New Delhi, 07 October (NNS): In the international markets, gold prices rose from $3932 to $3951 per ounce. Here also, the prices of gold ascended by Rs 600 which stood kilobar at Rs 124000 and standard at Rs 124600 per 10 gram respectively because of the weak selling. In contrary to this, sovereign prices have been quoted at Rs 94000 per 8 gram. The prices of gold showed record uptrend and the rupee seems weak as compared to dollar. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the current circumstances.

सोना-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) निवेशकों की लिवाली बढ़ने से अंतराष्ट्रीय  बाजार में  सोने के भाव 3932 से बढ़कर 3951 डॉलर प्रति औंस हो जाने  के कारण  सोना 600 रूपये किलोबार 124000 तथा स्टैंडर्ड के भाव 124600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 94000 रूपये बोले गए। वर्तमान सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर चल रही है।डालर की तुलना रुपया की कीमतों में गिरावट रही। इन हालात को देखते हुए भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना  कम है।

Silver: no decrement

New Delhi, 07 October (NNS): In the international markets, the prices of silver slipped from 4870 cents to 4810 cents per ounce. Similarly, the prices of spot silver also went down by Rs 1100 to Rs 153900 per kg because of the weak selling. Silver contract prices also showed downfall because of the weak speculative buying. In contrary to this, silver coin prices held sluggish at Rs 1840/1850 per piece due to the weak selling. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the record increment. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

चांदी-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) विदेशों में चांदी के भाव 4870 से घटकर 4810 सेंट रह जाने एवं  बिकवाली घटने से चांदी हाजिर के भाव 1100 रूपये घटकर 153900 रूपये प्रति किलो रह गई। सटोरियों लिवाली घटने से चांदी वायदा में मंदे का रुख रहा। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 1840/1850 रुपए प्रति नग पर सुस्त रहे।हाल ही में आई रिकॉर्ड तेजी को देखते हुए भविष्य  में इसमें मंदे की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।