तेज होकर 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियों के नए सीजन को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रहेगी।
Red chilli: will remain strong
New Delhi, 09 October (NNS): The buying of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained firm at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the ongoing consumption season. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। खपत के समय की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Cloves: held sluggish
New Delhi, 09 October (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will not likely to remain weak during the near future.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती जारी रह सकती है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 09 October (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went down to 95978 kg in the Sugandhiri Spices Promoters and Traders Private Limited. The average auction price improved to 2392.60 due to the limited support of buying and weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2382.88 per kg in the last auction which held on 27th September. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2500 per kg because of the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। आज हुई सुगंधागिरी स्पाइसेज प्रोमोर्ट्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 95,978 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन मिलने से इसकी औसत नीलामी कीमत सुधरकर 2392.60 रुपए के स्तर पर पहुंच जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 27 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2382.88 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 09 October (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 730 per kg owing to the weak sale even at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of weak selling pressure. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
कालीमिर्च : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। बिकवाली का दबाव घटने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Dry ginger: will remain stable
New Delhi, 09 October (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 25300 per quintal due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak supply than the normal level. The spot dry ginger prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
सौंठ : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर सौंठ के उठाव में सुस्ती बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 25,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। आपूर्ति सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 09 October (NNS): Here, the prices of cumin remained stable at Rs 20000 per quintal owing to the sluggish sale even at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 190 or 01 percent to Rs 18890 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain high during the coming days.
जीरा : तेजी का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर जीरे की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 190 रुपए या एक प्रतिशत मंदा होकर 18,890 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी का अनुमान नहीं है।
