New Delhi, 08 October (NNS): The prices of wheat showed heavy downfall as the supply of wheat ascended in the consuming markets as compared to the private sector, on seeing this, most of the roller flour mills and the flour chakkis are purchasing the stock as per the needs, due to this reason, the prices dropped down to Rs 2810/2830 per quintal because the government has not been selling the stock at the lower level. Therefore, it is expected that the market may increase, but the prices may not show long uptrend. The sale of wheat may increase in OMSS after the increment in the market.
गेहूं- केंद्रीय पूल में स्टाक पर्याप्त
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति प्राइवेट सेक्टर से खपत वाली मंडियों में बढ़ जाने से बाजार एक बार फिर लुढ़क कर पानी पानी हो गया है इसे देखकर अधिकतर रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों ने गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार करने लगी हैं, जिस कारण इसके भाव लुढ़ककर 2810/2830 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। मैदा सूजी चोकर में भी मंदे लिए बाजार बंद हुए, लेकिन अब इन भावों में एक बार माल खरीदना चाहिए, क्योंकि सरकार का आटा भी इससे सस्ता नहीं पड़ेगा। अत: कभी भी बाजार बढ़ सकते हैं, लेकिन इस बार लंबी तेजी नहीं आएगी, थोड़ा बाजार मजबूत होते ही ओ एम एस एस में गेहूं की बिक्री शुरू कर सकती है। इधर स्टाक में माल ज्यादा है, इसका ध्यान रखना है।
Bold rice: support of export demand
New Delhi, 08 October (NNS): The loading of bold rice seems constant for Nepal and Bangladesh from the bordering areas of India. The tender has been demand for new export deals of Bangladesh whose last date was 6th October, due to this, the loading of rice sela showed uptrend in the rice mills of Bengal. Apart from this, some exporters have shipped the stock from Gandhidham, due to this reason, the market showed strong trend in Haryana and Punjab, but the stock has been selling at the lower level in UP, Bihar, Bengal and Jharkhand due to increment in the stock of governmental and non-governmental stock, due to this, there is no possibility of long uptrend in the prices. In UP, the availability of paddy reported to be feeble due to the les rainfall in UP, but huge amount of free distribution stock has been arriving at the lower level which will not let the prices to go up. Here, the market showed strong trend because of the higher enquiry from the exporters and the market may show uptrend during the near future.
मोटे चावल- निर्यात मांग का सपोर्ट
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) भारत के सीमावर्ती मंडियों से मोटे चावल की लोडिंग नेपाल बांग्लादेश के लिए सुनी गई। बांग्लादेश के लिए नए निर्यात सौदे के लिए भी टेंडर मांगे गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है, इसलिए बंगाल की राइस मिलों में सेला चावल की लोडिंग और बढ़ जाएगी। इसके अलावा गांधीधाम से भी कुछ निर्यातकों ने माल शिपमेंट किया, जिस कारण कुछ बाजार हरियाणा पंजाब में भी मजबूत बोलने लगे हैं, लेकिन सरकारी व गैर सरकारी स्टॉक के माल तेजी से यूपी बिहार बंगाल झारखंड में मंदे भाव में बिक रहे हैं, जिससे लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रहे हैं। यूपी में बरसात कम होने से कुछ धान की उपलब्धि घट सकती है, लेकिन मुफ्त वितरण वाला चावल भारी मात्रा में सस्ते भाव में आ रहा है, जो तेजी नहीं आने देगा। इधर बासमती चावल में निर्यातकों की पूछ परख से बाजार मजबूत हो गए हैं तथा आगे अभी और तेज हो जाएंगे।
Maize: downfall for some days
New Delhi, 08 October (NNS): The new crop of maize has been ruling in Unjhani, hathras, Aita and Kasganj line of UP. There, the truck has been loaded at Rs 2060/2080 per quintal and the inferior quality stock also ruling between Rs 1800/2000 per quintal. Apart from this, there is a lack of best quality stock, despite this, the arrivals have been started decreasing constantly, due to this reason, the market may not show downfall during the near future.
मक्की-अभी कुछ दिन मंदा
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी के ऊंझानी हाथरस एटा कासगंज लाइन में चल रही है। वहां 2060/2080 रुपए प्रति कुंतल ट्रक लोड में व्यापार हो रहा है, नीचे वाले माल नमी के हिसाब से 1800 से 2000 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, बढ़िया माल की भारी कमी बनी हुई है, इन सब के बावजूद भी अब आवक टूटने लगी है, जिस कारण मंदा रुक सकता है।
Millet: no trade of more uptrend
New Delhi, 08 October (NNS): The market of new millet will remain close with the downfall of Rs 20/30 per quintal. In Haryana and Punjab reach, the new stock also being traded at Rs 2150/2200 per quintal, whereas, the old stock also ruling at Rs 2220/2225 per quintal. The new crop will likely to arrive after a month in the eastern parts of UP, due to this, the market may not show downfall during the near future.
बाजरा- अभी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) बाजरे में 20/30 रुपए प्रति क्विंटल नये मालों में नरमी लिए बाजार बंद हुए। नया माल 2150/2200 रुपए प्रति कुंतल हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रहे हैं, जबकि पुराना माल 2220/2225 रुपए का व्यापार हो रहा है। पूर्वी यूपी में नई फसल आने में अभी इस महीने के बाद आएगी, इसलिए और मंदे वाली बात नहीं है।
Masoor: possibility to increase
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of masoor showed soft trend in the weekend after the uptrend in the prices during the previous days, but the prices have been ruling at the higher level in the markets of the MP and the demand of chanti and malka seems constant for the eastern parts of the country. On seeing this, the trade of masoor will be profitable at the current level. Here, the prices of bold masoor declined by Rs 50 to Rs 6620/6630 per quintal, but the market showed internal strong trend. Now, the market also being quoted at Rs 6700/6750 per quintal and the trade will be profitable during the near future.
मसूर-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) पिछले दिनों आई भारी तेजी के बाद सप्ताहांत में मामूली मसूर के भाव नरम जरूर रहे, लेकिन मध्य प्रदेश की मंडियों से ऊंचे भाव में माल मिल रहे हैं तथा छांटी व मलका की लगातार पूर्वी भारत की मांग बनी हुई है, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की मसूर में आगे चलकर भरपूर लाभ मिलने वाला है। पिछले सप्ताह यहां मोटी मसूर बिल्टी में 6620/6630 रुपए प्रति क्विंटल पर 50 रुपए घट गई थी, लेकिन सप्ताहांत में अंदरुनी मजबूती दर्ज की गई। अब पुन: 6700/6750 बोलने लगे हैं, इन भावों में व्यापार करना लाभदायक रहेगा।
Urad: market will remain under pressure
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of bold stock of urad gained by Rs 200 per quintal in the previous week, here, the SQ quality stock also being traded at Rs 7950 per quintal, but in Rangoon, the prices of urad SQ is being available at Rs 8000 per quintal due to the unavailability of the stock from Chennai at the lower level in the current week and in Rangoon, its prices also rose by $10 per tonne. The loading of the stock reported to be weak in Rangoon because of unfavourable weather conditions and the traders of Chennai are not selling the stock at the current level. The domestic crop does not seems unfavourable, in these circumstances, here, the market may rose by Rs 200 and it is profitable to purchase the stock at the current level.
उड़द-अभी बाजार दबेगा
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में 200 रुपए प्रति कुंतल मोटे माल में बढ़ गए थे, यहां एसक्यू क्वालिटी का 7950 रुपए का व्यापार हो गया, लेकिन चालू सप्ताह में नीचे भाव पर चेन्नई से माल नहीं मिलने तथा रंगून में 10 डॉलर प्रति टन तेज होने वाले शॉर्टेज में एसक्यू के भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। मौसम खराब होने से लोडिंग रंगून में भी कम है तथा चेन्नई वाले भी कम बेचू आ रहे हैं। घरेलू फसलें अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में बाजार यहां से 200 रुपए फिर शीघ्र तेज लग रहा है तथा खरीद में कोई बुराई नहीं है।
Moong: should take profit
New Delhi, 08 October (NNS): The new moong of both inferior and superior quality of Maharashtra and Rajasthan has been started unloading constantly which is being traded at Rs 5000/750 per quintal. Some stock also being available at Rs 4000/4500 per quintal, due to this, the dhoya companies are purchasing the stock as per their needs and the sale of best quality stock reported to be sluggish, in these circumstances, it is profitable to sell the old stock at the current level. Apart from this, the prices of moong may not show increment owing to the huge quality difference along with the higher quantity. Here, huge amount of new inferior and old stock has been lying in the markets.
मूंग-अब मुनाफा लेते रहिए
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) महाराष्ट्र राजस्थान की नई मूंग हल्की एवं बढ़िया क्वालिटी की लगातार उतरने लगी है, जो यहां 5000/7500 प्रति कुंतल के बीच बिक रही है। कुछ माल 4000/4500 रुपए तक के भी आ रहे हैं, इसलिए धोया कंपनियां अपने पड़ते के हिसाब से माल खरीद रही हैं, बढ़िया माल की बिक्री पूरी तरह ठप पड़ गई है, इन परिस्थितियों में पुराने माल को बेचते रहना चाहिए। क्वालिटी डिफरेंस एवं क्वांटिटी अधिक आने से मूंग में तेजी बिल्कुल नहीं आएगी।यहां नई हल्की एवं पुराने स्टॉक के भारी माल के ज्यादा है।
Tur: no more decrement
New Delhi, 08 October (NNS): The demand of tur reported to be sluggish from the mills and the market jumped to Rs 6800 per quintal as the lemon tur has been available at the higher level from Chennai. Now, the prices showed correct trend because of profit taking selling, but it is profitable to purchase the stock at the lower level because the domestic crop gets affected owing to the constant rainfall and in Burma, the prices showed downfall. On the other hand, the demand from the mills showed strong trend.
तुवर-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग ठंडी बढ़ जाने तथा चेन्नई से लगातार रंगूनी बढ़ाकर लेमन तुवर मिलने से बाजार उछल कर यहां 6800 रुपए प्रति कुंटल हो गया है। अब इन भावों में मुनाफा वसूली बिकवाली से थोड़ा करेक्शन जरूर आया है, लेकिन घटे भाव में एक बार फिर माल खरीदना चाहिए, क्योंकि घरेलू फसलों को वर्तमान की बरसात से काफी नुकसान हुआ है तथा बर्मा में भी इससे नीचे नहीं बेच रहे हैं। उधर दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई हैं।
Gram desi: prices may increase after the correction
New Delhi, 08 October (NNS): There is a shortage of gram desi stock in the pipeline and the prices of upcoming stock reported to be at the higher level. Huge amount of stock of Australia has already been sold out in the markets, due to this reason, the prices dropped down by Rs 50/75 to Rs 5925/5950 per quintal at Lawrence Road. Today, the open market showed strong trend. It is profitable to purchase the stock at the current level because the market may rose by Rs 300 per quintal.
देसी चना-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने का स्टाक पाइप लाइन में बहुत कम है तथा आने वाले माल ऊंचे पड़ते के मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के भी माल काफी निपट गए हैं। यही कारण है कि कल इसमें 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर 5925/5950 रुपए प्रति कुंटल का लॉरेंस रोड पर व्यापार रह गया था, आज भी खुलते बाजार भी मजबूती लिए बोले गए। इन भावों में एक बार फिर माल पकड़ना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर बाजार 300 रुपए तेज लग रहा है।
Rajma chitra: no possibility to decrease
New Delhi, 08 October (NNS): The supply of rajma chitra showed downfall and the inferior quality stock has not been available at the lower level from the current level in all the markets including domestic and the international markets, despite this, the demand reported to be weak, due to this, the traders are quoting down the prices by Rs 2 after the uptrend during the whole week. However, the stock has not been available at the lower level, in these circumstances, the prices of Indian Brazil, China, Varun and Bhutani stock also improved by Rs 5 per kg and the market may likely to remain high during the near future.
राजमां चित्रा-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) राजमां चित्रा की आपूर्ति कम रही तथा देश-विदेश की सभी मंडियों में वर्तमान भाव से नीचे पड़ते का माल नहीं मिल रहा था, इन सब के बावजूद भी ग्राहकी कमजोर होने से पूरे सप्ताह की तेजी के बाद सप्ताह में 2 रुपए घटाकर बिकवाल आ गए थे। हालांकि घटे भाव में प्रचुर मात्रा में माल नहीं मिल रहा है, इन परिस्थितियों में चाइना, इंडियन ब्राज़ील एवं वरुण भूटानी माल में 5 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है।
Gram kabuli: no logic of downfall
New Delhi, 08 October (NNS): The arrival pressure of gram kabuli seems weak from the producing market, but the market showed sluggish trend owing to the weak demand. Here, the unfiltered stock of Maharashtra also being quoted at Rs 63/66 per kg as per the quality and the market may not show downfall on seeing the further consumption at the current level. Therefore, the buying will be profitable during the near future.
काबुली चना-मंदे का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) उत्पादक मंडियों से काबुली चने में माल का प्रेशर नहीं रहा, लेकिन ग्राहकी कमजोर होने से बाजार थोड़ा सुस्त बोले गए। यहां दो दिनों में 63/66 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी के अनुसार महाराष्ट्र के बिना छने हुए माल बोले गए तथा वर्तमान भाव पर आगे खपत को देखते हुए मंदा नहीं लगता है। अत: लिवाली लाभदायक रहेगी।
Moth: expectations to increase
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of moth remained stable at Rs 5500/5600 per quitnal due to the downfall in the crop. The seeds reported to be weak in Nagaur, Deedwana, Dausa and chomu line due to the constant rainfall from the last some days. Today, the import prices of moth seem high as compared to the producing markets and its all-round sowing seems high, but the unfavourable weather conditions have changed the equations. Therefore, the trade should not be done at the lower level during the near future.
मोठ- बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) मोठ की फसल में पोल आने से मोठ के भाव 5500/5600 रुपए प्रति कुंतल पर माल के मजबूती लिए टिके हुए हैं। पिछले कुछ दिनों की लगातार बरसात होने से नागौर डीडवाना दोसा चौमू लाइन में दाने कम निकल रहे हैं। उत्पादक मंडियों से आज की तारीख में मोठ मंगाने पर पड़ता महंगा नहीं लग रहा है। इसकी बिजाई भी चारों तरफ अच्छी हुई थी लेकिन मौसम की मार ने समीकरण बदल दिया है। अत: अब ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।
